Shuru
Apke Nagar Ki App…
tikar
Tikar se desh duniya ki khabar
tikar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Tikar se desh duniya ki khabar1
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक और उसके साथी ने बनाया हवस का शिकार; दोनों आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते 19 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर समान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन किशोरी को दस्तयाब कर लिया। पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।धोखे से ले गए और पिलाई शराब पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह दिल दहला देने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी, लेकिन उसने डांटकर उसे भगा दिया। अकेली और परेशान किशोरी को रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। कान्हा ने अपने दोस्त शुभम यादव को फोन कर बुलाया, जो बोलेरो गाड़ी लेकर पहुँचा। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए, जहाँ उन्होंने उसे नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस ले आए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहाँ आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की।आरोपी पुलिस की गिरफ्त में समान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।"1
- मनगवां से पचपहारा हिनौता जोरौट दुबहाई मार्ग की रोड इतना खारब है कि लोगों को परेशानी होती है और आजकल की सरकार सो रहीं हैं3
- mujhe sarkar se nivedan hai ki sadak ki halat kharab hai eska nav nirmad kraye🙏1
- Post by अपना विंध्य प्रदेश1
- माधवगढ़ में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी #reels #reelsinstagram #vairal #news #vairalvideo1
- *गुढ़ ब्रेकिंग* *गुढ़ नेशनल हाईवे 39 में हुआ स्कॉर्पियो और ऑटो में जोरदार भिड़ंत 1 व्यक्ति की मौत, मृतक युवक सब्जी लेकर घर जा रहा था मृतक युवक के घर कल विवाह कार्यक्रम होना था* *मौके से स्कॉर्पियो सवार फरार, ऑटो में 5 से 6 लोग थे सवार* *गोविंदगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंच नेशनल हाईवे के दोनों तरफ लगा लंबा जाम खुलवाया* गुढ़। गुढ़ नेशनल हाईवे 39 के पास हुआ भीषण सड़क हादसा सड़क हादसे में जहां ऑटो में सवार 4 से 5 लोग थे जो की रीवा से गुढ़ की तरफ जा रहे थे वहीं यूपी पासिंग स्कॉर्पियो जो की सीधी से रीवा की तरफ जा रही थी जैसे ही स्कॉर्पियो नेशनल हाईवे गेरूई पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो दोनों में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई और इसकी वजह से घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जो की गणेश शंकर पांडे निवासी पकरा गुढ़ थाने के बताए जा रहे हैं वहीं ऑटो में सवाल एक महिला जिसका घटना स्थल पर ही सर फट गया जहां लोगों के द्वारा बताया जा रहा है महिला की हालत अति गंभीर स्थिति में है। वहीं ऑटो में सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। और सभी को एंबुलेंस के माध्यम से संजय गांधी अस्पताल भेजवा दिया गया मौके पर गुढ़ पुलिस के स्टाफ के साथ गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंच कर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम खुलवाया गया और मौके पर स्कॉर्पियो वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है1
- Post by Tikar se desh duniya ki khabar1