Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बढ़िया सीतापुर पासी समाज का इतिहास
नवनीत पासी जी नाम ब्रांड है
ग्राम बढ़िया सीतापुर पासी समाज का इतिहास
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 6 फरवरी 2026 की रात को हुई इस वारदात का विवरण इस प्रकार है: चोरी का विवरण: अज्ञात चोरों ने आपूर्ति निरीक्षक (सप्लाई इंस्पेक्टर) और लेखपालों के साझा कक्ष के ताले तोड़कर कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए। गायब सामान: आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय से एक लैपटॉप, ए-4 साइज कागज के दो बंडल और आपूर्ति निरीक्षक प्रथम रूपेश जैन के डिजिटल हस्ताक्षर (Dongle) चोरी हुए हैं。 लेखपालों के कक्ष से भी कुछ दस्तावेजों के गायब होने की सूचना है। प्रशासनिक कार्रवाई: चोरी का पता शुक्रवार सुबह कार्यालय खुलने पर चला, जिसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक निशि अग्रवाल ने तत्काल उपजिलाधिकारी (SDM) को दी। पुलिस जांच: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अब चोरों की तलाश और सामान की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। इस घटना से तहसील के गोपनीय डेटा और सरकारी कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है।1
- फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला में झूला गिरने से बड़ा हादसा, हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है.1
- फतेहपुर बाराबंकी थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले में ड्रोन से सतर्क निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ पुलिस अधीक्षक बाराबंकीअर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि (फाल्गुनी मेले) की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। ड्रोन से हो रही यह रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर रही है1
- सण्डीला, हरदोई। नगर की चरमराती यातायात व्यवस्था और ई-रिक्शा चालकों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर प्रादेशिक जनहित जागरण समिति ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुश्री नारायणी भाटिया को एक मांग पत्र सौंपा है। समिति ने प्रशासन से ई-रिक्शा के रूट निर्धारण में सुधार और रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने की मांग की है। ई-रिक्शा चालकों के लिए 'क्षेत्र आधारित' परमिट की मांग :- समिति के पदाधिकारियों ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए रूटों के कारण स्थानीय चालकों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या - वर्तमान व्यवस्था में यदि कोई नगर का निवासी ई-रिक्शा लेकर अपने घर की ओर जाता है, तो रूट उल्लंघन के नाम पर उसका चालान कर दिया जाता है। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों (बेनीगंज, अतरौली, लखनऊ रोड आदि) से आने वाले चालकों के साथ भी है। सुझाव - समिति ने मांग की है कि जो चालक जहाँ का निवासी है, उसे उसी क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने का परमिट प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए, ताकि वे बिना किसी उत्पीड़न के अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। रेलवे क्रासिंग पर 'होमगार्ड' की जगह 'सिपाही' तैनात करने की मांग :- ज्ञापन में नगर की दूसरी बड़ी समस्या रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम को बताया गया है। समिति का कहना है कि फाटक बंद होने के दौरान वाहन चालक गलत दिशा में गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे घंटों जाम लगा रहता है। मौके पर तैनात होमगार्ड्स की बात कोई नहीं सुनता, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। मांग की गई है कि क्रासिंग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और ट्रेनों के संचालन में भी बाधा न आए। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील :- समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री व अन्य सदस्यों (अजय द्विवेदी, अभय शुक्ला आदि) ने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केवल कागजों पर या अखबारों में लिखने से समस्या का समाधान नहीं होगा। शासन-प्रशासन को धरातल पर कड़े निर्णय लेने होंगे ताकि सण्डीला की जनता को जाम के झाम से मुक्ति मिल सके।4
- विपिन राजवंशी उर्फ सोनू की पहले हैं से दो पत्नी अब दोनों पत्नियों को धोखे में रखकर कर रहा था तीसरी शादी उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव का है, जहां स्थानीय निवासी विपिन राजवंशी उर्फ सोनू (पुत्र मुन्ना लाल) तीसरी शादी की तैयारियों में जुटे थे। घर में शादी का माहौल था, रस्में चल रही थीं और खुशी का माहौल छाया हुआ था। लेकिन तभी अचानक उनकी दूसरी पत्नी मंडप में पहुंच गई। उसने जमकर हंगामा किया और सबके सामने खुलासा कर दिया कि विपिन पहले से ही दो बार शादीशुदा है। आरोप है कि वह दोनों पत्नियों को धोखे में रखकर (पहली से तलाक और दूसरी से संबंधित कोर्ट केस चलते हुए भी) तीसरी शादी रचाने की कोशिश कर रहा था। इस हंगामे से पूरा शादी समारोह अस्त-व्यस्त हो गया। अफरा-तफरी मच गई, शादी की रस्में तुरंत रोक दी गईं। मौके पर मौजूद लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है (खबर वायरल सोर्स पर आधारित हैं)2
- भारतीय किसान यूनियन (हिंदुस्तान) की लखनऊ जिला अध्यक्ष (महिला सभा) श्वेता बैश जी ने मलिहाबाद विधानसभा से अंधे की चौकी की तरफ आते वक्त ग्राम झाकढ़बाग के पास एक एक्सीडेंट देखा , तत्काल रूप से साथी युवा जिला सचिव प्रियांश सिंह बैश ने एम्बुलेंस को कॉल कर मरीजो को अस्पताल भेजा। भारतीय किसान यूनियन (हिंदुस्तान) की लखनऊ जिला अध्यक्ष (महिला सभा) श्वेता बैश जी ने मलिहाबाद विधानसभा से अंधे की चौकी की तरफ आते वक्त ग्राम झाकढ़बाग के पास एक एक्सीडेंट देखा , तत्काल रूप से साथी युवा जिला सचिव प्रियांश सिंह बैश ने एम्बुलेंस को कॉल कर मरीजो को अस्पताल भेजा।1
- ♦ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मिश्री की बगिया में पाइप के अंदर मिला 26 वर्षीय युवक का शव ♦मृतक की पहचान सुजीत लोधी के रूप में हुई ♦परिजनों के मुताबिक 6 फरवरी रात 9:30 बजे घर से निकला था सुजीत ♦अर्जेंट कॉल और 2000 की जरूरत बताकर मां से मांगी थी गाड़ी की चाबी ♦कुछ देर बाद युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप ♦शव के पास नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज बरामद ♦पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी1
- हरदोई। जनपद की सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल के माध्यम से हरदोई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले तीन महीनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 125 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान :- पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, पुलिस अधीक्षक हरदोई ने बरामद किए गए सभी 125 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर आवेदकों ने खुशी जाहिर की और हरदोई पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा की। कैसे मिली सफलता? सर्विलांस सेल ने जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस और केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रैक कर बरामद किया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम :- इस उपलब्धि में सर्विलांस टीम के निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा: प्रभारी सर्विलांस - उ0नि0 अब्दुल जब्बार टीम सदस्य - हे0का0 आकाश कुमार, क0आ0 राजकुमार वर्मा, का0 ओमवीर सिंह, का0 नितिन कुमार गुप्ता, का0 यादवेन्द्र सिंह और का0 उज्जवल।4
- Post by JAINUl2