logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त का मऊ में प्रथम आगमन, संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्वांचल ज़ोन के प्रभारी अभिषेक दत्त का मऊ जनपद में प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ द्वारा राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज में स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। अभिषेक दत्त ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह सरकार हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकार है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समाज में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस इस विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और देश में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि अभिषेक दत्त का मऊ जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके मार्गदर्शन से जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, ओमप्रकाश ठाकुर, सोहैल नोमानी, इंतेखाब आलम, उदय प्रताप राय, कैलाश चौहान, मनोज गिहार, घनश्याम सहाय, हफीजुर्रहमान, फ़हद क़ादिर आफ़ताब सिद्दीकी उपस्थित रहे

2 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
59660526-33da-4264-811d-dbc29d905856

कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त का मऊ में प्रथम आगमन, संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्वांचल ज़ोन के प्रभारी अभिषेक दत्त का मऊ जनपद में प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ द्वारा राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज में स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। अभिषेक दत्त ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह सरकार हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकार है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समाज में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस इस विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और देश में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि अभिषेक दत्त का मऊ जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके मार्गदर्शन से जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, ओमप्रकाश ठाकुर, सोहैल नोमानी, इंतेखाब आलम, उदय प्रताप राय, कैलाश चौहान, मनोज गिहार, घनश्याम सहाय, हफीजुर्रहमान, फ़हद क़ादिर आफ़ताब सिद्दीकी उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
    1
    नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी
मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari
    1
    Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..?

#maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाईट ।
    1
    रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर  की बाईट ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और
    1
    *DEVLAS         hai.   Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me
*DEVLAS         hai.   Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye                  *
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और
    user_Sandeep Kumar
    Sandeep Kumar
    मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी ​चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। ​सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। ​बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। ​पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। ​जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
    4
    चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी


​चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
​सजावट और तिरंगे ने जीता दिल
जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना।
​बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह
पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया।
​पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही।
​जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बलिया: दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाते समय दर्दनाक हादसा, 11 KV तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 2 गंभीर रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    बलिया: दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाते समय दर्दनाक हादसा, 11 KV तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 2 गंभीर
रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।
    1
    खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ...
खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है।
दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रील बनाने वालों पर होगी बड़ी कार्यवाही -- कमलेश बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में पुलिस अधीक्षक मऊ ने बड़ी कार्यवाही करने का दिया संदेश
    1
    रील बनाने वालों पर होगी बड़ी कार्यवाही -- कमलेश बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक 
तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में पुलिस अधीक्षक मऊ ने बड़ी कार्यवाही करने का दिया संदेश
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.