logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर। गल्ला व्यापारी की दुकान पर दो माह में पांच बार सेंधमारी, हथगांव थाने से चंद कदम की दूरी पर गल्ला व्यापारी की दुकान। पुलिस की बीट रात्रि गश्त सक्रियता पर उठे सवाल। फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र का मामला।

4 hrs ago
user_Rajendra Kumar Soni
Rajendra Kumar Soni
रिपोर्टर बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

फतेहपुर। गल्ला व्यापारी की दुकान पर दो माह में पांच बार सेंधमारी, हथगांव थाने से चंद कदम की दूरी पर गल्ला व्यापारी की दुकान। पुलिस की बीट रात्रि गश्त सक्रियता पर उठे सवाल। फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र का मामला।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नागेश्वर धाम आश्रम का लोकार्पण किया साथ ही मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें विकास कार्यों में समर्पित समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ रहे बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया और मौजूद डॉक्टरों को जनता को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आईसीसी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बायकॉट के सवाल जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हार सुनिश्चित जानता है खेल से कोई मतलब नहीं रह गया है पूरी तरह से आतंकवाद पर जूझ रहा। वहीं उन्होंने वित्तीय बजट पर सपा वा कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से कोई लेना देना नहीं है। यह केंद्रीय देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला और देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। यूपी को दो नए रेल कॉरिडोर मिले हैं लोगों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है और विकास को नई गति मिलेगी।
    1
    यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नागेश्वर धाम आश्रम का लोकार्पण किया साथ ही मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें विकास कार्यों में समर्पित समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ रहे बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया और मौजूद डॉक्टरों को जनता को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आईसीसी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बायकॉट के सवाल जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हार सुनिश्चित जानता है खेल से कोई मतलब नहीं रह गया है पूरी तरह से आतंकवाद पर जूझ रहा। वहीं उन्होंने वित्तीय बजट पर सपा वा कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से कोई लेना देना नहीं है। यह केंद्रीय देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला और देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। यूपी को दो नए रेल कॉरिडोर मिले हैं लोगों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है और विकास को नई गति मिलेगी।
    user_Yugantar Pravah
    Yugantar Pravah
    Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • Post by Udnews chief editor In
    1
    Post by Udnews chief editor In
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • घाटमपुर-थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी आमिर जैदी नामक युवक व उसके कुछ साथियों पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 4 फरवरी बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर लिया,थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी आमिर जैदी पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी आमिर जैदी का पुलिस ने कस्बे में जुलूस निकाला, जुलूस की शुरुआत कस्बे के मुगल रोड स्थित थाने से लेकर कस्बे के तहसील परिसर तक निकाला गया।आरोपी का जुलूस निकालने का मकसद रहा है कि इस तरह की हो रही है घटनाओं को रोका जा सके। घटना बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    1
    घाटमपुर-थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी आमिर जैदी नामक युवक व उसके कुछ साथियों पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 4 फरवरी बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर लिया,थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी आमिर जैदी पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी आमिर जैदी का पुलिस ने कस्बे में जुलूस निकाला, जुलूस की शुरुआत कस्बे के मुगल रोड स्थित थाने से लेकर कस्बे के तहसील परिसर तक निकाला गया।आरोपी का जुलूस निकालने का मकसद रहा है कि इस तरह की हो रही है घटनाओं को रोका जा सके। घटना बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    1 hr ago
  • डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद, दिव्यांग को देख अर्दली के द्वारा ट्राइसाइकिल में बैठाकर बुलवाया कार्यालय, दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल और कंबल, दिव्यांग ने तत्काल मदद मिलने डीएम का जताया आभार, डीएम की दरियादिली की लोग कर रहे प्रशंसा, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    4
    डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल,
ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद,
दिव्यांग को देख अर्दली के द्वारा ट्राइसाइकिल में बैठाकर बुलवाया कार्यालय,
दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल और कंबल,
दिव्यांग ने तत्काल मदद मिलने डीएम का जताया आभार,
डीएम की दरियादिली की लोग कर रहे प्रशंसा,
जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। हनुमान धाम मंदिर कोरिया में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रात्रि में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कोरिया की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति में अतुल साहू, निखिल साहू, राम जी कुटार, ललित कुटार, पंकज कुटार, मदन सचान, शुभम मिश्रा एवं श्याम जी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को बल मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, प्रशासन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    4
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर नगर।
हनुमान धाम मंदिर कोरिया में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
रात्रि में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन नजर आए।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कोरिया की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति में अतुल साहू, निखिल साहू, राम जी कुटार, ललित कुटार, पंकज कुटार, मदन सचान, शुभम मिश्रा एवं श्याम जी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को बल मिलता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, प्रशासन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हेयर सैलून मैटेरियल स्टोर, नगर पालिका रोड, घाटमपुर-9235546395, 8707433329 हेयर सैलून का सभी सामान सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं
    1
    हेयर सैलून मैटेरियल स्टोर, नगर पालिका रोड, घाटमपुर-9235546395, 8707433329
हेयर सैलून का सभी सामान 
सुबह 6 बजे से रात 8 बजे 
तक उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतेहपुर। जनपद में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर। निर्बल, दिव्यांग, महिलाओं व श्रमिकों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ। 06, 10 व 13 फरवरी को तहसीलों में लगेंगे प्री-कैम्प। पंजीकरण के बाद मेगा शिविर में होगा लाभ वितरण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बड़ी पहल, आमजन से सहभागिता की अपील।
    1
    फतेहपुर। जनपद में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर। निर्बल, दिव्यांग, महिलाओं व श्रमिकों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ। 06, 10 व 13 फरवरी को तहसीलों में लगेंगे प्री-कैम्प। पंजीकरण के बाद मेगा शिविर में होगा लाभ वितरण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बड़ी पहल, आमजन से सहभागिता की अपील।
    user_Rajendra Kumar Soni
    Rajendra Kumar Soni
    रिपोर्टर बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विश्वदीपक अवस्थी (युगान्तर प्रवाह) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसा लगा रहा है कि जिले के कप्तान अनूप कुमार सिंह से जनपद संभल नहीं रहा है तभी उनके मातहत बेखौख होकर रिश्वत खोरी करने में लगे हुए हैं.. ताज़ा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव का जहां विवाहिता रीतू देवी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की है. नहीं देने पर उल्टा उन्हें ही फंसाने की धमकी मिल रही है. वहीं गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो गई दहेज की प्रताड़ना पीड़िता रीतू देवी, जो राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव की रहने वाली है, की शादी 4 मार्च 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव निवासी बृजेश से हुई थी. पीड़िता की मां मुन्नी देवी के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति बृजेश अपाचे बाइक और सोने की चैन की मांग करने लगा. मायके पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी पति आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. लगातार प्रताड़ना से विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से टूटती चली गई. 26 जनवरी की रात तमंचे के बल पर हुई बेरहमी से पिटाई पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी की रात आरोपी पति ने तमंचे के बल पर रीतू देवी के साथ जमकर मारपीट की. जब बेटी ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को देखते ही पति बृजेश और उसका छोटा भाई कल्लू पुत्र रघुराज गुस्से में आग बबूला हो गए. दोनों भाइयों ने विवाहिता को लात-घूंसों से पीटा और मायके वालों के साथ भी मारपीट गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया. “दहेज नहीं मिला तो जान से मार दूंगा.” धमकी से दहशत मारपीट के बाद आरोपी ने साफ धमकी दी कि अगर अपाचे बाइक और सोने की चैन नहीं दी गई तो वह रीतू देवी को जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़िता और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गया. परिवार का कहना है कि विवाहिता की हालत गंभीर है और शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई. पीड़िता का आरोप: पुलिस ने मांगे 20 हजार रुपये, नहीं तो मुकदमा नहीं सबसे गंभीर आरोप जाफरगंज थाना पुलिस पर लगा है. पीड़िता रीतू देवी अपनी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना पैसे के कोई सुनवाई नहीं होगी. पीड़िता दर्द से कराहती रही लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया. 112 पुलिस के सामने छिपाया गया तमंचा, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की थी तो पुलिस घर पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी पति ने अपना अवैध तमंचा छिपा दिया. पुलिस के सामने यह सब हुआ लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया. अब आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है. कई दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है और घायल अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
    1
    विश्वदीपक अवस्थी (युगान्तर प्रवाह)
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसा लगा रहा है कि जिले के कप्तान अनूप कुमार सिंह से जनपद संभल नहीं रहा है तभी उनके मातहत बेखौख होकर रिश्वत खोरी करने में लगे हुए हैं.. ताज़ा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव का जहां विवाहिता रीतू देवी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की है. नहीं देने पर उल्टा उन्हें ही फंसाने की धमकी मिल रही है. वहीं गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो गई दहेज की प्रताड़ना
पीड़िता रीतू देवी, जो राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव की रहने वाली है, की शादी 4 मार्च 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव निवासी बृजेश से हुई थी. पीड़िता की मां मुन्नी देवी के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति बृजेश अपाचे बाइक और सोने की चैन की मांग करने लगा. मायके पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी पति आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. लगातार प्रताड़ना से विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से टूटती चली गई.
26 जनवरी की रात तमंचे के बल पर हुई बेरहमी से पिटाई
पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी की रात आरोपी पति ने तमंचे के बल पर रीतू देवी के साथ जमकर मारपीट की. जब बेटी ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को देखते ही पति बृजेश और उसका छोटा भाई कल्लू पुत्र रघुराज गुस्से में आग बबूला हो गए. दोनों भाइयों ने विवाहिता को लात-घूंसों से पीटा और मायके वालों के साथ भी मारपीट गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया.
“दहेज नहीं मिला तो जान से मार दूंगा.” धमकी से दहशत
मारपीट के बाद आरोपी ने साफ धमकी दी कि अगर अपाचे बाइक और सोने की चैन नहीं दी गई तो वह रीतू देवी को जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़िता और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गया. परिवार का कहना है कि विवाहिता की हालत गंभीर है और शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई. 
पीड़िता का आरोप: पुलिस ने मांगे 20 हजार रुपये, नहीं तो मुकदमा नहीं
सबसे गंभीर आरोप जाफरगंज थाना पुलिस पर लगा है. पीड़िता रीतू देवी अपनी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना पैसे के कोई सुनवाई नहीं होगी. पीड़िता दर्द से कराहती रही लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया.
112 पुलिस के सामने छिपाया गया तमंचा, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की थी तो पुलिस घर पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी पति ने अपना अवैध तमंचा छिपा दिया. पुलिस के सामने यह सब हुआ लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया. अब आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है. कई दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है और घायल अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
    user_Yugantar Pravah
    Yugantar Pravah
    Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • लोकेशन रायबरेली रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    लोकेशन रायबरेली
रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई 
अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज 
प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप 
शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला
स्थान -डलमऊ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.