Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल,ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद,।। डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद, दिव्यांग को देख अर्दली के द्वारा ट्राइसाइकिल में बैठाकर बुलवाया कार्यालय, दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल और कंबल, दिव्यांग ने तत्काल मदद मिलने डीएम का जताया आभार, डीएम की दरियादिली की लोग कर रहे प्रशंसा, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल,ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद,।। डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद, दिव्यांग को देख अर्दली के द्वारा ट्राइसाइकिल में बैठाकर बुलवाया कार्यालय, दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल और कंबल, दिव्यांग ने तत्काल मदद मिलने डीएम का जताया आभार, डीएम की दरियादिली की लोग कर रहे प्रशंसा, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
More news from Jalaun and nearby areas
- बिनौरा नहर में गिरी कार, दो की मौत कोटरा(जालौन)। आज कस्बा कोटरा की सीमा के अंतर्गत विनोरा नहर के पास तेज रफ्तार से आ रही कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। नहर में पानी अधिक होने के कारण कार नहर में डूब गई।आस पास मौजूद के लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया और पुलिस प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से और गोताखोरों की मदद से कार और दो व्यक्तियों को निकाला लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी।दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी और पुलिस प्रशासन ने एम्बुलेंस के द्वारा मृतकों को उरई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का नाम जितेंद्र गुर्जर s/० बलबीर निवासी कोंच का बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन में थाना प्रभारी विमलेश कुमार, एस आई नन्हे लाल सिंह एवं एस आई ओम प्रकाश के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।1
- ब्रेकिंग फतेहपुर। जिले के बहुआ विकासखंड के चक इटौली गांव में 82 लाख के फर्जी भुगतान की जांच करने पहुंचे अपर आयुक्त मनरेगा अमनदीप डुली। भ्रष्टाचार के मामले पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई। बीजेपी नगर मंत्री त्रितोश गुप्ता ने की है शिकायत । मनरेगा के काम में धांधली का आरोप।1
- कानपुर नगर । बिठूर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मंगलवार को प्रबंधन समिति और छात्रों के बीच एंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, परीक्षा में इंटरनल अंक कम करने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस घटना में कुछ छात्र-छात्राओं के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। घटना के बाद छात्रों में रोष व्याप्त है और उन्होंने निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी अपना पक्ष रखे जाने की बात कही गई है।1
- घाटमपुर कानपुर नगर। पुलिस द्वारा आरोपी के जुलूस निकाले जाने का वीडियो वायरल किशोरी ने युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण का लगाया था आरोप आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बुधवार को थाने से तहसील तक निकला आरोपी का पैदल जुलूस पुलिस की कार्यशैली की स्थानीय लोग कर रहे प्रशंसा गंभीर अपराधों में लग सके लगाम, जिसके तहत पुलिस ने निकाला आरोपी का पैदल जुलूस1
- यूपी,कानपुर नगर। दिनांक 02 फरवरी को थाना काकादेव क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना काकादेव पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना काकादेव में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा सभी के विरुद्ध ठोस एवं गंभीर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल2
- Post by C News भारत1
- फतेहपुर। जनपद में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर। निर्बल, दिव्यांग, महिलाओं व श्रमिकों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ। 06, 10 व 13 फरवरी को तहसीलों में लगेंगे प्री-कैम्प। पंजीकरण के बाद मेगा शिविर में होगा लाभ वितरण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बड़ी पहल, आमजन से सहभागिता की अपील।1
- *सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन सफल* कानपुर नगर। कानपुर मेट्रो का सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन बुधवार को सफलतापूर्वक शुरू हुआ। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ट्रेन नौबस्ता के लिए रवाना हुई। इस ट्रायल रन के दौरान मेट्रो की तकनीकी और संचालन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस रूट पर मेट्रो संचालन से लगभग 10 लाख लोगों के सफर को बड़ी राहत मिलेगी। सेंट्रल से नौबस्ता तक की कुल दूरी लगभग 8 किलोमीटर है, जिसमें 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल है। इस रूट पर 7 नए स्टेशन हैं, जिनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता शामिल हैं।1
- यूपी,कानपुर नगर। थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रबन्ध समिति एवं छात्रों के बीच एंट्री को लेकर विवाद हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कराया जा रहा है तथा प्राप्त तहरीर/शिकायत के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट-श्री एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम। @Uppolice4