logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनरेगा काम में 82 लाख फर्जी भुगतान का आरोप ब्रेकिंग फतेहपुर। जिले के बहुआ विकासखंड के चक इटौली गांव में 82 लाख के फर्जी भुगतान की जांच करने पहुंचे अपर आयुक्त मनरेगा अमनदीप डुली। भ्रष्टाचार के मामले पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई। बीजेपी नगर मंत्री त्रितोश गुप्ता ने की है शिकायत । मनरेगा के काम में धांधली का आरोप।

8 hrs ago
user_Rajendra Kumar Soni
Rajendra Kumar Soni
रिपोर्टर बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

मनरेगा काम में 82 लाख फर्जी भुगतान का आरोप ब्रेकिंग फतेहपुर। जिले के बहुआ विकासखंड के चक इटौली गांव में 82 लाख के फर्जी भुगतान की जांच करने पहुंचे अपर आयुक्त मनरेगा अमनदीप डुली। भ्रष्टाचार के मामले पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई। बीजेपी नगर मंत्री त्रितोश गुप्ता ने की है शिकायत । मनरेगा के काम में धांधली का आरोप।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नागेश्वर धाम आश्रम का लोकार्पण किया साथ ही मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें विकास कार्यों में समर्पित समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ रहे बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया और मौजूद डॉक्टरों को जनता को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आईसीसी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बायकॉट के सवाल जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हार सुनिश्चित जानता है खेल से कोई मतलब नहीं रह गया है पूरी तरह से आतंकवाद पर जूझ रहा। वहीं उन्होंने वित्तीय बजट पर सपा वा कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से कोई लेना देना नहीं है। यह केंद्रीय देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला और देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। यूपी को दो नए रेल कॉरिडोर मिले हैं लोगों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है और विकास को नई गति मिलेगी।
    1
    यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नागेश्वर धाम आश्रम का लोकार्पण किया साथ ही मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें विकास कार्यों में समर्पित समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ रहे बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया और मौजूद डॉक्टरों को जनता को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आईसीसी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बायकॉट के सवाल जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हार सुनिश्चित जानता है खेल से कोई मतलब नहीं रह गया है पूरी तरह से आतंकवाद पर जूझ रहा। वहीं उन्होंने वित्तीय बजट पर सपा वा कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से कोई लेना देना नहीं है। यह केंद्रीय देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला और देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। यूपी को दो नए रेल कॉरिडोर मिले हैं लोगों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है और विकास को नई गति मिलेगी।
    user_Yugantar Pravah
    Yugantar Pravah
    Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • घाटमपुर-थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी आमिर जैदी नामक युवक व उसके कुछ साथियों पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 4 फरवरी बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर लिया,थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी आमिर जैदी पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी आमिर जैदी का पुलिस ने कस्बे में जुलूस निकाला, जुलूस की शुरुआत कस्बे के मुगल रोड स्थित थाने से लेकर कस्बे के तहसील परिसर तक निकाला गया।आरोपी का जुलूस निकालने का मकसद रहा है कि इस तरह की हो रही है घटनाओं को रोका जा सके। घटना बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    1
    घाटमपुर-थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी आमिर जैदी नामक युवक व उसके कुछ साथियों पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 4 फरवरी बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर लिया,थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी आमिर जैदी पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी आमिर जैदी का पुलिस ने कस्बे में जुलूस निकाला, जुलूस की शुरुआत कस्बे के मुगल रोड स्थित थाने से लेकर कस्बे के तहसील परिसर तक निकाला गया।आरोपी का जुलूस निकालने का मकसद रहा है कि इस तरह की हो रही है घटनाओं को रोका जा सके। घटना बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद, दिव्यांग को देख अर्दली के द्वारा ट्राइसाइकिल में बैठाकर बुलवाया कार्यालय, दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल और कंबल, दिव्यांग ने तत्काल मदद मिलने डीएम का जताया आभार, डीएम की दरियादिली की लोग कर रहे प्रशंसा, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    4
    डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल,
ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की चंद मिनटों में की मदद,
दिव्यांग को देख अर्दली के द्वारा ट्राइसाइकिल में बैठाकर बुलवाया कार्यालय,
दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल और कंबल,
दिव्यांग ने तत्काल मदद मिलने डीएम का जताया आभार,
डीएम की दरियादिली की लोग कर रहे प्रशंसा,
जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। हनुमान धाम मंदिर कोरिया में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रात्रि में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कोरिया की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति में अतुल साहू, निखिल साहू, राम जी कुटार, ललित कुटार, पंकज कुटार, मदन सचान, शुभम मिश्रा एवं श्याम जी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को बल मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, प्रशासन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    4
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर नगर।
हनुमान धाम मंदिर कोरिया में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
रात्रि में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन नजर आए।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कोरिया की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति में अतुल साहू, निखिल साहू, राम जी कुटार, ललित कुटार, पंकज कुटार, मदन सचान, शुभम मिश्रा एवं श्याम जी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को बल मिलता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, प्रशासन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हेयर सैलून मैटेरियल स्टोर, नगर पालिका रोड, घाटमपुर-9235546395, 8707433329 हेयर सैलून का सभी सामान सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं
    1
    हेयर सैलून मैटेरियल स्टोर, नगर पालिका रोड, घाटमपुर-9235546395, 8707433329
हेयर सैलून का सभी सामान 
सुबह 6 बजे से रात 8 बजे 
तक उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लोकेशन रायबरेली रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    लोकेशन रायबरेली
रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई 
अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज 
प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप 
शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला
स्थान -डलमऊ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • परिजनों व ग्रामीणों का हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप बछरावां रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ सो मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे परिजनों का आरोप है कि नंहकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है। दबी जुबान ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी पुलिस हर एंगल से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थान -बछरांवा रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    परिजनों व ग्रामीणों का हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप
बछरावां रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ सो मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे परिजनों का आरोप है कि नंहकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है। दबी जुबान ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी पुलिस हर एंगल से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
स्थान -बछरांवा रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया **रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। **घटना का विवरण** दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा। विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है। **पुलिस की कार्रवाई** मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। **स्थानीय प्रतिक्रिया** इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया
**रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
**घटना का विवरण**  
दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा।
विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है।
**पुलिस की कार्रवाई**  
मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
**स्थानीय प्रतिक्रिया**  
इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • साइबर अपराध नियंत्रण पर कार्यशाला, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोतवाली सदर क्षेत्र में साइबर अपराध नियंत्रण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, महिला थाना की उपनिरीक्षक कंचन सिंह तथा परिवार परामर्श केंद्र के डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित कई साइबर वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड से बचने और एआई आधारित ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181, 1090 और 112 की भी जानकारी साझा की गई।
    4
    साइबर अपराध नियंत्रण पर कार्यशाला, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोतवाली सदर क्षेत्र में साइबर अपराध नियंत्रण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, महिला थाना की उपनिरीक्षक कंचन सिंह तथा परिवार परामर्श केंद्र के डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित कई साइबर वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।
कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड से बचने और एआई आधारित ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181, 1090 और 112 की भी जानकारी साझा की गई।
    user_सोमेंद्र नाथ
    सोमेंद्र नाथ
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.