logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला आरक्षण पर भाजपा की नीयत पर सवाल, तत्काल लागू करने की मांग तेज-कांग्रेस मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की महिला आरक्षण नीति और परिसीमन के मुद्दे को लेकर तीखा विरोध दर्ज किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में भ्रम फैला रही है और जानबूझकर इसके क्रियान्वयन में देरी कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के बजाय परिसीमन से जोड़कर टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नई जनगणना प्रस्तावित है, तो पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करने की जल्दबाजी क्यों दिखाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और इसे बिना किसी विलंब के लागू किया जाना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कांग्रेस के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं को अधिकार दिलाने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे का केवल राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। जिला महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में देरी महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा साफ हो, तो वर्तमान सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जा सकता है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी ने भाजपा पर दिखावे की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि परिसीमन का बहाना बनाकर महिला आरक्षण को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि सरकार जानबूझकर प्रक्रिया को जटिल बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़कों से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी। ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि गांवों में महिलाएं आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं, ऐसे में आरक्षण को टालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने भाजपा की नीतियों को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर आरक्षण को लागू करने में टालमटोल किया जा रहा है। जिला महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है, तो उसे तत्काल निर्णय लेकर महिला आरक्षण लागू करना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस इस मुद्दे पर जनआंदोलन को तेज करेगी। इस अवसर पर बलबीर सिंह, चुनूं त्रिपाठी एवं सुरेन्द्र पाल मखीजा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अंत में कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि महिला आरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

3 hrs ago
user_M.D. KASIM
M.D. KASIM
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
b1d0fdb8-f8b3-4a5a-b2e0-10eabe62327e

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भीम रेजिमेंट ने की आवारा पशुओं पर रेडियम लगाने की मांग ।
    1
    भीम रेजिमेंट ने की आवारा पशुओं पर रेडियम लगाने की मांग ।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • अनूपपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर बटुरा गांव के पास देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक को ओवरटेक कर चालक को निशाना बनाया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ट्रक से करीब 250 लीटर डीजल और चालक के पास रखे 7 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल चालक किसी तरह जान बचाकर कोतमा पहुंचा, जहां उसने इलाज करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 🔎 पुलिस अलर्ट मोड पर: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 👉 सवाल बड़ा: आखिर NH-43 जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अनूपपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर बटुरा गांव के पास देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक को ओवरटेक कर चालक को निशाना बनाया।
बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ट्रक से करीब 250 लीटर डीजल और चालक के पास रखे 7 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
घायल चालक किसी तरह जान बचाकर कोतमा पहुंचा, जहां उसने इलाज करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
🔎 पुलिस अलर्ट मोड पर:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
👉 सवाल बड़ा: आखिर NH-43 जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज  20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    2
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    15 hrs ago
  • Singrauli RTO विभाग द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले वाहनों पर तावड़ तोड़ की गई कार्यवाही
    1
    Singrauli RTO विभाग द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले वाहनों पर तावड़ तोड़ की गई कार्यवाही
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • Post by User3943
    1
    Post by User3943
    user_User3943
    User3943
    Voice of people Singrauli, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर ने सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों के प्रभार बदले अंबिकापुर । जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और तहसीलदारों के कार्य विभाजन में व्यापक परिवर्तन किया गया है। प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर और लुण्ड्रा जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रामसिंह ठाकुर जो अब तक सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी थे उन्हें अब अपर कलेक्टर अम्बिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे जिला कार्यालय में रामराज सिंह को आवंटित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। ​इसी क्रम में विनय कुमार सोनी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ धौरपुर लुण्ड्रा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। फागेश सिन्हा को सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का प्रभार दिया गया है जबकि बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रहे रामराज सिंह को अब उदयपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियुक्त किया गया है और जे.आर. सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों के लिए तैनात किया गया है। ​तहसीलदारों के तबादलों की कड़ी में उमेश्वर बाज को अम्बिकापुर से मैनपाट भेजा गया है जबकि तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर स्थानान्तरित किया गया है। उदयपुर के तहसीलदार विकास जिंदल को अब अम्बिकापुर तहसील की कमान सौंपी गई है। अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर और अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली भेजा गया है। वहीं बतौली में कार्यरत कमलावती सिंह को अब दरिमा तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
    1
    कलेक्टर ने सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों के प्रभार बदले
अंबिकापुर । जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और तहसीलदारों के कार्य विभाजन में व्यापक परिवर्तन किया गया है। प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर और लुण्ड्रा जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
रामसिंह ठाकुर जो अब तक सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी थे उन्हें अब अपर कलेक्टर अम्बिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे जिला कार्यालय में रामराज सिंह को आवंटित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे।
​इसी क्रम में विनय कुमार सोनी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ धौरपुर लुण्ड्रा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। फागेश सिन्हा को सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का प्रभार दिया गया है जबकि बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रहे रामराज सिंह को अब उदयपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियुक्त किया गया है और जे.आर. सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
​तहसीलदारों के तबादलों की कड़ी में उमेश्वर बाज को अम्बिकापुर से मैनपाट भेजा गया है जबकि तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर स्थानान्तरित किया गया है। उदयपुर के तहसीलदार विकास जिंदल को अब अम्बिकापुर तहसील की कमान सौंपी गई है। अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर और अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली भेजा गया है। वहीं बतौली में कार्यरत कमलावती सिंह को अब दरिमा तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • मुड़पार गांव के बजरंगबली मंदिर में विराजमान हनुमानजी कि मूर्ति को किया खंडित ।
    1
    मुड़पार गांव के बजरंगबली मंदिर में विराजमान हनुमानजी कि मूर्ति को किया खंडित ।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • शहडोल। मेडिकल कॉलेज शहडोल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इलाज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता कैलाश यादव ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि यहां मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर है और मौके पर पुलिस भी नदारद रहती है। वीडियो में कथित तौर पर गार्डों की गुंडागर्दी के दृश्य सामने आए हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की बात भी सामने आ रही है। सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल जहां एक ओर अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहीं दूसरी ओर गार्डों पर ही बदसलूकी और दबंगई के आरोप लगना स्थिति को और गंभीर बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आता है या नहीं, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    शहडोल। मेडिकल कॉलेज शहडोल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इलाज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता कैलाश यादव ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि यहां मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर है और मौके पर पुलिस भी नदारद रहती है।
वीडियो में कथित तौर पर गार्डों की गुंडागर्दी के दृश्य सामने आए हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की बात भी सामने आ रही है।
सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल
जहां एक ओर अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहीं दूसरी ओर गार्डों पर ही बदसलूकी और दबंगई के आरोप लगना स्थिति को और गंभीर बना रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आता है या नहीं, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.