logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BREAKING NEWS BANDA- बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय बांदा -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। बाइट - दूल्हा इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है। नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।

5 hrs ago
user_Shivam
Shivam
Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
3f9667da-72a2-4dec-b87d-78e81fa88cd4

BREAKING NEWS BANDA- बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय बांदा -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल

685260fa-7295-4e56-aa4b-6da0c5481fed

बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और

8b5eb150-a22d-4e28-ac75-d1fdb7febb22

ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। बाइट - दूल्हा इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया

5cbb6323-28e5-4499-81d2-2ac884ca33db

कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है। नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय* *बांदा* -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है। नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।
    3
    *बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय* 
*बांदा* -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट
दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया।
दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है।
दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।
इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है।
नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shubham Singh
    1
    Post by Shubham Singh
    user_Shubham Singh
    Shubham Singh
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
    1
    बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    3
    मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई।
इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत, इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत,
इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। 
साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव से पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर आज सोमवार की सुबह फांसी पर लटक शव हुआ मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र करीब 49 वर्ष निवासी बगेहटा थाना बबेरु के नाम से की गई, जानकारी के मुताबिक मृतक मुबीन शेख बीते गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब से पुलिस के द्वारा तलाश कर रही थी, वही आरोपी ने गौरी खानपुर गांव पर पहुंचकर गांव के पूर्वी दिशा की ओर रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि खेतों में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। उसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पंच पुत्र व दो पुत्री थी।
    1
    बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव से पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर आज सोमवार की सुबह फांसी पर लटक शव हुआ मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र करीब 49 वर्ष निवासी बगेहटा थाना बबेरु के नाम से की गई, जानकारी के मुताबिक मृतक मुबीन शेख बीते गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब से पुलिस के द्वारा तलाश कर रही थी, वही आरोपी ने गौरी खानपुर गांव पर पहुंचकर गांव के पूर्वी दिशा की ओर रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि खेतों में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। उसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पंच पुत्र व दो पुत्री थी।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मामला मौदहा थाना स्थित साजन तालाब हुसैनगंज कब्रिस्तान का है जहां लोग कब्रिस्तान की जमीन इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी गाय भैंस बंध रहे हैं और वही कब्रिस्तानों के ऊपर अपना गोबर व कांदे पाठ रहे हैं
    4
    मामला मौदहा थाना स्थित साजन तालाब हुसैनगंज कब्रिस्तान का है जहां लोग कब्रिस्तान की जमीन इस्तेमाल  कर रहे हैं और अपनी गाय भैंस बंध  रहे हैं और वही कब्रिस्तानों के ऊपर अपना गोबर व कांदे पाठ रहे हैं
    user_Aizaz khan
    Aizaz khan
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माननीय अध्यक्ष महोदय नरैनी विधानसभा से मै दिलीप कुमार भारती अध्यक्ष महोदय हमारी नरैनी विधानसभा केविधानसभा के लोगो को बढ़िया शिक्षा प्राप्त करने मे सहायता होगी धन्यवाद
    1
    माननीय अध्यक्ष महोदय नरैनी विधानसभा से मै दिलीप कुमार भारती अध्यक्ष महोदय हमारी नरैनी विधानसभा केविधानसभा के लोगो को  बढ़िया शिक्षा  प्राप्त करने मे सहायता होगी धन्यवाद
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.