Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला जिले के पिंडरई बाजार में सराफा व्यापारी के साथ हुई लाखों की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश मंडला पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी कांड में पारदी गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 53 लाख रुपये का माल बरामद किया है…,
Salim khan
मंडला जिले के पिंडरई बाजार में सराफा व्यापारी के साथ हुई लाखों की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश मंडला पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी कांड में पारदी गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 53 लाख रुपये का माल बरामद किया है…,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Salim khan1
- मंडला जिले में पॉक्सो पीड़ित बच्चों के लिए राहत और सहारा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां मिशन वात्सल्य के तहत अब पीड़ितों को आर्थिक और सामाजिक सहयोग मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति के संयुक्त प्रयासों से 8 पॉक्सो पीड़ित बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे को हर महीने 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे यह निर्णय कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लिया गया। इतना ही नहीं, जिले में दर्ज 60 पॉक्सो प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन भी नियुक्त किए गए हैं, जो पीड़ित बच्चों को कानूनी, मानसिक और सामाजिक सहयोग दे रहे हैं। इन सपोर्ट पर्सन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए हर महीने प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक भी आयोजित की जा रही है। समिति की संवेदनशीलता का एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब एक पीड़िता द्वारा जन्मे नवजात शिशु को महज 4 दिनों के भीतर सुरक्षित आश्रय दिलाया गया। नवजात को विधिवत प्रक्रिया के बाद जबलपुर के “मातृ छाया” दत्तक ग्रहण केंद्र में भेजा गया। बाल कल्याण समिति के अनुसार जिले में 30 सपोर्ट पर्सन का चयन किया गया है, जिन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पीड़ितों को कानूनी सहायता और मुआवजा दिलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।1
- Post by Neelesh THAKUR1
- Post by Govardhan kushwaha1
- Post by Akash Chakarwarti1
- घंसौर में बाइक हादसा: चालक गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालपुर पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश भलावी (उम्र 35 वर्ष), पिता बिट्टू भलावी, निवासी कितरू थाना पिंडरई के रूप में हुई है। घटना के बाद तुरंत 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक बाइक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में घायल का उपचार किया जा रहा है।1
- Post by Salim khan1
- धनगांव में पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही समय सीमा खत्म, अधूरा काम देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा मंडला। ग्राम धनगांव के ग्रामीणों ने बताया कि बबलिया के समीपस्थ ग्राम पंचायत धनगांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बन रही सड़क भ्रष्टाचार और विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि मेन रोड से बैगा टोला तक 2.40 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 1.43 करोड़ रुपये की लागत से होना था। चौंकाने वाली बात यह है कि कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नदी किनारे का काम अधूरा है और पुल-पुलियों व नालियों का निर्माण अब तक शुरू भी नहीं हुआ है। घटिया निर्माण और ठेकेदार की लापरवाही से नाराज क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्रामीणों को डर है कि यदि बरसात से पहले काम पूरा नहीं हुआ, तो बैगा टोला का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट जाएगा। 00000000000000000000000000000001
- Post by Neelesh THAKUR1