Shuru
Apke Nagar Ki App…
1 नवंबर, दोपहर 12 बजे - चलो दिल्ली! Ramlila March ChaloDilli
Rajkumar mehra press reporter
1 नवंबर, दोपहर 12 बजे - चलो दिल्ली! Ramlila March ChaloDilli
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- ISBT देहरादून के पास सड़क हादसा, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त देहरादून ISBT के पास सड़क हादसे में दो कारों और एक बाइक को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।1
- अब लोकतंत्र के ख़िलाफ़ हर जुर्म का हिसाब होगा। 1 नवंबर, रामलीला मैदान वोट बचाओ, देश बचाओ सत्ता से न जाने का overconfidence, anti-incumbency से पूरी immunity और चुनाव जीतने की सारी “व्यवस्था”... ये सब क्या है? ये BJP-EC की वोट चोरी का confession है!1
- दिनेश कश्यप नाथ जी बृजमोहन गुप्ता जिला महासचिव बजरंग सेना आज दिन शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 एक ताजा खबर और न्यूज़ आपको देनी है थेरेपी सेंटर सहसपुर विधानसभा एसबीआई के सामने एक्सचेंज गली के पास ही ब्रिज मोहन गुप्ता जी जोकि थेरेपी सेंटर निशुल्क चला रहे हैं इसमें हमारे बजरंग सेना के पति अधिकारी चौकी समाज सेना गांव के लिए करते रहते हैं आप सभी वहां जाकर संपर्क कर सकते हैं सहसपुर विधानसभा के प्रभारी अनुज बंसल जी भी शामिल है यह समाचार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह जानकारी आपको देनी है थेरेपी के लिए आपके नजदीक की सहसपुर विधानसभा एक्सचेंज वाली गली में थेरेपी सेंटर खुल चुका है जय श्री राम जी आज की ताजा खबर दिनेश कश्यप नाथ जी की तरफ से बजरंग सेना राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा दल प्रकोष्ठ आप सभी के लिए थेरेपी सेंटर निशुल्क है ज्यादा से चादर पहुंच कर सेवा का लाभ ले आप सभी का धन्यवाद1
- *ग्राम पूछड़ी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई शुरू** The Aman Times 🚨 **ब्रेकिंग न्यूज़ | रामनगर** **ग्राम पूछड़ी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई शुरू** रामनगर के ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन ने चिह्नित 82 घरों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। **The Aman Times | रामनगर**1
- ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार आबकारी आयुक्त महोदया देहरादून के आदेश के क्रम में आज अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, दबिश के दौरान 02 महिला अभियुक्तों को कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर शराब बरामद की गई । दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत किये गये है गिरफ्तार की गई अभियुक्ता का विवरण निम्न प्रकार है (1) कौशल्या देवी पत्नी स्व जोगिंदर सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ( 2) अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।3
- # *मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार* **जिन शिक्षकों ने कभी विद्यार्थी के रूप में मुख्यमंत्री धामी को दी थी शिक्षा, उन्हीं के सामने आज मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे धामी; शिक्षकों ने पुरानी यादें साझा कर बताया होनहार और बहुमुखी प्रतिभा का धनी विद्यार्थी** जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से हो गई। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर अपने दोनों शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी के लिए यह केवल अपने शिक्षकों से मुलाकात नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की जड़ों से दोबारा जुड़ने का आत्मीय अवसर था। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा में बैठाकर शिक्षा दी, जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, आज उन्हीं के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में खड़े होना एक भावुक क्षण बन गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा में शिक्षक रहे श्री जोहरा अब्बास तथा कक्षा 12वीं में शिक्षक रहे श्री सुदर्शन वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पहचानते ही अपने पुराने विद्यार्थी के प्रति स्नेह और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे। वे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे तथा एक होनहार और सक्रिय विद्यार्थी के रूप में उनकी पहचान थी। अपने पुराने विद्यार्थी को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनकी सक्रियता, सहभागिता और आगे बढ़ने का उत्साह हमेशा उन्हें याद रहेगा। आज उन्हें इस रूप में देखकर स्वाभाविक रूप से गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।3
- बाड़वाला श्रमिक कार्ड कार्यालय में कथित दलाली के खिलाफ सुमित नेगी ने खोला मोर्चा, टीम ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी बाड़वाला स्थित श्रमिक कार्ड कार्यालय में कथित दलाली के खिलाफ सुमित नेगी और उनकी टीम ने आवाज उठाते हुए विभाग से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। टीम ने कहा कि श्रमिक कार्ड से जुड़े कार्य पारदर्शी तरीके से होने चाहिए, ताकि मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्यालय में कथित दलाली बंद नहीं हुई और श्रमिकों को राहत नहीं मिली, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।1
- 1 नवंबर, दोपहर 12 बजे - चलो दिल्ली! Ramlila March ChaloDilli1