logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अधिवक्ता

14 hrs ago
user_Bablu singh Raftaar media
Bablu singh Raftaar media
निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
14 hrs ago

अधिवक्ता

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहपुर। थाना असोथर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला प्रेममऊ कटरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर जमकर तलाशी ली। हालांकि काफी देर तक खंगालने के बावजूद चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा और वे खाली हाथ ही फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कस्बा असोथर निवासी मनोज सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह का नवनिर्मित मकान प्रेममऊ कटरा गांव में स्थित है, जो घटना के समय सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसपैठ की और कमरे-दर-कमरे सामान उलट-पुलट कर देखा। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस गश्त की हकीकत बयां कर रही हैं। उनका कहना है कि रात में पुलिस की सक्रियता बेहद कमजोर है, जिससे चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में बड़ी वारदात हो सकती है। वहीं, थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूने मकान में गेट व अन्य दरवाजों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घुसे थे, लेकिन मकान स्वामी के अनुसार किसी भी प्रकार का सामान, जेवरात या नकदी चोरी नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है और लोगों का भरोसा कितनी जल्दी बहाल कर पाती है।
    1
    फतेहपुर।
थाना असोथर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला प्रेममऊ कटरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर जमकर तलाशी ली। हालांकि काफी देर तक खंगालने के बावजूद चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा और वे खाली हाथ ही फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, कस्बा असोथर निवासी मनोज सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह का नवनिर्मित मकान प्रेममऊ कटरा गांव में स्थित है, जो घटना के समय सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसपैठ की और कमरे-दर-कमरे सामान उलट-पुलट कर देखा। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया।
घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस गश्त की हकीकत बयां कर रही हैं। उनका कहना है कि रात में पुलिस की सक्रियता बेहद कमजोर है, जिससे चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में बड़ी वारदात हो सकती है।
वहीं, थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूने मकान में गेट व अन्य दरवाजों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घुसे थे, लेकिन मकान स्वामी के अनुसार किसी भी प्रकार का सामान, जेवरात या नकदी चोरी नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है और लोगों का भरोसा कितनी जल्दी बहाल कर पाती है।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले चौथे चरण के आंदोलन भारत बंद मे राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    4
    बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले चौथे चरण के आंदोलन भारत बंद मे राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • पीतांबरा माई के प्रसाद वितरण आईटीआई रोड
    1
    पीतांबरा माई के प्रसाद वितरण आईटीआई रोड
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत रामशिव शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज चकपता मोहद्दीपुर जनपद फतेहपुर के माधवपुर निवासी छात्रा प्रियांशी पटेल पुत्री अरुण कुमार पटेल ने इंटरमीडिएट456 अंक प्राप्त कर में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष पटेल ने छात्र का मुंह मीठा करा कर उत्सवर्धन किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की छात्र एक अत्यंत ही गरीब परिवार से है पिता अरुण कुमार खेती किसानी काम कर छात्रा की पढ़ाई का खर्च निर्वहन करते हैं माता शिखा पटेल ग्रहणी है है बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद करती हैं छात्रा ने इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और माता-पिता को दिया साथ ही अपने विद्यालय के सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया मै प्रदीप कुमार छात्रा प्रियांशी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उनकी मेहनत से क्षेत्र में छात्रा सहित विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ
    3
    फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत रामशिव शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज चकपता मोहद्दीपुर जनपद फतेहपुर के माधवपुर निवासी छात्रा प्रियांशी पटेल पुत्री अरुण कुमार पटेल ने इंटरमीडिएट456 अंक प्राप्त कर में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष पटेल ने छात्र का मुंह मीठा करा कर उत्सवर्धन किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की छात्र एक अत्यंत ही गरीब परिवार से है पिता अरुण कुमार खेती किसानी काम कर छात्रा की पढ़ाई का खर्च निर्वहन करते हैं माता शिखा पटेल ग्रहणी है है बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद करती हैं छात्रा ने इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और माता-पिता को दिया साथ ही अपने विद्यालय के सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया 
मै प्रदीप कुमार छात्रा प्रियांशी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उनकी मेहनत से क्षेत्र में छात्रा सहित विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ
    user_Pradeep kumar
    Pradeep kumar
    Photographer बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।निसगर गंगा नदी घाट पर नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि रानीखेड़ा गांव के चार युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन युवक भी नदी में कूद पड़े, लेकिन देखते ही देखते चारों गहरे पानी में समा गए।मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर चारों युवकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।मृतकों की पहचान हरिओम, हरिशंकर और सत्येंद्र के रूप में हुई है
    1
    रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।निसगर गंगा नदी घाट पर नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि रानीखेड़ा गांव के चार युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन युवक भी नदी में कूद पड़े, लेकिन देखते ही देखते चारों गहरे पानी में समा गए।मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर चारों युवकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।मृतकों की पहचान हरिओम, हरिशंकर और सत्येंद्र के रूप में हुई है
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग फतेहपुर *आर्यन यादव चाय वाले के मामले में एक मोड़ आया सामने *सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सपाई ने बंद पड़ी चाय की दुकान को खुलवाया *अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बर्तन में आर्यन के पिता ने बनाई चाय *स्थानीय लोगों के साथ साथ सपा कार्यकर्ताओं ने चाय का चखा स्वाद *आर्यन के पिता शेषमन का कहना सरकार हमे मुहैया कराए सुरक्षा *जिससे हमारा व्यापार न हो प्रभावित *जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा का मामला
    1
    ब्रेकिंग फतेहपुर 
*आर्यन यादव चाय वाले के मामले में एक मोड़ आया सामने
*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सपाई ने बंद पड़ी चाय की दुकान को खुलवाया
*अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बर्तन में आर्यन के पिता ने बनाई चाय
*स्थानीय लोगों के साथ साथ सपा कार्यकर्ताओं ने चाय का चखा स्वाद
*आर्यन के पिता शेषमन का कहना सरकार हमे मुहैया कराए सुरक्षा
*जिससे हमारा व्यापार न हो प्रभावित
*जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा का मामला
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहपुर । भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद के किसानों से जुड़ी कई अहम मांगें उठाई गईं। भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की कि जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की फसल की सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों और किसान संगठन के प्रतिनिधियों के बीच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराकर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। इसके अलावा, जिले में हो रही विद्युत कटौती पर रोक लगाते हुए शाम 6 बजे से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की गई। गर्मी को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की भी मांग उठाई गई, ताकि किसानों को सिंचाई में राहत मिल सके। ज्ञापन में गंगा नदी में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से की गई। भाकियू नेताओं का आरोप है कि बिना पट्टों के पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को पूरा कराने और गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंडेन व भारत गैस एजेंसियों द्वारा गैस बुकिंग में हो रही समस्याओं की जांच कर कार्रवाई की भी मांग की गई। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    2
    फतेहपुर ।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद के किसानों से जुड़ी कई अहम मांगें उठाई गईं।
भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की कि जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की फसल की सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों और किसान संगठन के प्रतिनिधियों के बीच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराकर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।
इसके अलावा, जिले में हो रही विद्युत कटौती पर रोक लगाते हुए शाम 6 बजे से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की गई। गर्मी को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की भी मांग उठाई गई, ताकि किसानों को सिंचाई में राहत मिल सके।
ज्ञापन में गंगा नदी में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से की गई। भाकियू नेताओं का आरोप है कि बिना पट्टों के पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है।
इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को पूरा कराने और गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंडेन व भारत गैस एजेंसियों द्वारा गैस बुकिंग में हो रही समस्याओं की जांच कर कार्रवाई की भी मांग की गई।
किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।
    1
    बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.