सूने मकान में चोरी की कोशिश, कुछ न मिला तो लौटे खाली हाथ; गश्त पर उठे सवाल फतेहपुर। थाना असोथर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला प्रेममऊ कटरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर जमकर तलाशी ली। हालांकि काफी देर तक खंगालने के बावजूद चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा और वे खाली हाथ ही फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कस्बा असोथर निवासी मनोज सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह का नवनिर्मित मकान प्रेममऊ कटरा गांव में स्थित है, जो घटना के समय सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसपैठ की और कमरे-दर-कमरे सामान उलट-पुलट कर देखा। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस गश्त की हकीकत बयां कर रही हैं। उनका कहना है कि रात में पुलिस की सक्रियता बेहद कमजोर है, जिससे चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में बड़ी वारदात हो सकती है। वहीं, थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूने मकान में गेट व अन्य दरवाजों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घुसे थे, लेकिन मकान स्वामी के अनुसार किसी भी प्रकार का सामान, जेवरात या नकदी चोरी नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है और लोगों का भरोसा कितनी जल्दी बहाल कर पाती है।

- 🟥 फतेहपुर में चोरों का आतंक—एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना जनपद के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐझी गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार यूपी के फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जरीना पत्नी खलील अपने परिवार के साथ गेहूं कटाई के लिए घर से बाहर गई थीं। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। बक्से और अलमारी से जेवरात व नकदी गायब मिले। वहीं दूसरी घटना में गांव निवासी रहीश, जो रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु में रहते हैं, उनके घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। घर खाली होने का फायदा उठाकर ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बक्से का लॉक तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लगातार दो चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- Post by Vinod shriwastva1
- फतेहपुर समाजवादी पार्टी से फतेहपुर के सांसद और अधिवक्ता नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर कथित रूप से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा बीते दिनों हंगामा और अभद्रता की गई थी। बीते 18 अप्रैल को कानपुर के दामोदर नगर, थाना नौबस्ता क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर, उनकी अनुपस्थिति में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर नारेबाजी की। उस समय घर पर उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी उत्तम अकेली मौजूद थीं। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने गेट पर धक्का-मुक्की की, नेम प्लेट तोड़ दी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। यह भी आरोप है कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस मामले को लेकर फतेहपुर के बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ जांच और निस्तारण की मांग कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बाइट - बाबू सिंह यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष, फतेहपुर2
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले चौथे चरण के आंदोलन भारत बंद मे राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- अधिवक्ता1
- खुल गये बाबा बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट श्रद्धालु कर रहे पूजा अर्चना1
- Post by Sandeep tvnews1
- स्लग- PDA की प्रेस कांफ्रेन्स में धक्का मुक्की कर गाली गलौज, वीडियो हुआ वायरल एंकर- यूपी के फतेहपुर जिले के हथगांव नगर पंचायत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मुन्ना बाबू यादव चेयरमैन ने एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति के साथ कथित तौर पर अभद्रता और गाली-गलौज धक्का मुक्की का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता के दौरान ही माहौल अचानक गरमा गया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि हथगांव नगर पंचायत के चेयरमैन मुन्ना बाबू यादव ने मुस्लिम समाज के व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान डॉ. शमशाद के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। घटना उस समय हुई जब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बैठक चल रही थी। इस घटनाक्रम को लेकर पीडीए समर्थकों ने इसे सीधा अपमान बताया है और नाराजगी जाहिर की है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है।1