Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरा भारत महान *सब कहते हैं ‘मेरा भारत महान’, पर प्रधान को वोट, सफाई को इंसान चाहिए* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयरें
Tahreem ali
मेरा भारत महान *सब कहते हैं ‘मेरा भारत महान’, पर प्रधान को वोट, सफाई को इंसान चाहिए* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयरें
- Sahnajनवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेशooo18 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- पूरनपुर के शेरपुर कलां रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत होने के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य। ओवरब्रिज निर्माण के दायरे में आने वाली लगभग 300 दुकानों पर मंडराया संकट तो फड़ लगाने वालों में भी मायूसी, ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वहीं सन 1902 से स्थापित आर्य पाठशाला इंटर कालेज में शिक्षा पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव कियूं कि चारों दिशाओं में है कालेज का रास्ता।1
- टूट गई जंगल की सबसे मशहूर दोस्ती! नहीं रहे 'जय-वीरू'... गिर के दो शेरों की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें" टूट गई जंगल की सबसे मशहूर दोस्ती! नहीं रहे 'जय-वीरू'... गिर के दो शेरों की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live "दोस्ती की मिसाल सिर्फ इंसानों में ही नहीं, जंगल में भी देखने को मिलती है। गिर के दो शेर 'जय' और 'वीरू' ने अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताई, साथ राज किया और आखिरकार मौत ने भी दोनों को ज्यादा दिनों तक अलग नहीं रखा। इनकी कहानी आज पूरे देश को भावुक कर रही है।" गुजरात के गिर जंगल से एक ऐसी खबर आई है जिसने वन्यजीव प्रेमियों की आंखें नम कर दी हैं। गिर नेशनल पार्क के सबसे मशहूर शेर 'जय' और 'वीरू' अब इस दुनिया में नहीं रहे। दोनों शेरों का जन्म एक साथ हुआ था और पिछले कई वर्षों तक उन्होंने गिर के जंगल पर साथ मिलकर राज किया। उनकी दोस्ती इतनी गहरी थी कि एक शिकार करता तो दूसरा निगरानी करता। जहां आमतौर पर एक झुंड का नेतृत्व एक ही शेर करता है, वहीं जय और वीरू ने मिलकर अपने समूह का नेतृत्व किया और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती थी। उनकी दोस्ती की चर्चा देश-विदेश तक पहुंची। Narendra Modi भी गिर दौरे के दौरान इन मशहूर शेरों को देखने पहुंचे थे। साल 2022 में उनकी अनोखी कहानी पर "The Majestic Journey of Jai & Veeru" नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई। लेकिन जून 2025 में किस्मत ने दोनों दोस्तों को अलग कर दिया। दूसरे शेरों के एक दल के हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए और पहली बार एक-दूसरे से बिछड़ गए। वीरू ने 11 जून को दम तोड़ दिया, जबकि जय ने कई दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ी और आखिरकार 29 जुलाई को उसने भी अंतिम सांस ली। दोनों की मौत के साथ गिर जंगल की सबसे मशहूर दोस्ती का अंत हो गया। लेकिन जय और वीरू की कहानी हमेशा यह याद दिलाएगी कि दोस्ती सिर्फ इंसानों की नहीं होती, जंगल के राजा भी उसे आखिरी सांस तक निभाना जानते हैं। "जय और वीरू अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन गिर के जंगल की हवाएं, पेड़ और पगडंडियां उनकी अमर दोस्ती की कहानी हमेशा सुनाती रहेंगी।" 🦁💔1
- Bareilly mein gunjega Shri Ram Ka Naam/ Ramayan Mandir Mein 16 Dinon Tak rahegi bhakti ki raskaar/ janiye pahla karykram Tulsi nath Bareilly/ 19 August ko bhakti AVN Bhandara ka aayojan/ bhakti aisi sab sochne per majbur/1
- महिला ने पी किलनी मारने वाली दवा, इलाज के दौरान मौत, खबर बरेली से बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के पुराने शहर मोहल्ला कोट निवासी 43 वर्षीय सरिता कश्यप पत्नी सोनी कश्यप ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया सरिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका सरिता की पुत्री सुमन कश्यप ने बताया सुबह घर में हम दोनों बहने कमरे में टीवी देख रहे थे पापा कुत्ता को टहलाने घर से बाहर ले गए थे मां सरिता कश्यप नहाने के लिए गई थी इस दौरान उन्होंने कुत्ते की किलनी मारने वाली दवा पी ली आधे घंटे बाद देखा उनकी हालत बिगड़ने लगी परिवार वाले तुरंत सरिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने सरिता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई।1
- डमरू चौराहा डेलापीर पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने डमरू चौराहा डेलापीर पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी पूरी टीम के साथ डमरू चौराहा, डेलापीर पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नदीम इकबाल ने कहा कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हर वर्ष कांवड़ियों का इसी तरह स्वागत किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार संगठन ने हर मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को मेडिकल कैंप लगाने की जिम्मेदारी भी ली है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि बरेली की पहचान आपसी भाईचारे, प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब से है और पीस कमेटी ऑफ इंडिया इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, मोनू खान, आजम खान, खुशनुमा खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सैयद सलमान तथा , सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भमोरा बाईपास पर विशाल कांवड़ शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बदायूं-बरेली रोड स्थित भमोरा बाईपास, आंवला में विशाल कांवड़ शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ के बाद सभी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, संबंधित अधिकारी एवं मंदिर के पुजारीगण मौजूद रहे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह, पूजा स्थल, कांवड़ स्टैंड, विशाल भंडारा, स्वच्छ पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाए और समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने स्वयं कांवड़ यात्रियों को भोजन परोसकर उनका स्वागत किया और सफल एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।1
- #pilibhit #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #viralreelsシ #viralvideoシ #UPPolice #YogiAdityanath पीलीभीत में इलाज करने के नाम पर ठगी, पुलिस ने ढोंगी हकीम को किया गिरफ्तार।1