Shuru
Apke Nagar Ki App…
बसपा नेता इरफान सैफी पर 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप हैं मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक व्यापारी ने नगर पालिका अध्यक्ष और बसपा नेता इरफान सैफी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। पैसे न देने पर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और हंगामे की स्थिति बन गई। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है और अब पुलिस जांच में जुट गई है।
Shahrukh Qureshi
बसपा नेता इरफान सैफी पर 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप हैं मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक व्यापारी ने नगर पालिका अध्यक्ष और बसपा नेता इरफान सैफी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। पैसे न देने पर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और हंगामे की स्थिति बन गई। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है और अब पुलिस जांच में जुट गई है।
More news from Bijnor and nearby areas
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर। हादसे मे मोहसिन नाम के युवक की मौके पर हुई मौत। साथी इमरान बाल-बाल बचा, हुआ चोटिल। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। थाना स्योहारा क्षेत्र में धामपुर मार्ग पर हादसा।1
- *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा बरामद किये गये मोबाइल फोन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर*1
- *ई रिक्शा चालकों का शोषण रोके प्रशासन उस्मान* किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन। शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को सोंपा ज्ञापन में ई रिक्शा चालकों का शोषण रोकने गेहूं के केंद्रो पर किसानों का शोषण रोकने आसरा कॉलोनी में अवैध तबेला हटाने अब प्लाटिंग रोकने नगर पालिका से टूटी पुलिया बनवाने आदि मांगे शामिल है इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और सरकार अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश जारी कर रही है वहीं रामपुर कैमरी मार्ग पर प्राइवेट बस यूनियन के लोग ई रिक्शा चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं यातायात विभाग द्वारा बहुत से रिक्शा चालकों को केंद्रीय रोड पर रिक्शा चलाने के परमिट जारी किए गए हैं लेकिन कैमरी रोड पर किसी भी ई-रिक्शा को प्राइवेट बस यूनियन के लोग नहीं चलने दे रहे यह लोग खुलेआम इन ई-रिक्शाओं से चाबी निकाल लेते हैं और मारपीट करते हैं उन्होंने चेतावनी दी यदि गुंडागर्दी बंद नहीं की गई तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार सागर मोहम्मद आजम मोहम्मद आमिर मोहम्मद फरमान मोहम्मद समीर सलमान जुनैद खान नरेश कुमार विशाल कुमार मैहरान आदि लोग मौजूद रहे।1
- कनास (ओडिशा), 3 मई 2026: ओडिशा के कनास इलाके में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर बाइक चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की पहचान मृत्युंजय भारीमल के रूप में हुई है। वे वर्तमान में AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती हैं। घटना कल सुबह करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने मृत्युंजय पर बाइक चढ़ाकर हमला किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सीधे व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई गई, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। कनास पुलिस स्टेशन के ASI GD नाइक ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय भारीमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।1
- ठाकुरद्वारा : किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता ,प्रशासन से जल्द समाधान की मांग1
- फोटो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र में पुलिस ने धनौरा बाइपास खेतापुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान खेत से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। आरोपी के पास से एक स्टार्टर, दो सोलर प्लेट और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे चेकिंग के दौरान धनौरा बाइपास से खेतापुर मार्ग पर आम के बाग के पास से आरोपी आमिर निवासी मोहल्ला कुरैशी अमरोहा नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने रजाकपुर निवासी अमित कुमार के खेत से स्टार्टर चोरी करने की घटना कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्टार्टर बरामद कर लिया। इसके अलावा दो सोलर प्लेटटा और पांच हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। जो अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़े बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोहसिन उर्फ बिजू का नाम भी बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।2
- ओमप्रकाश राजभर महँगाई बढ़ने के फायदे गिना रहे हैं 🙄 “महंगाई बढ़ने से हर गाँव में मोटरसाइकिल आ गई महँगाई बढ़ने से हर गाँव में फोर व्हीलर आ गया” पत्रकार- तो क्या मंहगाई और बढ़ी तो लोग हेलीकॉप्टर ले लेंगे1
- मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास और पुलिस से संबंधित मामले प्रमुख रहे। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। जबकि शेष मामलों को जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।1
- Post by Haider ali1