logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लांपोलाई विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम, जुलूस निकालकर मनाया जश्न-राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का दिया संदेश नागौर/पादूकलां,,निकटवर्ती ग्राम पंचायत लांपोलाई केराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 कला वर्ग एवं कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट परिणाम से उत्साहित विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में साफा, तिलक, माला, गुलाल व मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया।वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 35 विद्यार्थियों में से 29 प्रथम श्रेणी एवं 6 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 10 में 18 विद्यार्थियों में से 7 प्रथम श्रेणी व 11 द्वितीय श्रेणी से पास हुए।कक्षा 12 में विनीता चौधरी (93.80%) प्रथम, शबनम बानो (93.40%) द्वितीय व बिंदु जाट (87.60%) तृतीय स्थान पर रहीं। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 11 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। कक्षा 10 में प्रियंका चौधरी (82.17%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों की सफलता पर गांव में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। जुलूस के दौरान घर-घर जाकर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय विद्यालय में करवाएं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह परिणाम सरकारी विद्यालयों में समर्पित शिक्षण का प्रमाण है।उन्होंने नामांकन बढ़ाने व वर्दी योजना का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।विषयवार उत्कृष्ट परिणाम में कक्षा 12 में इतिहास विषय में व्याख्याता अक्षय कुमार तथा कक्षा 10 में हिंदी विषय में व्याख्याता सरोज पूनिया का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।इस दौरान व्याख्याता कमला प्रजापत, अक्षय कुमार, सरोज पूनिया, शशांक सहित वरिष्ठ अध्यापक सोहनलाल पड़गड,अनिल कुमार टाक,मोहनलाल डांगा,राशिद खान,कृष्ण कुमार, लिख्मीचंद,सुमन,सचिन पारीक,प्रदीप टेलर,मोहम्मद आलम,बलदेव बढ़ियासर,सुरेश माइच व सेवानिवृत्त ओमप्रकाश चौहान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

8 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
8 hrs ago
9b4813f3-a78b-49b3-9d66-c754800a3490

लांपोलाई विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम, जुलूस निकालकर मनाया जश्न-राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का दिया संदेश नागौर/पादूकलां,,निकटवर्ती ग्राम पंचायत लांपोलाई केराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 कला वर्ग एवं कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट परिणाम से उत्साहित विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में साफा, तिलक, माला, गुलाल व मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया।वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 35 विद्यार्थियों में से 29 प्रथम श्रेणी एवं 6 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 10 में 18 विद्यार्थियों में से 7 प्रथम श्रेणी व 11 द्वितीय श्रेणी से पास हुए।कक्षा 12 में विनीता चौधरी (93.80%) प्रथम, शबनम बानो (93.40%) द्वितीय व बिंदु जाट (87.60%) तृतीय स्थान पर रहीं। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 11 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। कक्षा 10 में प्रियंका चौधरी (82.17%) ने प्रथम स्थान

87c96c27-8c79-4bbe-bf14-57e6a02a14d8

प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों की सफलता पर गांव में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। जुलूस के दौरान घर-घर जाकर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय विद्यालय में करवाएं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह परिणाम सरकारी विद्यालयों में समर्पित शिक्षण का प्रमाण है।उन्होंने नामांकन बढ़ाने व वर्दी योजना का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।विषयवार उत्कृष्ट परिणाम में कक्षा 12 में इतिहास विषय में व्याख्याता अक्षय कुमार तथा कक्षा 10 में हिंदी विषय में व्याख्याता सरोज पूनिया का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।इस दौरान व्याख्याता कमला प्रजापत, अक्षय कुमार, सरोज पूनिया, शशांक सहित वरिष्ठ अध्यापक सोहनलाल पड़गड,अनिल कुमार टाक,मोहनलाल डांगा,राशिद खान,कृष्ण कुमार, लिख्मीचंद,सुमन,सचिन पारीक,प्रदीप टेलर,मोहम्मद आलम,बलदेव बढ़ियासर,सुरेश माइच व सेवानिवृत्त ओमप्रकाश चौहान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर,, रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प -नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध बड़ी की गई। नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त अंकितसिंह उर्फ अंकु बन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया सीज उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना बौंली जिला सवाईमाधोपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से ग्राम गोगेलाव में आलीशान मकान बना रहा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    2
    नागौर,, रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प -नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध बड़ी की गई। नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त अंकितसिंह उर्फ अंकु बन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया सीज उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना बौंली जिला सवाईमाधोपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से ग्राम गोगेलाव में आलीशान मकान बना रहा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    18 min ago
  • Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    1
    Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    user_मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • नागौर, 1 अप्रैल। नव नियुक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद नागौर कलक्टर का पदभार संभाला। शासन सचिवालय से जारी आदेशानुसार बुधवार को दौसा कलक्टर रहे देवेंद्र कुमार ने नागौर जिला कलक्टर का पदभार संभाला।
    1
    नागौर, 1 अप्रैल। नव नियुक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद नागौर कलक्टर का पदभार संभाला। शासन सचिवालय से जारी आदेशानुसार बुधवार को दौसा कलक्टर रहे देवेंद्र कुमार ने नागौर जिला कलक्टर का पदभार संभाला।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 😂😂😂 comedy
    1
    😂😂😂 comedy
    user_Lucky bero
    Lucky bero
    Artist बीदासर, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पत्रकार इकबाल खान राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर नहीं कराने पर सख्ती दिखाई है। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह और आयोग के सचिव राजेश वर्मा को अवमानना नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।एक्टिंग सीजे संजिव प्रकाश शर्मा और जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ ने यह आदेश पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए। अदालत ने पहले ही राज्य सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने और 31 दिसंबर 2025 तक परिसीमन पूरा करने के निर्देश दिए थे।सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से समय बढ़ाने की बात कही गई, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किए।याचिकाकर्ता पक्ष का आरोप है कि चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं, जो अदालत के आदेश की अवमानना है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर नहीं कराने पर सख्ती दिखाई है। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह और आयोग के सचिव राजेश वर्मा को अवमानना नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।एक्टिंग सीजे संजिव प्रकाश शर्मा और जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ ने यह आदेश पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए। अदालत ने पहले ही राज्य सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने और 31 दिसंबर 2025 तक परिसीमन पूरा करने के निर्देश दिए थे।सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से समय बढ़ाने की बात कही गई, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किए।याचिकाकर्ता पक्ष का आरोप है कि चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं, जो अदालत के आदेश की अवमानना है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    28 min ago
  • हाजी सैय्यद बलवान शाह रहमतुल्लाह अलैह का 707 वां उर्स मुबारक का विवरण: 1. *उर्स की तारीख*: 5 से 9 अप्रैल 2026 (चाँद की 16 से 20 शब्वालुल मुकर्रम 1447 हिजरी), रविवार से जुम्मेरात। 2. *स्थान*: दरगाह हजरत हाजी सैय्यद बलवान शाह, कोट गेट, बीकानेर। 3. *मेहमान ए खास*: - फकीर जादा (मलंग) पीर सैय्यद मंसूर अली शाह अजमेर शरीफ। - शहजादा ए जमालुल औलिया आले नबी हजरत पीर सैय्यद इरफान शाह साहब सुलेमानी। 4. *मेहमाने खुशुसी व बयान*: आले रसूल अल्हाज हजरत मौलाना सैय्यद मुहम्मद क़ादरी साहब क़िब्ला निगरां सूत्री दावते इस्लामी जयपुर। 5. *जैरे सदारात*: जानशीने फरीदी कारी हकीम मोहम्मद असगर फरीदी खतीबो इमाम जामा मस्जिद, बीकानेर। 6. *जैरे निगरानी*: मौलाना फयाज कोसर साहब खतीबां इमाम मोहम्मदी मस्जिद, बीकानेर। 7. *कार्यक्रम*: - 5 अप्रैल 2026: रविवार शाम 5 बजे झंडा रस्म। - 6 अप्रैल 2026: सोमवार बाद नमाज ईशा सेवा लाख दुरूद शरीफ। - 7 अप्रैल 2026: मंगलवार बाद नमाज ईशा औलामा-ए-किराम के नूरानी व इरफानी रूहपरवर बयानात। - 8 अप्रैल 2026: बुधवार शाम 5:00 बजे चादर जुलूस, मेमन मार्केट से रवाना होगा। 8. *महफिल-ए-कव्वाली प्रोग्राम*: 8 अप्रैल 2026 बुधवार शाम 9:00 बजे कवाल - जुबैर नईम अजमेरी, फेम - तकदीर मुझे ले चल ख्वाजा जी की बस्ती में, जयपुर (राजस्थान)। 9. *दरगाह कमेटी*: हाजी सैय्यद बलवान शाह (रहमतुल्लाह अलैह)। - सदर: आदम हुसैन शाह बाबा जलाली (8078665058)। - सचिव: बुनियाद अली शाह (8824099614)। - केशियर: मोहम्मद रफीक शाह (8955911789)।
    1
    हाजी सैय्यद बलवान शाह रहमतुल्लाह अलैह का 707 वां उर्स मुबारक का विवरण:
1. *उर्स की तारीख*: 5 से 9 अप्रैल 2026 (चाँद की 16 से 20 शब्वालुल मुकर्रम 1447 हिजरी), रविवार से जुम्मेरात।
2. *स्थान*: दरगाह हजरत हाजी सैय्यद बलवान शाह, कोट गेट, बीकानेर।
3. *मेहमान ए खास*:
- फकीर जादा (मलंग) पीर सैय्यद मंसूर अली शाह अजमेर शरीफ।
- शहजादा ए जमालुल औलिया आले नबी हजरत पीर सैय्यद इरफान शाह साहब सुलेमानी।
4. *मेहमाने खुशुसी व बयान*: आले रसूल अल्हाज हजरत मौलाना सैय्यद मुहम्मद क़ादरी साहब क़िब्ला निगरां सूत्री दावते इस्लामी जयपुर।
5. *जैरे सदारात*: जानशीने फरीदी कारी हकीम मोहम्मद असगर फरीदी खतीबो इमाम जामा मस्जिद, बीकानेर।
6. *जैरे निगरानी*: मौलाना फयाज कोसर साहब खतीबां इमाम मोहम्मदी मस्जिद, बीकानेर।
7. *कार्यक्रम*:
- 5 अप्रैल 2026: रविवार शाम 5 बजे झंडा रस्म।
- 6 अप्रैल 2026: सोमवार बाद नमाज ईशा सेवा लाख दुरूद शरीफ।
- 7 अप्रैल 2026: मंगलवार बाद नमाज ईशा औलामा-ए-किराम के नूरानी व इरफानी रूहपरवर बयानात।
- 8 अप्रैल 2026: बुधवार शाम 5:00 बजे चादर जुलूस, मेमन मार्केट से रवाना होगा।
8. *महफिल-ए-कव्वाली प्रोग्राम*: 8 अप्रैल 2026 बुधवार शाम 9:00 बजे कवाल - जुबैर नईम अजमेरी, फेम - तकदीर मुझे ले चल ख्वाजा जी की बस्ती में, जयपुर (राजस्थान)।
9. *दरगाह कमेटी*: हाजी सैय्यद बलवान शाह (रहमतुल्लाह अलैह)।
- सदर: आदम हुसैन शाह बाबा जलाली (8078665058)।
- सचिव: बुनियाद अली शाह (8824099614)।
- केशियर: मोहम्मद रफीक शाह (8955911789)।
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट ने ब्लैक लिस्ट फ़र्म के लिए क्या कहा #news #bikaner #local
    1
    पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट ने ब्लैक लिस्ट फ़र्म के लिए क्या कहा #news #bikaner #local
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सिरोही,,सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में युवा किस तरह अपनी और दूसरों की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं, इसका एक ताजा मामला सिरोही जिले में सामने आया है। यहां स्कॉर्पियो वाहन पर डीजल डालकर उसे “वॉश” करते हुए रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही सिरोही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और पालड़ी एम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रील में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप परिसर में स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर उसे धोता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो को स्टाइलिश रील के रूप में शूट किया गया था, जिसमें खतरनाक अंदाज और दिखावे का तत्व साफ दिखाई दे रहा था। डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का इस तरह खुलेआम उपयोग न केवल लापरवाही माना गया, बल्कि इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर पालड़ी एम थाना पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान छीबा गांव निवासी महिपाल सिंह सहित दो व्यक्तियों के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद शांति भंग की आशंका को देखते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों ने महज शौक और सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में यह खतरनाक स्टंट किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह “रील” उन्हें सीधे हवालात तक पहुंचा देगी। हालांकि पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थान, विशेषकर पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी थी। कार्रवाई के तहत पुलिस ने वीडियो में उपयोग की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए कानून और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। इस घटना के बाद सिरोही जिले में युवाओं के बीच एक स्पष्ट संदेश गया है कि रील और स्टंट के नाम पर खतरनाक गतिविधियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी वीडियो या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर संभावित हादसों को रोका जा सके।
    1
    सिरोही,,सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में युवा किस तरह अपनी और दूसरों की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं, इसका एक ताजा मामला सिरोही जिले में सामने आया है। यहां स्कॉर्पियो वाहन पर डीजल डालकर उसे “वॉश” करते हुए रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही सिरोही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और पालड़ी एम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रील में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप परिसर में स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर उसे धोता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो को स्टाइलिश रील के रूप में शूट किया गया था, जिसमें खतरनाक अंदाज और दिखावे का तत्व साफ दिखाई दे रहा था। डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का इस तरह खुलेआम उपयोग न केवल लापरवाही माना गया, बल्कि इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई थी।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर पालड़ी एम थाना पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान छीबा गांव निवासी महिपाल सिंह सहित दो व्यक्तियों के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद शांति भंग की आशंका को देखते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों ने महज शौक और सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में यह खतरनाक स्टंट किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह “रील” उन्हें सीधे हवालात तक पहुंचा देगी। हालांकि पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थान, विशेषकर पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी थी।
कार्रवाई के तहत पुलिस ने वीडियो में उपयोग की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए कानून और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।
इस घटना के बाद सिरोही जिले में युवाओं के बीच एक स्पष्ट संदेश गया है कि रील और स्टंट के नाम पर खतरनाक गतिविधियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी वीडियो या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर संभावित हादसों को रोका जा सके।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.