स्लीमनाबाद पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा,थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने किया हाइवे पर हुई अंधी हत्या का खुलासा *थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने किया हाइवे पर हुई अंधी हत्या का खुलासा* कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी महोदय श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी कार्य निरी सुदेश कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर हत्या के फरार आरोपीगणों की पता तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। घटना विवरण - दिनांक 10/11-04-2026 की दरम्यानी रात को थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल 112 मे छपरा नेशनल हाइवे रोड पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 मे एक अज्ञात व्यक्ति के खून से लथपत हालत मे मृत अवस्था मे पडे होने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर तत्काल डायल 112 एवं उप निरी अनिल यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति को तत्काल डायल - 112 से शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद कटनी ले जाकर दाखिल कराया गया जिसे डां. के द्वारा मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103 (1) BNS का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अज्ञात मृतक की पहचान ड्राइवर राकेश दाहिया पिता घासीराम दाहिया उम्र 42 वर्ष नि. लखराम मोहल्ला खितौला सिहोरा जबलपुर के रूप में हुयी। थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं fsl टीम जबलपुर द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए व मृतक के परिजनों एवं वाहन मालिक से पूछताछ की गई उपरांत तकनीकी साक्ष्यों एवं मृतक के आने जाने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेजों का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर अज्ञात संदेही/आरोपियों की पहचान की गई जो दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर संदेही रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथी अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद व मनोज के साथ मिलकर लिफ्ट लेकर मृतक के साथ शराब पीकर पैसे की माँग करने लगे, पैसे न देने की बात को लेकर तीनो के द्वारा हाथ मुक्कों व व्हील पाना से मारपीट कर हत्या करना बताया। प्रकरण मे आरोपीगण (1) रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी (2) अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये है। जिसे मेमोरेण्डम कथन लेख कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त व्हील पाना व मृतक का मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया जिनसे इनके अन्य तीसरे साथी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। सराहनीय भूमिका- एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरी. सुदेश कुमार, उप निरी अनिल यादव सउनि मथुरा प्रसाद, प्र.आर. 509 प्रेमशंकर पटेल, प्र.आर.444 लखन पटेल, आर रोहित पाटकर, आर रजनीश टेकाम, आर विशाल, आर रोहित पटेल साइबर सेल से आर अजय साकेत, आर सत्येंद्र सिंह, आर अमित श्रीपाल की सराहनीय भूमिका रही।

- जानकी नवमी पर भरभरा आश्रम में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन कटनी। उमरियापान क्षेत्र अंतर्गत भरभरा आश्रम में जानकी नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत बनवारीदास जी महाराज के सानिध्य में रामायण के सुंदरकांड के 108 पाठ क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने। अनुष्ठान के उपरांत ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा देकर ससम्मान विदा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आश्रम परिवार एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।3
- Post by मीडिया1
- 12लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी1
- *स्टेशन चौराहे पर पुलिस के CCTV कंट्रोल सिस्टम को गुमटी ने ढका, सुरक्षा पर उठे सवाल* उमरिया //नगर मुख्यालय के व्यस्त स्टेशन चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पुलिस विभाग द्वारा शहर की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का मुख्य कंट्रोल सिस्टम स्थापित है, लेकिन एक गुमटी संचालक ने अपनी दुकान के जरिए इस सिस्टम को ढक दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सिस्टम को नुकसान पहुंचने की भी आशंका बनी हुई है। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक गुमटी हटाने या कार्रवाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब सुरक्षा के अहम उपकरण ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर की निगरानी कैसे प्रभावी होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर कब तक कार्रवाई करता है।1
- सतना - रील बनाने के दौरान होते होते टल गया बड़ा हादसा सफारी गाड़ी में स्टंट कर रहे थे चार नाबालिग, अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज में लटकी सफारी गाड़ी, नागौद के वसुधा मन्दिर के पास स्थित ब्रिज पुल की घटना।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- सतना में एंबुलेंस मरीजों के लिए खतरे से खाली नहीं, एंबुलेंस मेंटिनेंस के नाम पर प्रशासन को ठेंगा सतना। एंबुलेंस संविदाकार का आतंक जारी है। इन्हें सिर्फ अपनी कमाई से मतलब है। मरीजों की जान से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। शुक्रवार की शाम एक एंबुलेंस में कुपोषण से गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चे को रीवा रेफर किया गया। और जिस एंबुलेंस से मासूम को रेफर किया गया उसमें गेट नहीं बंद होता सकता था। एंबुलेंस में तारबाड़ी करके गेट को बंद किया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस के अंदर लाइट भी बंद थी। यानी अंधेरे में मासूम को रीवा ले जाया गया। मेंटीनेंस के नाम पर एंबुलेंस संविदाकार केवल अपना कोरम पूरा कर रहे हैं। वही दूसरी ओर मरीजों के जान से सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके पूर्व में रामनगर से रेफर मरीज को जिला अस्पताल जिस एंबुलेंस से लाया गया था। उसका भी गेट खोलने के लिए चालक को खिड़की से अंदर जाना पड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की ये बड़ी लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसा बनकर सामने आएगी।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- Post by Satyanarayan tiwari1