*स्टेशन चौराहे पर पुलिस के CCTV कंट्रोल सिस्टम को गुमटी ने ढका, सुरक्षा पर उठे सवाल* उमरिया //नगर मुख्यालय के व्यस्त स्टेशन चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पुलिस विभाग द्वारा शहर की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का मुख्य कंट्रोल सिस्टम स्थापित है, लेकिन एक गुमटी संचालक ने अपनी दुकान के जरिए इस सिस्टम को ढक दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सिस्टम को नुकसान पहुंचने की भी आशंका बनी हुई है। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक गुमटी हटाने या कार्रवाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब सुरक्षा के अहम उपकरण ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर की निगरानी कैसे प्रभावी होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर कब तक कार्रवाई करता है।
*स्टेशन चौराहे पर पुलिस के CCTV कंट्रोल सिस्टम को गुमटी ने ढका, सुरक्षा पर उठे सवाल* उमरिया //नगर मुख्यालय के व्यस्त स्टेशन चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पुलिस विभाग द्वारा शहर की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का मुख्य कंट्रोल सिस्टम स्थापित है, लेकिन एक गुमटी संचालक ने अपनी दुकान के जरिए इस सिस्टम को ढक दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सिस्टम को नुकसान पहुंचने की भी आशंका बनी हुई है। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक गुमटी हटाने या कार्रवाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब सुरक्षा के अहम उपकरण ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर की निगरानी कैसे प्रभावी होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर कब तक कार्रवाई करता है।
- बारात से वापस हो रहे युवक सड़क हादसे का शिकार,आधे दर्जन से अधिक घायल _नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह दो बाइको की आपसी भिड़ंत हुई है,इस घटना में आधे दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है।बताया जाता है कि घायल युवक शुक्रवार की रात बारात करने घुनघुटी से बाजाकुण्ड (नया गांव) आये थे,शनिवार की सुबह ये युवक वापस घुनघुटी जा रहे थे,तभी गांव के करीब बांध के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हुई है,इस घटना में घुनघुटी के चार युवक एवम बाजा कुंड के तीन युवकों के घायल होने की खबर है,इन सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।_1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- शहडोल जिले के धनपुरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस बना चोरी का जरिया, 108 एंबुलेंस में मरीज बनकर अस्पताल आया चोर, ANM की स्कूटी चोरी की और रफूचक्कर हो गया,1
- Post by Shahdol news1
- *थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने किया हाइवे पर हुई अंधी हत्या का खुलासा* कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी महोदय श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी कार्य निरी सुदेश कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर हत्या के फरार आरोपीगणों की पता तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। घटना विवरण - दिनांक 10/11-04-2026 की दरम्यानी रात को थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल 112 मे छपरा नेशनल हाइवे रोड पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 मे एक अज्ञात व्यक्ति के खून से लथपत हालत मे मृत अवस्था मे पडे होने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर तत्काल डायल 112 एवं उप निरी अनिल यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति को तत्काल डायल - 112 से शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद कटनी ले जाकर दाखिल कराया गया जिसे डां. के द्वारा मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103 (1) BNS का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अज्ञात मृतक की पहचान ड्राइवर राकेश दाहिया पिता घासीराम दाहिया उम्र 42 वर्ष नि. लखराम मोहल्ला खितौला सिहोरा जबलपुर के रूप में हुयी। थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं fsl टीम जबलपुर द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए व मृतक के परिजनों एवं वाहन मालिक से पूछताछ की गई उपरांत तकनीकी साक्ष्यों एवं मृतक के आने जाने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेजों का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर अज्ञात संदेही/आरोपियों की पहचान की गई जो दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर संदेही रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथी अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद व मनोज के साथ मिलकर लिफ्ट लेकर मृतक के साथ शराब पीकर पैसे की माँग करने लगे, पैसे न देने की बात को लेकर तीनो के द्वारा हाथ मुक्कों व व्हील पाना से मारपीट कर हत्या करना बताया। प्रकरण मे आरोपीगण (1) रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी (2) अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये है। जिसे मेमोरेण्डम कथन लेख कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त व्हील पाना व मृतक का मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया जिनसे इनके अन्य तीसरे साथी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। सराहनीय भूमिका- एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरी. सुदेश कुमार, उप निरी अनिल यादव सउनि मथुरा प्रसाद, प्र.आर. 509 प्रेमशंकर पटेल, प्र.आर.444 लखन पटेल, आर रोहित पाटकर, आर रजनीश टेकाम, आर विशाल, आर रोहित पटेल साइबर सेल से आर अजय साकेत, आर सत्येंद्र सिंह, आर अमित श्रीपाल की सराहनीय भूमिका रही।1
- कटनी-बीना मेमू ट्रेन में खूनी संघर्ष: अवैध वेंडरों ने यात्रियों पर किया धारदार हथियार से हमला, पथराव के बाद घंटों रुकी रही ट्रेन कटनी। प्रदेश के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शुमार कटनी अब अपराधियों और अवैध वेंडरों का चारागाह बनता जा रहा है। आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की कथित निष्क्रियता का खामियाजा आम यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला कटनी से बीना जा रही मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या 11602/61620) का है, जहाँ अवैध वेंडरों और यात्रियों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद से शुरू हुई बात, इंजन तक पहुँचे युवक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के कटनी से रवाना होने के कुछ ही देर बाद रीठी स्टेशन के पास दमोह निवासी कुछ यात्रियों और सलैया के अवैध वेंडरों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते वेंडरों ने उग्र होकर धारदार वस्तुओं से यात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हंगामे के बीच जब ट्रेन बकलेहटा स्टेशन पहुँची, तो आक्रोशित यात्रियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर ट्रेन के इंजन में घुसने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुँचते ही भागे उपद्रवी घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस को आता देख मारपीट और पथराव कर रहे असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने तत्काल डायल 112 की मदद से घायल यात्रियों को रीठी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल इस घटना ने कटनी जंक्शन और यहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेनों में अवैध रूप से खान-पान बेचने वाले वेंडरों की दबंगई बढ़ती जा रही है। आए दिन यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट की खबरें सामने आती हैं। कटनी जंक्शन से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, इसके बावजूद ट्रेनों में लूट, चोरी और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। घटना के वक्त ट्रेन में किसी भी सुरक्षा बल की मौजूदगी न होना और जीआरपी-आरपीएफ की टीम का घंटों बाद पहुँचना रेलवे की मुस्तैदी की पोल खोलता है। एक घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन करीब एक घंटे तक बकलेहटा स्टेशन पर हुए इस बवाल के बाद, रात लगभग 8:30 बजे मेमू ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।कटनी से पहुँची आरपीएफ और जीआरपी की टीम मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद1
- Post by सच की खबर 241
- कटनी में सरकारी अस्पताल में 108 एम्बुलेंस पर पैसे भी लगते हैं और मरीज के परिजनों से गाड़ी भी धुलवाई जाती है । भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, फिर भी आम आदमी मौन स्वीकृति प्रस्तुत कर रहा है, क्या इस सत्य पर कलेक्टर, सीएमओ, विधायक और ढींगे हांकने वाले भाजपा के सांसद और कार्यकर्ता कोई स्टेंड लेंगे ?? वीडियो @Amit_Tiwari_Journalist से प्राप्त।1
- 📍कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता द्वारा कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग के विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा जा रही है। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित है। #शहडोल #shahdol1