Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anoopshukla
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by dashraj gotam1
- Post by Deepak Kumar1
- संडीला, हरदोई। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिका परिषद संडीला के परिसर में एक विशेष आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पालिका कर्मचारियों को सजग, सक्षम और प्रशिक्षित करना था ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। विभिन्न प्रकार की आग और बचाव के उपाय :- प्रशिक्षण सत्र के दौरान फायर सर्विस संडीला के प्रभारी भंवर सिंह और कांस्टेबल एसके गौतम ने कर्मचारियों को आग की प्रकृति और उससे बचाव के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आग विभिन्न प्रकार की होती है—जैसे ठोस, तरल और गैस से लगने वाली आग—और प्रत्येक के लिए बुझाने के उपाय भी भिन्न होते हैं। गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? विशेषज्ञों ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि घबराने के बजाय संयम से काम लें। सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने का प्रयास करें, गीले कपड़े का उपयोग करें और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें। अधिशासी अधिकारी ने की नियमित अभ्यास की अपील :- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कर्मचारियों के लिए ऐसे अभ्यास आवश्यक हैं ताकि वे आपदा के समय त्वरित निर्णय ले सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी आज सीखी गई बातों को व्यवहार में लाएंगे।" प्रमुख उपस्थिति :- कार्यक्रम में फायर सर्विस से एसके गौतम, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जल अमित कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, प्रकाश बाबू, शिवकुमार बाबू सहित नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मांग की।3
- Post by Anoopshukla1
- हरदोई में बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूट,4 से 5 बदमाश घुसे थे घर मे....1
- उन्नाव में दो वर्षीय बच्चे ने गलती से डीजल का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेतुवाही गांव में हुई। मंगलवार देर शाम बच्चा घर में खेल रहा था, तभी उसने चारपाई के पास रखी डीजल से भरी बोतल का ढक्कन खोलकर उसे पी लिया। डीजल पीने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन बच्चे की गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, सेतुवाही गांव निवासी सर्वेश का दो वर्षीय बेटा रामजी मंगलवार रात करीब आठ बजे खेल रहा था। उसकी मां खाना बना रही थी। जब बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो पिता ने देखा कि फर्श पर डीजल फैला हुआ था। इसके बाद बच्चे को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है।1
- Post by Shiva1
- बेहटा गोकुल, हरदोई :- जनपद में आगामी महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज दिनांक 10.02.2026 को पुलिस महानिरीक्षक (IG) महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय, जनपद हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा आला अधिकारियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों और स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने किया पैदल गस्त :- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने और जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से, आईजी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने बेहटा गोकुल क्षेत्र में पैदल गस्त भी की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।4