संडीला नगर पालिका में हुआ आपदा प्रबंधन और अग्निशमन अभ्यास, कर्मचारियों को सिखाए आग बुझाने के गुण संडीला, हरदोई। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिका परिषद संडीला के परिसर में एक विशेष आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पालिका कर्मचारियों को सजग, सक्षम और प्रशिक्षित करना था ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। विभिन्न प्रकार की आग और बचाव के उपाय :- प्रशिक्षण सत्र के दौरान फायर सर्विस संडीला के प्रभारी भंवर सिंह और कांस्टेबल एसके गौतम ने कर्मचारियों को आग की प्रकृति और उससे बचाव के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आग विभिन्न प्रकार की होती है—जैसे ठोस, तरल और गैस से लगने वाली आग—और प्रत्येक के लिए बुझाने के उपाय भी भिन्न होते हैं। गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? विशेषज्ञों ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि घबराने के बजाय संयम से काम लें। सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने का प्रयास करें, गीले कपड़े का उपयोग करें और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें। अधिशासी अधिकारी ने की नियमित अभ्यास की अपील :- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कर्मचारियों के लिए ऐसे अभ्यास आवश्यक हैं ताकि वे आपदा के समय त्वरित निर्णय ले सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी आज सीखी गई बातों को व्यवहार में लाएंगे।" प्रमुख उपस्थिति :- कार्यक्रम में फायर सर्विस से एसके गौतम, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जल अमित कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, प्रकाश बाबू, शिवकुमार बाबू सहित नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मांग की।
संडीला नगर पालिका में हुआ आपदा प्रबंधन और अग्निशमन अभ्यास, कर्मचारियों को सिखाए आग बुझाने के गुण संडीला, हरदोई। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिका परिषद संडीला के परिसर में एक विशेष आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पालिका कर्मचारियों को सजग, सक्षम और प्रशिक्षित करना था ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। विभिन्न प्रकार की आग और बचाव के उपाय :- प्रशिक्षण सत्र के दौरान फायर सर्विस संडीला के प्रभारी भंवर सिंह और कांस्टेबल एसके गौतम ने कर्मचारियों को आग की प्रकृति
और उससे बचाव के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आग विभिन्न प्रकार की होती है—जैसे ठोस, तरल और गैस से लगने वाली आग—और प्रत्येक के लिए बुझाने के उपाय भी भिन्न होते हैं। गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? विशेषज्ञों ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि घबराने के बजाय संयम से काम लें। सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने का प्रयास करें, गीले कपड़े का उपयोग करें और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें। अधिशासी अधिकारी ने की नियमित अभ्यास की अपील
:- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कर्मचारियों के लिए ऐसे अभ्यास आवश्यक हैं ताकि वे आपदा के समय त्वरित निर्णय ले सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी आज सीखी गई बातों को व्यवहार में लाएंगे।" प्रमुख उपस्थिति :- कार्यक्रम में फायर सर्विस से एसके गौतम, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जल अमित कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, प्रकाश बाबू, शिवकुमार बाबू सहित नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मांग की।
- Post by Anoopshukla1
- Post by Ranjeet Kumar6
- बांगरमऊ नगर के ब्लॉक रोड स्थित शांति मील मैदान के पास सोमवार रात एक अज्ञात महिला का शव नाले में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।यह खबर नगर में फैलते ही देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शव लगभग चार दिन पुराना था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। राहगीरों ने दुर्गंध आने के बाद नाले में शव पड़ा देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।शव को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक शव को बाहर निकालने में हो रही देरी को देखते हुए चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने अपने कपड़े उतारे और अकेले ही नाले में उतर गए। उन्होंने अकेले ही शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे, यहां तक कि मौके पर मौजूद दर्जनों पुलिसकर्मी भी सिर्फ देखते रहे। दरोगा न्यूटन सिंह की इस कार्यशैली की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।1
- कानून सबके लिए बराबर है, बस उसे बाहर लाने की हिम्मत चाहिए | Japan से आए टूरिस्ट ने दिखाई सच्चाई Japan से आए दो टूरिस्ट ने भारत में कानून की ताकत सबको दिखा दी। बताया जा रहा है कि जब उनसे रिश्वत मांगी गई तो उन्होंने चुपचाप वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उनका कैमरा चश्मे में लगा हुआ था, जिससे किसी को शक भी नहीं हुआ। रिश्वत देने के बाद उन्होंने उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई और संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। यह घटना हमें यह सिखाती है कि अगर हम गलत के खिलाफ खड़े हों और सबूत के साथ बात रखें, तो कानून काम करता है। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम आदमी हो या वर्दी वाला। सवाल यह है कि क्या हम भी गलत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करते हैं? इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं – भ्रष्टाचार की सच्चाई, कानून की ताकत, और आम आदमी की जिम्मेदारी। आपकी राय क्या है? क्या ऐसे मामलों से सिस्टम सुधरेगा? कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो अच्छा लगे तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें। आप देख रहे हैं Shiva A to Z Learning Hub corruption in india, bribe video viral, japan tourist india police, hidden camera glasses, police bribe case, law is equal for all, viral news india, social awareness video, fight against corruption, reality of system, indian police news, truth exposed #Corruption #Bribe #LawForAll #ViralVideo #SocialAwareness #TruthExposed #Justice #IndiaNews #FightAgainstCorruption #ShivaAToZLearningHub1
- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव में मंगलवार तड़के एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। #sadantak #HardoiPolice #hardoi_city #news #hardoi #CrimeNews #Crime #hardoinews #MurderCase1
- वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है.... वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है.... वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है.... वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है....1
- शाहाबाद, हरदोई। जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दुस्साहसी बदमाशों ने घर में घुसकर रुपये और कीमती आभूषण लूट लिए। आईजी ने लिया मामले का संज्ञान :- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने दी जानकारी :- मामले में पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई ने अद्यतन जानकारी (बाइट) देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।4
- Post by Anoopshukla1
- Ranjeet dj road light &tent house ambi5