बांगरमऊ नगर के ब्लॉक रोड स्थित शांति मील मैदान के पास सोमवार रात एक अज्ञात महिला का शव नाले में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।यह खबर नगर में फैलते ही देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शव लगभग चार दिन पुराना था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। राहगीरों ने दुर्गंध आने के बाद नाले में शव पड़ा देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।शव को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक शव को बाहर निकालने में हो रही देरी को देखते हुए चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने अपने कपड़े उतारे और अकेले ही नाले में उतर गए। उन्होंने अकेले ही शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे, यहां तक कि मौके पर मौजूद दर्जनों पुलिसकर्मी भी सिर्फ देखते रहे। दरोगा न्यूटन सिंह की इस कार्यशैली की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
बांगरमऊ नगर के ब्लॉक रोड स्थित शांति मील मैदान के पास सोमवार रात एक अज्ञात महिला का शव नाले में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।यह खबर नगर में फैलते ही देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शव लगभग चार दिन पुराना था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। राहगीरों ने दुर्गंध आने के बाद नाले में शव पड़ा देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।शव को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक शव को बाहर निकालने में हो रही देरी को देखते हुए चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने अपने कपड़े उतारे और अकेले ही नाले में उतर गए। उन्होंने अकेले ही शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे, यहां तक कि मौके पर मौजूद दर्जनों पुलिसकर्मी भी सिर्फ देखते रहे। दरोगा न्यूटन सिंह की इस कार्यशैली की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
- उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास आज शाम आठ बजे एक बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हिराखेड़ा गांव निवासी नितिन सिंह (पुत्र रणवीर सिंह) लखनऊ से अपने दो चचेरे भाइयों अतुल सिंह (पुत्र रविंद्र सिंह, उम्र 22 वर्ष) और क्षितिज (पुत्र गुड्डू सिंह, उम्र 25 वर्ष) को लेने एक्सप्रेसवे पर बाइक से पहुंचा था। यह हादसा तब हुआ जब वे तीनों बाइक पर सवार होकर टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार कार व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- यूपी, कानपुर:पारिवारिक कलह से तंग आकर व्यक्ति चढ़ा हाइब्रिड लाइन पर,मौके पर ग्रामीणों की भीड़ हुई एकत्रित,पुलिस व्यक्ति को उतारने का कर रही है लगातार प्रयास,शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिरैचा मऊ गांव का मामला.1
- बिठूर स्थित राजा नर्सिंग होम में हुई दुखद दुर्घटना के संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय की बाइट1
- Post by पंकज सिंह1
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 अपना 5वाँ बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को विधानसभा में इसे पेश करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, इस बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की जा सकती है। बजट की मुख्य बातें: * बजट का आकार: इस बार बजट 9.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। बंपर बढ़ोत्तरी: पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बजट में करीब 20% की वृद्धि देखी जा सकती है। इन पर रहेगा खास फोकस: युवा और रोजगार: निगमों के जरिए होने वाली भर्तियों पर बड़ी घोषणा संभव। महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान। किसान और मजदूर: कृषि और ग्रामीण विकास के लिए अतिरिक्त फंड। "यह बजट प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला और हर नागरिक की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।" क्या आपको लगता है कि इस बजट से आम जनता को राहत मिलेगी? अपने विचार कमेंट्स में बताएं! 👇1
- Post by Deepak Kumar1
- पानी वाली बोट चलाने की पूरी विधि | बोट चलाने के नियम | पानी में बोट कैसे चलाएं बोट चलाने की विधि बोट के पिछले हिस्से में दो पाइप होते हैं। किसी एक पाइप में धीरे-धीरे पानी भरें। जब दूसरे पाइप से पानी बाहर निकलने लगे तो समझ लें कि बोट के अंदर पानी पूरी तरह भर गया है। अब बोट को पानी में तैरने के लिए रख दें। इसके बाद एक चम्मच में गिरी का तेल या घी लें और उसकी बहुत छोटी-सी बत्ती बना लें। ध्यान रखें कि बत्ती ज्यादा बड़ी न हो। उस बत्ती को जलाकर बोट के अंदर रख दें। लगभग 1 मिनट में बोट अपने आप चलने लगेगी। अगर बोट नहीं चले या चलते-चलते रुक जाए तो पहले बत्ती बाहर निकालें। फिर बोट के अंदर भरे पानी को नाली से झटका देकर बाहर निकाल दें। इसके बाद फिर से वही विधि अपनाएं – दोबारा पानी भरें और छोटी बत्ती जलाकर अंदर रखें। चलती हुई बोट को बंद करने के लिए सबसे पहले बत्ती को बाहर निकालें। उसके बाद बोट को पानी से बाहर निकालें। इस विधि से आप आसानी से पानी में चलने वाली बोट चला सकते हैं। ...................... At the back of the boat, there are two pipes. Slowly fill water into one pipe. When water starts coming out from the other pipe, it means the inside of the boat is completely filled with water. Now place the boat on the water so it can float. After that, take a spoonful of castor oil or ghee and make a very small wick from it. Make sure the wick is not too big. Light the wick and place it inside the boat. Within about 1 minute, the boat will start moving on its own. If the boat does not move or stops while moving, first remove the wick. Then shake the boat to drain out the water inside through the pipe. After that, repeat the same method again – fill the water again and place a small burning wick inside. To stop the moving boat, first remove the wick. Then take the boat out of the water. By using this method, you can easily run a water-moving boat. इस वीडियो में आप सीखेंगे पानी वाली बोट चलाने की पूरी विधि। बोट के पिछले हिस्से में मौजूद दो पाइप में पानी कैसे भरना है, बत्ती कैसे जलानी है और बोट को सही तरीके से पानी में कैसे चलाना है, यह सब आसान भाषा में समझाया गया है। अगर बोट चलते हुए रुक जाए तो उसे दोबारा कैसे चालू करें और बोट को बंद करने का सही तरीका क्या है, इसकी भी पूरी जानकारी दी गई है। यह वीडियो बच्चों, स्टूडेंट्स और सीखने वालों के लिए बहुत उपयोगी है। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें। पानी वाली बोट चलाने की विधि, बोट कैसे चलाएं, पानी में बोट चलाने का तरीका, toy boat working, steam boat experiment, boat science experiment, school project boat, बोट चलाने के नियम, पानी की बोट, science experiment boat #Boat #ToyBoat #ScienceExperiment #SteamBoat #BoatExperiment #SchoolProject #WaterBoat #BoatTrick #HindiScience #LearningVideo #EducationalVideo #Shorts #ViralVideo1
- बांगरमऊ नगर के ब्लॉक रोड स्थित शांति मील मैदान के पास सोमवार रात एक अज्ञात महिला का शव नाले में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।यह खबर नगर में फैलते ही देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शव लगभग चार दिन पुराना था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। राहगीरों ने दुर्गंध आने के बाद नाले में शव पड़ा देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।शव को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक शव को बाहर निकालने में हो रही देरी को देखते हुए चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने अपने कपड़े उतारे और अकेले ही नाले में उतर गए। उन्होंने अकेले ही शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे, यहां तक कि मौके पर मौजूद दर्जनों पुलिसकर्मी भी सिर्फ देखते रहे। दरोगा न्यूटन सिंह की इस कार्यशैली की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।1