logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास आज शाम आठ बजे एक बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हिराखेड़ा गांव निवासी नितिन सिंह (पुत्र रणवीर सिंह) लखनऊ से अपने दो चचेरे भाइयों अतुल सिंह (पुत्र रविंद्र सिंह, उम्र 22 वर्ष) और क्षितिज (पुत्र गुड्डू सिंह, उम्र 25 वर्ष) को लेने एक्सप्रेसवे पर बाइक से पहुंचा था। यह हादसा तब हुआ जब वे तीनों बाइक पर सवार होकर टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार कार व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

8 hrs ago
user_Keshan kumar
Keshan kumar
Court reporter बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास आज शाम आठ बजे एक बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हिराखेड़ा गांव निवासी नितिन सिंह (पुत्र रणवीर सिंह) लखनऊ से अपने दो चचेरे भाइयों अतुल सिंह (पुत्र रविंद्र सिंह, उम्र 22 वर्ष) और क्षितिज (पुत्र गुड्डू सिंह, उम्र 25 वर्ष) को लेने एक्सप्रेसवे पर बाइक से पहुंचा था। यह हादसा तब हुआ जब वे तीनों बाइक पर सवार होकर टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार कार व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश बिल्हौर गौशाला में गंभीर हालात! राढा गांव की गौशाला में मृत गोवंश खुले में पड़े मिले। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुत्ते मृत पशुओं को नोचते दिखे। चारा और पानी की कमी से गोवंश लगातार मर रहे हैं। बीमार पशुओं के इलाज के लिए कोई पशु चिकित्सक नहीं पहुंचता। खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र और पंचायत सचिव कभी निरीक्षण नहीं करते। प्रशासनिक निगरानी की पूरी विफलता सामने आई है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग। सवाल उठ रहे हैं: क्या यही है गोवंश की सुरक्षा और प्रशासन की जिम्मेदारी?
    1
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
बिल्हौर गौशाला में गंभीर हालात!
राढा गांव की गौशाला में मृत गोवंश खुले में पड़े मिले।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुत्ते मृत पशुओं को नोचते दिखे।
चारा और पानी की कमी से गोवंश लगातार मर रहे हैं।
बीमार पशुओं के इलाज के लिए कोई पशु चिकित्सक नहीं पहुंचता।
खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र और पंचायत सचिव कभी निरीक्षण नहीं करते।
प्रशासनिक निगरानी की पूरी विफलता सामने आई है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।
सवाल उठ रहे हैं: क्या यही है गोवंश की सुरक्षा और प्रशासन की जिम्मेदारी?
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    News Anchor Bilhaur, Kanpur Nagar•
    15 hrs ago
  • बिल्हौर गौशाला में गंभीर अव्यवस्था, मृत गोवंश खुले में पड़े बिल्हौर (कानपुर नगर) के राढा गांव स्थित गौशाला में गंभीर अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चारा-पानी की कमी और इलाज न मिलने के कारण गोवंश लगातार मर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मृत गोवंश खुले में फेंके गए दिखाए जा रहे हैं और आवारा कुत्ते उन्हें नोचते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, स्वतंत्र चेतना अखबार ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र और पंचायत सचिव कभी गौशाला का निरीक्षण नहीं करते। इससे न केवल गोवंशों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि गौशाला संचालन और प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार पशुओं का इलाज कराने के लिए कोई पशु चिकित्सक नहीं आता और जिम्मेदार अधिकारी लगातार अनदेखी कर रहे हैं। “हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,” ग्रामीणों ने बताया। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में न सिर्फ गोवंश की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीण अब जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। अब यह देखना बाकी है कि स्थानीय प्रशासन इस गंभीर मामले पर ध्यान देगा या ग्रामीणों की आक्रोशित मांगें भी अनसुनी रह जाएंगी। वही मामले में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
    1
    बिल्हौर गौशाला में गंभीर अव्यवस्था, मृत गोवंश खुले में पड़े
बिल्हौर (कानपुर नगर) के राढा गांव स्थित गौशाला में गंभीर अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चारा-पानी की कमी और इलाज न मिलने के कारण गोवंश लगातार मर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मृत गोवंश खुले में फेंके गए दिखाए जा रहे हैं और आवारा कुत्ते उन्हें नोचते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, स्वतंत्र चेतना अखबार ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र और पंचायत सचिव कभी गौशाला का निरीक्षण नहीं करते। इससे न केवल गोवंशों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि गौशाला संचालन और प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बीमार पशुओं का इलाज कराने के लिए कोई पशु चिकित्सक नहीं आता और जिम्मेदार अधिकारी लगातार अनदेखी कर रहे हैं। “हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,” ग्रामीणों ने बताया।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में न सिर्फ गोवंश की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।
ग्रामीण अब जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।
अब यह देखना बाकी है कि स्थानीय प्रशासन इस गंभीर मामले पर ध्यान देगा या ग्रामीणों की आक्रोशित मांगें भी अनसुनी रह जाएंगी। वही मामले में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    पत्रकार बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​संडीला, हरदोई। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिका परिषद संडीला के परिसर में एक विशेष आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पालिका कर्मचारियों को सजग, सक्षम और प्रशिक्षित करना था ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। ​विभिन्न प्रकार की आग और बचाव के उपाय :- प्रशिक्षण सत्र के दौरान फायर सर्विस संडीला के प्रभारी भंवर सिंह और कांस्टेबल एसके गौतम ने कर्मचारियों को आग की प्रकृति और उससे बचाव के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आग विभिन्न प्रकार की होती है—जैसे ठोस, तरल और गैस से लगने वाली आग—और प्रत्येक के लिए बुझाने के उपाय भी भिन्न होते हैं। ​गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? विशेषज्ञों ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि घबराने के बजाय संयम से काम लें। सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने का प्रयास करें, गीले कपड़े का उपयोग करें और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें। ​अधिशासी अधिकारी ने की नियमित अभ्यास की अपील :- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कर्मचारियों के लिए ऐसे अभ्यास आवश्यक हैं ताकि वे आपदा के समय त्वरित निर्णय ले सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी आज सीखी गई बातों को व्यवहार में लाएंगे।" ​प्रमुख उपस्थिति :- कार्यक्रम में फायर सर्विस से एसके गौतम, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जल अमित कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, प्रकाश बाबू, शिवकुमार बाबू सहित नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मांग की।
    3
    ​संडीला, हरदोई। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, नगर पालिका परिषद संडीला के परिसर में एक विशेष आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पालिका कर्मचारियों को सजग, सक्षम और प्रशिक्षित करना था ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
​विभिन्न प्रकार की आग और बचाव के उपाय :-
प्रशिक्षण सत्र के दौरान फायर सर्विस संडीला के प्रभारी भंवर सिंह और कांस्टेबल एसके गौतम ने कर्मचारियों को आग की प्रकृति और उससे बचाव के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आग विभिन्न प्रकार की होती है—जैसे ठोस, तरल और गैस से लगने वाली आग—और प्रत्येक के लिए बुझाने के उपाय भी भिन्न होते हैं।
​गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? 
विशेषज्ञों ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि घबराने के बजाय संयम से काम लें। सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने का प्रयास करें, गीले कपड़े का उपयोग करें और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें।
​अधिशासी अधिकारी ने की नियमित अभ्यास की अपील :-
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कर्मचारियों के लिए ऐसे अभ्यास आवश्यक हैं ताकि वे आपदा के समय त्वरित निर्णय ले सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी आज सीखी गई बातों को व्यवहार में लाएंगे।"
​प्रमुख उपस्थिति :-
कार्यक्रम में फायर सर्विस से एसके गौतम, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जल अमित कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, प्रकाश बाबू, शिवकुमार बाबू सहित नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मांग की।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    9 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by पंकज सिंह
    1
    Post by पंकज सिंह
    user_पंकज सिंह
    पंकज सिंह
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Anoopshukla
    1
    Post by Anoopshukla
    user_Anoopshukla
    Anoopshukla
    Sandila, Hardoi•
    12 hrs ago
  • ​बेहटा गोकुल, हरदोई :- जनपद में आगामी महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज दिनांक 10.02.2026 को पुलिस महानिरीक्षक (IG) महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय, जनपद हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का भ्रमण किया। ​सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ​आला अधिकारियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों और स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​पुलिस ने किया पैदल गस्त :- ​क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने और जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से, आईजी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने बेहटा गोकुल क्षेत्र में पैदल गस्त भी की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    4
    ​बेहटा गोकुल, हरदोई :- जनपद में आगामी महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज दिनांक 10.02.2026 को  पुलिस महानिरीक्षक (IG) महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय, जनपद हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का भ्रमण किया।
​सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
​आला अधिकारियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों और स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​पुलिस ने किया पैदल गस्त :-
​क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने और जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से, आईजी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने बेहटा गोकुल क्षेत्र में पैदल गस्त भी की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    10 hrs ago
  • Post by Anoopshukla
    1
    Post by Anoopshukla
    user_Anoopshukla
    Anoopshukla
    Sandila, Hardoi•
    12 hrs ago
  • हरदोई में बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूट,4 से 5 बदमाश घुसे थे घर मे....
    1
    हरदोई में बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूट,4 से 5 बदमाश घुसे थे घर मे....
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.