logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के शामली स्थित झिंझाना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को लगातार पांचवें दिन भी नजरबंद रखा। शनिवार को दिल्ली कूच कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए नेताओं को उनके घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न थानों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के करीब 45 नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी थी। इसके तहत शुक्रवार रात से ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा (आरटीआई) और जिला प्रवक्ता जुबैर चौधरी समेत कई नेताओं के आवासों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शनिवार सुबह कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर अश्वनी शर्मा के आवास पर एकत्र हुए और दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी में थे, तभी भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया और थाने से दो पुलिस वाहन भी बुला लिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने ले जाने की भी कोशिश की गई। प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप एहतियातन निगरानी की जा रही है। इस दौरान मौके पर अमन शर्मा (ऊदपुर), जिला सचिव रिजवान मंसूरी, जिला सचिव रामानंद, आसिफ सलमानी, राजीव शर्मा, अनिल पासवान और नितिन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

10 hrs ago
user_Shakir ali
Shakir ali
Salesperson ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
b2069b7f-3141-4cec-9435-61d4b1a245d1

उत्तर प्रदेश के शामली स्थित झिंझाना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को लगातार पांचवें दिन भी नजरबंद रखा। शनिवार को दिल्ली कूच कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए नेताओं को उनके घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न थानों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के करीब 45 नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी थी। इसके तहत शुक्रवार रात से ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा (आरटीआई) और जिला प्रवक्ता जुबैर चौधरी समेत कई

763ea137-793b-491d-befb-e80e3f40c101

नेताओं के आवासों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शनिवार सुबह कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर अश्वनी शर्मा के आवास पर एकत्र हुए और दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी में थे, तभी भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया और थाने से दो पुलिस वाहन भी बुला लिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने ले जाने की भी कोशिश की गई। प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में

उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप एहतियातन निगरानी की जा रही है। इस दौरान मौके पर अमन शर्मा (ऊदपुर), जिला सचिव रिजवान मंसूरी, जिला सचिव रामानंद, आसिफ सलमानी, राजीव शर्मा, अनिल पासवान और नितिन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के शामली स्थित झिंझाना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को लगातार पांचवें दिन भी नजरबंद रखा। शनिवार को दिल्ली कूच कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए नेताओं को उनके घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न थानों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के करीब 45 नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी थी। इसके तहत शुक्रवार रात से ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा (आरटीआई) और जिला प्रवक्ता जुबैर चौधरी समेत कई नेताओं के आवासों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शनिवार सुबह कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर अश्वनी शर्मा के आवास पर एकत्र हुए और दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी में थे, तभी भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया और थाने से दो पुलिस वाहन भी बुला लिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने ले जाने की भी कोशिश की गई। प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप एहतियातन निगरानी की जा रही है। इस दौरान मौके पर अमन शर्मा (ऊदपुर), जिला सचिव रिजवान मंसूरी, जिला सचिव रामानंद, आसिफ सलमानी, राजीव शर्मा, अनिल पासवान और नितिन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
    3
    उत्तर प्रदेश के शामली स्थित झिंझाना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को लगातार पांचवें दिन भी नजरबंद रखा। शनिवार को दिल्ली कूच कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए नेताओं को उनके घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न थानों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के करीब 45 नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी थी। इसके तहत शुक्रवार रात से ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा (आरटीआई) और जिला प्रवक्ता जुबैर चौधरी समेत कई नेताओं के आवासों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

शनिवार सुबह कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर अश्वनी शर्मा के आवास पर एकत्र हुए और दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी में थे, तभी भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया और थाने से दो पुलिस वाहन भी बुला लिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने ले जाने की भी कोशिश की गई। प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें रोककर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप एहतियातन निगरानी की जा रही है। इस दौरान मौके पर अमन शर्मा (ऊदपुर), जिला सचिव रिजवान मंसूरी, जिला सचिव रामानंद, आसिफ सलमानी, राजीव शर्मा, अनिल पासवान और नितिन शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
    user_Shakir ali
    Shakir ali
    Salesperson ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस कदम को पेपर लीक मामले में छात्रों की एक बहुत बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस कदम को पेपर लीक मामले में छात्रों की एक बहुत बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    11 hrs ago
  • झिंझाना कस्बे में शनिवार दोपहर करीब दो बजे घने बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली है। बारिश होते ही मौसम सुहावना हो गया, जिससे आमजन ने राहत महसूस करते हुए इंद्रदेव का धन्यवाद किया। मौसम सुहावना होते ही नन्हे बच्चे नहाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े और बारिश का जमकर आनंद लिया। वहीं कस्बे के मौहल्ला माजरा में किशोरों ने बैट-बॉल के साथ जमकर क्रिकेट खेला और बारिश का खुलकर लुत्फ उठाया।
    1
    झिंझाना कस्बे में शनिवार दोपहर करीब दो बजे घने बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली है। बारिश होते ही मौसम सुहावना हो गया, जिससे आमजन ने राहत महसूस करते हुए इंद्रदेव का धन्यवाद किया।

मौसम सुहावना होते ही नन्हे बच्चे नहाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े और बारिश का जमकर आनंद लिया। वहीं कस्बे के मौहल्ला माजरा में किशोरों ने बैट-बॉल के साथ जमकर क्रिकेट खेला और बारिश का खुलकर लुत्फ उठाया।
    user_Ravi Gahlot
    Ravi Gahlot
    Local News Reporter Un, Shamli•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शामली कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी ने युवाओं के हितों और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
    1
    उत्तर प्रदेश के शामली कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी ने युवाओं के हितों और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' अभियान के तहत शामली की कांधला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकरीम, पुत्र याकूब, निवासी सलेमपुर रोड, कस्बा व थाना कांधला (शामली) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांधला में मु0अ0सं0 286/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना कांधला पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रविन्द्र तोमर और कांस्टेबल नितिन राणा शामिल रहे। मामले में शामली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में अपना सहयोग दें।
    1
    सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' अभियान के तहत शामली की कांधला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकरीम, पुत्र याकूब, निवासी सलेमपुर रोड, कस्बा व थाना कांधला (शामली) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांधला में मु0अ0सं0 286/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना कांधला पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रविन्द्र तोमर और कांस्टेबल नितिन राणा शामिल रहे।

मामले में शामली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में अपना सहयोग दें।
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शामली के कांधला-बुढाना मार्ग पर एक नाबालिग लड़की द्वारा धड़ल्ले से डग्गामार वाहन चलाने का मामला सामने आया है। यह वाहन बिना किसी ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वैध कागजात के सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था, जिससे यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन बेहद तेज गति से चल रहा था और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन शुरुआत में प्रशासन या यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रत्यक्षदर्शियों और नागरिकों ने अभिभावकों की लापरवाही के साथ-साथ प्रशासनिक ढील पर भी कड़े सवाल उठाए हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय यातायात अधिकारियों और शामली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नाबालिग से वाहन चलवाने के जुर्म में वाहन मालिक के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    शामली के कांधला-बुढाना मार्ग पर एक नाबालिग लड़की द्वारा धड़ल्ले से डग्गामार वाहन चलाने का मामला सामने आया है। यह वाहन बिना किसी ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वैध कागजात के सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था, जिससे यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन बेहद तेज गति से चल रहा था और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन शुरुआत में प्रशासन या यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रत्यक्षदर्शियों और नागरिकों ने अभिभावकों की लापरवाही के साथ-साथ प्रशासनिक ढील पर भी कड़े सवाल उठाए हैं।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय यातायात अधिकारियों और शामली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नाबालिग से वाहन चलवाने के जुर्म में वाहन मालिक के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_शुभम मित्तल पत्रकार
    शुभम मित्तल पत्रकार
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • देश की लीडिंग कंपनी माइक्रोटेक ने सहारनपुर में एक सोलर मीट का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के इंजीनियरों ने मौजूद व्यापारियों को सोलर से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियों और बारीकियों को विस्तार से समझाया।
    1
    देश की लीडिंग कंपनी माइक्रोटेक ने सहारनपुर में एक सोलर मीट का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के इंजीनियरों ने मौजूद व्यापारियों को सोलर से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियों और बारीकियों को विस्तार से समझाया।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक अनियंत्रित कार दुकान से जा टकराई। कार सवार लोग गजरौला से पंजाब जा रहे थे। हादसे के बाद कार में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
    1
    शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक अनियंत्रित कार दुकान से जा टकराई। कार सवार लोग गजरौला से पंजाब जा रहे थे। हादसे के बाद कार में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.