logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सऊदी अरब में रोजगार का सुनहरा अवसर, सेवायोजन विभाग के माध्यम से करें आवेदन । पडरौना-कुशीनगर जिला सेवायोजन अधिकारी,संजय कुमार ने अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹43,962/- से ₹99,188/- प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती के अंतर्गत स्ट्रक्चर वेल्डर, वेल्डर, वेल्डिंग, फैब्रिकेशन, प्लंबर, टेक्नीशियन आदि पद सम्मिलित हैं। इन पदों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 05 से 15 वर्ष तक का कार्यानुभव आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 08 घंटे कार्य करना होगा तथा सप्ताह में 06 कार्य दिवस रहेंगे। अनुबंध अवधि 02 वर्ष की होगी। कंपनी द्वारा वीजा, यात्रा, आवास एवं मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण अथवा आवेदन से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा होने पर सेवायोजन विभाग के टोल फ्री नम्बर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में संपर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

2 hrs ago
user_नन्दलाल शर्मा
नन्दलाल शर्मा
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
    4
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पडरौना कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन हुआ, जहाँ जॉइंट मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएँ सुनीं। राजस्व और ज़मीन विवाद सहित कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसका उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है।
    1
    पडरौना कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन हुआ, जहाँ जॉइंट मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएँ सुनीं। राजस्व और ज़मीन विवाद सहित कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसका उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने कुल 1,47,540 वादों का निपटारा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें मोटर दुर्घटना पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ से ज़्यादा का मुआवज़ा मिला, वहीं पारिवारिक विवादों में 3 जोड़ों को सुलह कराकर एक साथ विदा किया गया। बैंक ऋण और राजस्व के हजारों मामले भी निपटाए गए।
    2
    कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने कुल 1,47,540 वादों का निपटारा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें मोटर दुर्घटना पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ से ज़्यादा का मुआवज़ा मिला, वहीं पारिवारिक विवादों में 3 जोड़ों को सुलह कराकर एक साथ विदा किया गया। बैंक ऋण और राजस्व के हजारों मामले भी निपटाए गए।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर की ऊमा पति इंडियन गैस एजेंसी की मनमानी से ग्राहक त्रस्त हैं, जिन्हें गैस लेने के लिए घंटों धूप में इंतज़ार करना पड़ रहा है। ग्राहकों को पर्ची कहीं और बनवाकर, फिर 3 किमी दूर गोदाम जाकर अवैध तरीके से भुगतान करना पड़ रहा है। भाजपा मण्डल महामंत्री सत्यम पाण्डेय ने इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसकी स्थानीय जनता प्रशंसा कर रही है।
    1
    कुशीनगर की ऊमा पति इंडियन गैस एजेंसी की मनमानी से ग्राहक त्रस्त हैं, जिन्हें गैस लेने के लिए घंटों धूप में इंतज़ार करना पड़ रहा है। ग्राहकों को पर्ची कहीं और बनवाकर, फिर 3 किमी दूर गोदाम जाकर अवैध तरीके से भुगतान करना पड़ रहा है। भाजपा मण्डल महामंत्री सत्यम पाण्डेय ने इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसकी स्थानीय जनता प्रशंसा कर रही है।
    user_Raju Chaubey
    Raju Chaubey
    Farmer कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुशीनगर में बन रहे पुल पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
    3
    कुशीनगर में बन रहे पुल पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुशीनगर में पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक पति ने चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    कुशीनगर में पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक पति ने चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hata, Kushi Nagar•
    8 hrs ago
  • कुशीनगर के विशुनपुरा स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई है।
    1
    कुशीनगर के विशुनपुरा स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर के पड़रौना में यूरिया की कालाबाजारी से किसान भड़क उठे हैं। मठिया लाल बिहारी चौराहे पर निर्धारित दर से अधिक, ₹400 प्रति बोरी की दर से खाद बेची जा रही है। किसानों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
    2
    कुशीनगर के पड़रौना में यूरिया की कालाबाजारी से किसान भड़क उठे हैं। मठिया लाल बिहारी चौराहे पर निर्धारित दर से अधिक, ₹400 प्रति बोरी की दर से खाद बेची जा रही है। किसानों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रोटरी क्लब कुशीनगर ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।
    1
    रोटरी क्लब कुशीनगर ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.