अंबेडकर जयंती पर कोलायत में भव्य वाहन रैली, प्रतिभाओं का सम्मान किया मंगलवार को कोलायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलायत एसडीएम कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जो अनुशासन और उत्साह के साथ अंबेडकर सर्किल तक पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वाहन रैली पूरी तरह अनुशासनबद्ध रही, जिसमें कोलायत क्षेत्र के गुड़ा, चानी, इंदौ का बाला, झझु सहित कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 % से अधिक व उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा नव चयनित सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से दलित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने सभी से शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के उनके संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस समारोह समिति मे मुख्यातिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा रहे। उन्होंने उन्होंने कोलायत पहुंचने पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मौजूद प्रतिभाओ का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलायत एसडीएम राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान मदनलाल, शिवलाल, अनौपाराम, किशनाराम, सुरेन्द्र पँवार, लालूराम, मोडाराम, किसनाराम कांटिया, राजेंद्र, लालाराम, भंवरलाल सेन, ओमप्रकाश सेन, मुरलीधर, खींयाराम सेन, टीकूराम, डूंगर मेघवाल, जगदीश ढाल, भगाराम ढाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

- कोलायत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीठनोक से लाखासर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बीठनोक से लाखासर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम थानसिंह पुत्र डूंगरसिंह निवासी सांखला की ढाणी बिठनोक बताया। संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने उसके हाथ में लिए कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका पाया गया। जिसका कुल वजन 3 किलो 850 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हदां थानाधिकारी सीआई ईमिचंद सोलंकी को सौंपी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई लखपत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बच्चूसिंह, कॉन्स्टबल बसतीराम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- कोलायत से बड़ी खबर कोलायत के भेलू गांव में टावर में भीषण आग, आग पर काबू पाने में दिक्कत, दमकल की कमी फिर आई सामने, आगजनी मे गांव के ही माधोसिंह, जोरावर सिंह व बिशनलाल पंचारिया, ओमसिंह के कच्चे घरो में भी लगी आग, सारा सामान जलकर राख हुआ, आग लगने के कारणों का अब तक नहीं चला पता, तहसीलदार और पटवारी मौके के लिए रवाना, प्रशासनिक संसाधनों की कमी पर उठे सवाल, समय पर मदद न मिलने से नुकसान बढ़ा,1
- बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड की जो हड़ताल चल रही है वह आज खत्म हो चुकी है उनकी मांगे मान ली गई है #बीकानेर #local1
- Post by Taj Khan bhutto1
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान में एक परिवार द्वारा हिरण के बच्चे को 18 महीनों तक पालने की भावुक कहानी सामने आई है। परिवार ने इस हिरण को न सिर्फ पाला-पोसा, बल्कि उसे अपने घर का सदस्य बना लिया था। जानकारी के अनुसार हिरण का बच्चा परिवार को घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उन्होंने उसकी देखभाल शुरू की। धीरे-धीरे वह परिवार के साथ पूरी तरह घुल-मिल गया और घर के माहौल का हिस्सा बन गया। परिवार के सदस्य उसे अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे। हालांकि, आज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमों के तहत हिरण को अपने साथ ले गई। इस दौरान परिवार के लोग भावुक हो गए, क्योंकि जिस हिरण को उन्होंने इतने समय तक संभाला, उससे अचानक बिछड़ना उनके लिए बेहद कठिन था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगली जानवरों को प्राकृतिक वातावरण में रखना जरूरी होता है, इसलिए हिरण को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।1
- बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड की जो हड़ताल चल रही है वह आज खत्म हो चुकी है उनकी मांगे मान ली गई है #बीकानेर #local #news1
- *संविधान गौरव यात्रा* *14 अप्रैल, 2026* ऊपर अशोक चक्र भी दिख रहा है। 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती होती है - वो भारतीय संविधान के निर्माता थे। इसलिए "संविधान गौरव यात्रा" उसी दिन निकाली जा रही है। यह यात्रा संविधान के सम्मान और डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करने के लिए होती है।1
- मंगलवार को कोलायत थाना क्षेत्र के झझु गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग टीमों का गठन कर बच्चों और युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोलायत थाना अधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में एएसआई रोहिताश भारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, साइबर क्राइम से बचाव तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। एएसआई रोहिताश भारी ने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना कोलायत को दें, ताकि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत उस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस थाना कोलायत के विक्रम सिंह, झझु के प्रशासक घमुराम नायक, वार्ड पंच बिहारी लाल, भग्गाराम कांटिया, सुनील सेवग सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जागरूकता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।1