झझु की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत जागरूकता अभियान मंगलवार को कोलायत थाना क्षेत्र के झझु गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग टीमों का गठन कर बच्चों और युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोलायत थाना अधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में एएसआई रोहिताश भारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, साइबर क्राइम से बचाव तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। एएसआई रोहिताश भारी ने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना कोलायत को दें, ताकि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत उस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस थाना कोलायत के विक्रम सिंह, झझु के प्रशासक घमुराम नायक, वार्ड पंच बिहारी लाल, भग्गाराम कांटिया, सुनील सेवग सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जागरूकता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
झझु की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत जागरूकता अभियान मंगलवार को कोलायत थाना क्षेत्र के झझु गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग टीमों का गठन कर बच्चों और युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोलायत थाना अधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में एएसआई रोहिताश भारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, साइबर क्राइम से बचाव तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। एएसआई रोहिताश भारी ने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना कोलायत को दें, ताकि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत उस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस थाना कोलायत के विक्रम सिंह, झझु के प्रशासक घमुराम नायक, वार्ड पंच बिहारी लाल, भग्गाराम कांटिया, सुनील सेवग सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जागरूकता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
- अंबेडकर जयंती पर कोलायत में भव्य वाहन रैली, प्रतिभाओं का सम्मान मंगलवार को कोलायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलायत एसडीएम कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जो अनुशासन और उत्साह के साथ अंबेडकर सर्किल तक पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वाहन रैली पूरी तरह अनुशासनबद्ध रही, जिसमें कोलायत क्षेत्र के गुड़ा, चानी, इंदौ का बाला, झझु सहित कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90% से अधिक व उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा नव चयनित सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया और एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी। उन्होंने कहा कि संभाग के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग—शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय—को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलायत एसडीएम राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान तहसीलदार पुनम कंवर, रामकिशोर मेहरा सहायक क़ृषि निदेशक, डॉ रामलाल पड़िहार सहायक आयुक्त GST , नोरंग मेघवाल CDPO, मदनलाल, शिवलाल, अनौपाराम, किशनाराम, सुरेन्द्र पँवार, लालूराम, मोडाराम, किसनाराम कांटिया, राजेंद्र, लालाराम, भंवरलाल सेन, ओमप्रकाश सेन, मुरलीधर, खींयाराम सेन, टीकूराम, डूंगर मेघवाल, जगदीश ढाल, भगाराम ढाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।1
- अरवल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, अरवल पत्रकार इकबाल खान जिले के मोथा गांव की रहने वाली ज्योति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पहले निवासी दीनानाथ शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ज्योति अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसे समय-समय पर ताने दिए जाते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार अचानक ज्योति की मौत की सूचना मिलने पर वे तुरंत ससुराल पहुंचे, जहां बेटी की हालत देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ज्योति की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर की है।1
- Post by Taj Khan bhutto1
- अरवल पत्रकार इकबाल खान जिले के मोथा गांव की रहने वाली ज्योति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पहले निवासी दीनानाथ शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ज्योति अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसे समय-समय पर ताने दिए जाते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार अचानक ज्योति की मौत की सूचना मिलने पर वे तुरंत ससुराल पहुंचे, जहां बेटी की हालत देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ज्योति की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर की है। वहीं, दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि ज्योति की मौत एक हादसे (एक्सीडेंट) में हुई है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच मामला संदिग्ध बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।1
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। कूकस से जयपुर लौटते वक्त उन्होंने सड़क पर एक बाइक सवार को देखा, जिसकी बाइक पर कांग्रेस सरकार की अन्नपूर्णा योजना का बैग बंधा था। यह देखकर गहलोत खुद ही मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगे। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है #viral #news #bikaner1
- मोबाइल की ज्ञान की बातें1
- जिला कलेक्टर निशान्त जैन द्वारा खनिज विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसरण में मंगलवार को अवैध जिप्सम खनन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चक 24 एसएमडी में दबिश दी गई। मौके पर एक जेसीबी ,एक पोकलेन जेसीबी एवं जिप्सम छानने की दो मशीनों द्वारा जिप्सम का खनन किया जा रहा था। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर कुल 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन किया जाना पाया गया। मौके से इन चारों मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना रणजीतपुरा को सूचित कर मौके पर बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अभियंता पुरोहित ने बताया कि इस जिप्सम खनन पर कुल 61 लाख 70 हजार रुपये की शास्ति राशि आरोपित की गई है। यह कार्यवाही खनिकार्यदेशक अनिरूद्ध सिंह भाटी एवं बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश एवं हल्का पटवारी रविभान सिंह द्वारा की गई।1
- कोलायत थाना क्षेत्र मे युवक से डोडा पोस्त छिलका बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज, कोलायत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीठनोक से लाखासर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बीठनोक से लाखासर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।1
- उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में एक इंस्पेक्टर द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक पुलिस अधिकारी युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। मामले को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह कृत्य कानून के प्रावधानों के खिलाफ है और इसमें संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है। पुलिस विभाग द्वारा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो पाएगी।1