"संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली, मेधावी विद्यार्थियों व नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान" अंबेडकर जयंती पर कोलायत में भव्य वाहन रैली, प्रतिभाओं का सम्मान मंगलवार को कोलायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलायत एसडीएम कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जो अनुशासन और उत्साह के साथ अंबेडकर सर्किल तक पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वाहन रैली पूरी तरह अनुशासनबद्ध रही, जिसमें कोलायत क्षेत्र के गुड़ा, चानी, इंदौ का बाला, झझु सहित कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90% से अधिक व उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा नव चयनित सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया और एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी। उन्होंने कहा कि संभाग के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग—शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय—को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलायत एसडीएम राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान तहसीलदार पुनम कंवर, रामकिशोर मेहरा सहायक क़ृषि निदेशक, डॉ रामलाल पड़िहार सहायक आयुक्त GST , नोरंग मेघवाल CDPO, मदनलाल, शिवलाल, अनौपाराम, किशनाराम, सुरेन्द्र पँवार, लालूराम, मोडाराम, किसनाराम कांटिया, राजेंद्र, लालाराम, भंवरलाल सेन, ओमप्रकाश सेन, मुरलीधर, खींयाराम सेन, टीकूराम, डूंगर मेघवाल, जगदीश ढाल, भगाराम ढाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर2
- जिला प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, समितियों को सौंपी रोकथाम को लेकर जिम्मेदारी जोधपुर। जोधपुर में आखातीज के मौके पर बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। आखातीज के मौके पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए जोधपुर जिले में जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें बाल विवाह संबंधित शिकायत की जा सकेगी। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) और पीपल पूर्णिमा (1 मई) के मद्देनजर ये आदेश जारी किए हैं। यह कंट्रोल रूम 16 अप्रैल से 15 मई तक 24 घंटे काम करेगा। इसे लेकर कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। आम लोग 0291-2650349 और 0291-2650350 पर फोन कर बाल विवाह संबंधित सूचना दे सकता है। जोधपुर में बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तरीय समितियों, सतर्कता दलों का गठन किया गया है। ग्राम स्तरीय समिति में सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं बीट कॉन्स्टेबल को शामिल किया गया है, जबकि तहसील एवं पंचायत समिति स्तर पर तहसीलदार, प्रधान, विकास अधिकारी एवं संबंधित थानाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। आदेश के तहत समितियां सुनिश्चित करेंगी कि विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू की आयु का प्रमाण पत्र प्रिन्टिंग प्रेस के पास रहेगा। वहीं निमंत्रण पत्र पर वर-वधू की जन्मतिथी प्रिंट की जाएगी। ऐसे लोग जो विवाह कराने में सहयोगी हैं, जैसे हलवाई, बैंड-बाजा, पण्डित, बाराती, पंडाल और टेंट लगाने वाले, ट्रांसपोर्टर पर बाल विवाह में सहयोग न करने का आश्वासन लेना और उन्हें कानून की जानकारी देना किया जाएगा। *कलेक्टर ने कहा- नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई* जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि बाल विवाह करवाना बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 का उल्लंघन है। इसके अनुसार विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लड़की की 18 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग जोधपुर की उपनिदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रिंटिंग काम करने वाले सभी लोगों को निर्देश दिए जाते हैं कि उनके द्वारा विवाह के प्रिंट निमंत्रण पत्रों में वर-वधू की आयु संबंधित प्रमाण प्राप्त करें। निमंत्रण पत्रों में वर-वधू की जन्मतिथि लिखें। साथ ही पुलिस के निरीक्षण करने पर उन्हें उपलब्ध कराएं।1
- Post by Taj Khan bhutto1
- Post by Dr.Sharwan1
- जहां कल तक घर थे, आज सिर्फ राख बची है… लखनऊ के विकास नगर की ये तस्वीर दिल दहला देने वाली है 😔 Follow for more… . . . #lucknow #lucknowbhaukal #viral #bikaner #lice1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- Post by Bhanwar Lal Beniwal1
- भीम विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह रावत एक बार फिर चर्चा में हैं। ब्यावर जिले की एक महिला ने राजसमंद एसपी हेमंत कलाल को परिवाद देकर रणजीत सिंह पर यौन शोषण, प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।1