logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 days ago
user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
2 days ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाने का मामला सूरसागर थाने के बाहर पीड़िता की गुहार पीड़िता बैठी अनिश्चितकाल हड़ताल पर अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध पिछले 4 साल से माननीय न्यायालय के वारंट का आदेश होते हुए भी पुलिस की उदासीनता के चलते एवं पूंजीपति मुलजिम की ऊंची पहुंच के चलते पीड़िता को नहीं मिल रहा है न्याय आखिर पीड़िता पुलिस प्रशासन से हार कर धरने पर बैठी थाने के बाहर
    1
    जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाने का मामला सूरसागर थाने के बाहर पीड़िता की गुहार पीड़िता बैठी अनिश्चितकाल हड़ताल पर अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध पिछले 4 साल से माननीय न्यायालय के वारंट का आदेश होते हुए भी पुलिस की उदासीनता के चलते एवं पूंजीपति मुलजिम की ऊंची पहुंच के चलते पीड़िता को नहीं मिल रहा है न्याय आखिर पीड़िता पुलिस प्रशासन से हार कर धरने पर बैठी थाने के बाहर
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • कोलायत से खबर धू धू कर जल रहा ट्रक, चलते ट्रक मे अचानक लगी आग, आग लगने के कारणों का अब नहीं चला पता, बज्जु सांखला फांटा सड़क की घटना, कोलायत थाना क्षेत्र का मामला, सुचना पर कोलायत पुलिस पहुंच रही मौके पर,
    1
    कोलायत से खबर
धू धू कर जल रहा ट्रक,
चलते ट्रक मे अचानक लगी आग,
आग लगने के कारणों का अब नहीं चला पता, 
बज्जु सांखला फांटा सड़क की घटना,
कोलायत थाना क्षेत्र का मामला,
सुचना पर कोलायत पुलिस पहुंच रही मौके पर,
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • थानाधिकारी कोतवाली नागौर के फिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया । आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज हैं। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध थाना कोतवाली नागौर द्वारा एक माह में दो आलीशान मकान एवं दो लग्जरी गाड़ियों को फीज करवाया गया है, नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। नागौर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नागौर के निकट सुपरविजन में वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, नागौर मय टीम द्वारा मेंडीकेंट नशा मादक पदार्थ के खिलाफ व मादक पदार्थ में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा तस्करी के कमाई से अर्जित सम्पतियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गोविन्द राम पुत्र परसाराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी बाराणी पुलिस थाना सदर, नागौर जिला नागौर हाल स्टार सिटी डीडवाना बीकानेर बाईपास, नागौर पुलिस थाना कोतवाली, नागौर जिला नागौर के नागौर में स्थित बीकानेर- डीडवाना बाईपास सेलाउ चौराहा नागौर पर स्थित आलीशान मकान को फिज किया गया। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध, नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    3
    थानाधिकारी कोतवाली नागौर के फिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया ।
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज हैं।
नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध थाना कोतवाली नागौर द्वारा एक माह में दो आलीशान मकान एवं दो लग्जरी गाड़ियों को फीज करवाया गया है, नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
नागौर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं  जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नागौर के निकट सुपरविजन में वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, नागौर मय टीम द्वारा मेंडीकेंट नशा मादक पदार्थ के खिलाफ व मादक पदार्थ में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा तस्करी के कमाई से अर्जित सम्पतियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गोविन्द राम पुत्र 
परसाराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी बाराणी पुलिस थाना सदर, नागौर जिला नागौर हाल स्टार सिटी डीडवाना बीकानेर बाईपास, नागौर पुलिस थाना कोतवाली, नागौर जिला नागौर के नागौर में स्थित बीकानेर- डीडवाना बाईपास सेलाउ चौराहा नागौर पर स्थित आलीशान मकान को फिज किया गया। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध, नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बालोतरा। ग्रामीण क्षेत्रों को दौरा कर दिया सभा मे आने का निमंत्रण बालोतरा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने 21 अप्रेल को पचपदरा मे होने वाली प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। बांठिया सक्रिय होकर ग्रामीण इलाकों मे सघन जन सम्पर्क कर लोगो को मोदी की सभा मे आने का निमंत्रण दे रहे है। बांठीया ने आज पचपदरा रिफाइनरी के सभास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके पश्चात बांठिया ने बागुड़ी, दुधवा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया । इस दौरान विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम हेतु पीला चावल देकर ससम्मान आमंत्रण दिया। बांठिया ने बताया वे ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। विशेषकर युवा साथियों में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार नजर आया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान नेमीचंद बारूपाल (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष), यशेष माली (नगर मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोतरा), नितिन वैष्णव (जिला कार्यालय मंत्री, एबीवीपी, बालोतरा), सुरेंद्र सिंह (भाजपा नेता), कमल प्रजापत (मण्डल महामंत्री, भाजपा, बालोतरा ग्रामीण), अशोक जोशी (सोशल मीडिया संयोजक, बालोतरा ग्रामीण), नारायण सोनी (भाजपा नेता) उमरलाई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश मीणा (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा), मंशाराम (सह प्रभारी, बालोतरा जिला), नरेश ओझा (भाजपा नेता), हरिसिंह उमरलाई (पूर्व प्रधान), मालाराम बावरी (जिला महामंत्री, भाजपा), उमेश सोनी (जिला आईटी संयोजक, बालोतरा), राजेश पंजाबी (उद्योग प्रकोष्ठ, जिला संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया। मीणा ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और उत्साह का एक ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है।
    4
    बालोतरा।
ग्रामीण क्षेत्रों को दौरा कर दिया सभा मे आने का निमंत्रण
बालोतरा
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने 21 अप्रेल को पचपदरा मे होने वाली प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल  बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। बांठिया सक्रिय होकर ग्रामीण इलाकों मे सघन जन सम्पर्क कर लोगो को मोदी की सभा मे आने का निमंत्रण दे रहे है। बांठीया ने  आज पचपदरा रिफाइनरी के सभास्थल का निरीक्षण  कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके  पश्चात बांठिया ने  बागुड़ी, दुधवा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया । इस दौरान विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम हेतु पीला चावल देकर ससम्मान आमंत्रण दिया। बांठिया ने बताया वे  ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।  विशेषकर युवा साथियों में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार नजर आया। ग्रामीणों ने  बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान   नेमीचंद  बारूपाल (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष),  यशेष  माली (नगर मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोतरा),  नितिन  वैष्णव (जिला कार्यालय मंत्री, एबीवीपी, बालोतरा),  सुरेंद्र सिंह  (भाजपा नेता),  कमल  प्रजापत (मण्डल महामंत्री, भाजपा, बालोतरा ग्रामीण),
अशोक  जोशी (सोशल मीडिया संयोजक, बालोतरा ग्रामीण), नारायण  सोनी (भाजपा नेता) 
उमरलाई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महेश  मीणा (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा),
मंशाराम  (सह प्रभारी, बालोतरा जिला),  नरेश  ओझा (भाजपा नेता),  हरिसिंह  उमरलाई (पूर्व प्रधान),  मालाराम  बावरी (जिला महामंत्री, भाजपा),  उमेश  सोनी (जिला आईटी संयोजक, बालोतरा),  राजेश  पंजाबी (उद्योग प्रकोष्ठ, जिला संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया। मीणा ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और उत्साह का एक ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कैसे कैसे आदमी रहते हे इस दुनिया में इंसानियत की कोई अहमियत ही नहीं है
    1
    कैसे कैसे आदमी रहते हे इस दुनिया में इंसानियत की कोई अहमियत ही नहीं है
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    41 min ago
  • नेपाल के मुस्तांग क्षेत्र में कथित यूरेनियम भंडार को लेकर इन दिनों नई भू-राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। यह इलाका की सीमा के बेहद करीब बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नेपाल के कई पूर्व मंत्रियों ने ऐसे किसी भी आधिकारिक समझौते से इनकार किया है, लेकिन ‘पैक्स सिलिका’ जैसे कथित गठबंधन और गोपनीय दस्तावेजों की चर्चाओं ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। जानकारी के अनुसार, मुस्तांग में यूरेनियम का भंडार करीब 10 किमी लंबा और 3 किमी चौड़ा बताया जा रहा है। इसे ‘मीडियम ग्रेड’ का माना जा रहा है, जो परमाणु ऊर्जा और रणनीतिक उपयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल के पास फिलहाल इस संसाधन को निकालने की तकनीक और निवेश की कमी है, ऐसे में बाहरी देशों की दिलचस्पी स्वाभाविक मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले से ही के जरिए नेपाल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अब चर्चा है कि उसकी नजर इस रणनीतिक खनिज पर भी है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ‘पैक्स सिलिका’ नामक कथित गठबंधन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गठबंधन चीन के खनिज वर्चस्व को चुनौती देने के उद्देश्य से बनाया गया हो सकता है, लेकिन नेपाल सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी समझौते की जानकारी होने से इनकार किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने और चीन दोनों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। नेपाल लंबे समय से इन दोनों देशों के बीच एक संतुलनकारी ‘बफर स्टेट’ की भूमिका निभाता रहा है, लेकिन यूरेनियम जैसे संवेदनशील संसाधन को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय दिलचस्पी इस संतुलन को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह मामला सिर्फ खनिज तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की तकनीक, ऊर्जा और डेटा नियंत्रण से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे में नेपाल सरकार के आगामी कदमों पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है।
    1
    नेपाल के मुस्तांग क्षेत्र में कथित यूरेनियम भंडार को लेकर इन दिनों नई भू-राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। यह इलाका की सीमा के बेहद करीब बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नेपाल के कई पूर्व मंत्रियों ने ऐसे किसी भी आधिकारिक समझौते से इनकार किया है, लेकिन ‘पैक्स सिलिका’ जैसे कथित गठबंधन और गोपनीय दस्तावेजों की चर्चाओं ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुस्तांग में यूरेनियम का भंडार करीब 10 किमी लंबा और 3 किमी चौड़ा बताया जा रहा है। इसे ‘मीडियम ग्रेड’ का माना जा रहा है, जो परमाणु ऊर्जा और रणनीतिक उपयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल के पास फिलहाल इस संसाधन को निकालने की तकनीक और निवेश की कमी है, ऐसे में बाहरी देशों की दिलचस्पी स्वाभाविक मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि पहले से ही के जरिए नेपाल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अब चर्चा है कि उसकी नजर इस रणनीतिक खनिज पर भी है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
‘पैक्स सिलिका’ नामक कथित गठबंधन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गठबंधन चीन के खनिज वर्चस्व को चुनौती देने के उद्देश्य से बनाया गया हो सकता है, लेकिन नेपाल सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी समझौते की जानकारी होने से इनकार किया है।
इस पूरे घटनाक्रम ने और चीन दोनों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। नेपाल लंबे समय से इन दोनों देशों के बीच एक संतुलनकारी ‘बफर स्टेट’ की भूमिका निभाता रहा है, लेकिन यूरेनियम जैसे संवेदनशील संसाधन को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय दिलचस्पी इस संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह मामला सिर्फ खनिज तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की तकनीक, ऊर्जा और डेटा नियंत्रण से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे में नेपाल सरकार के आगामी कदमों पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • सम्मान करते हुए गोकुल जी चौधरी
    1
    सम्मान करते हुए गोकुल जी चौधरी
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नागौर,जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया । डेयरी पहुंचने पर अध्यक्ष जीवणा राम धायल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके पश्चात निरीक्षण के दौरान कलक्टर कुमार ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन करते हुए बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी में स्वच्छता व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद शुरू करने को कहा, उन्होंने नागौर संघ के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए । कुमार ने डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी और नए दुग्ध संकलन केंद्र प्रारंभ करने तथा दुग्ध संकलन के भी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।
    2
    नागौर,जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया । 
डेयरी पहुंचने पर अध्यक्ष जीवणा राम धायल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके पश्चात निरीक्षण के दौरान कलक्टर कुमार ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन करते हुए बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी में स्वच्छता व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । 
जिला कलक्टर ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद शुरू करने को कहा, उन्होंने नागौर संघ के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए । कुमार ने डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी और नए दुग्ध संकलन केंद्र प्रारंभ करने तथा दुग्ध संकलन के भी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बालोतरा.| रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में समाज लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के लगातार तीसरी बार समाज के प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात बालोतरा आगमन पर रणवीर चौक स्थित परिसर में भव्य रूप से स्वागत किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा द्वारा साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत बहुमान किया गया इस मौके पर सोडाला ने तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कहा कि मेरा हर बार एक लक्ष्य ही रहा है समाज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना समाज को मजबूत और एकजुट करना पिछड़ी समाज से शिक्षित और विकसित समाज बनाना इसके लिये हम जी जान से लगे हुए हैं हमारी समाज किसी प्रकार का दबाव और अन्याय अब नहीं सहेगी समाज को आपत्तिजनक शब्दों से अपमानित करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी इस अवसर पर जब्बरसिह पचपदरा, साँवलसिंह गोयल, मदनसिंह चौहान जयपुर, जयसिंह टोंक, जालमसिंह चांदेसरा विजयसिंह सोढ़ा, राजेंद्रसिंह सोढ़ा, गणपतसिंह सोढ़ा, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, बलवंतसिंह सोढ़ा, नारायणसिंह चौहान, मनोहरसिंह गौड़, जितेंद्रसिंह सोढ़ा, महेंद्रसिंह सोढ़ा दिलीपसिंह सोढ़ा, कुलदीप सोढ़ा, भवानीसिंह सिसोदिया, मनोहरसिंह सिसोदिया महिपालसिंह, गोविंदसिंह सोढ़ा हितेंद्रसिंह प्रवीणसिंह, महावीर सिंह परिहार विनोदसिंह धर्मपालसिंह, अभिषेक गौड़, रघुवीरसिंह सहित समाज के लोग उपस्थित रहे जब्बरसिंह सोढ़ा जिलाध्यक्ष रावणा राजपूत समाज बालोतरा ।
    4
    बालोतरा.|  रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में समाज लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के लगातार तीसरी बार समाज के प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात बालोतरा आगमन पर रणवीर चौक स्थित परिसर में भव्य रूप से स्वागत किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा द्वारा साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत बहुमान किया गया इस मौके पर सोडाला ने तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कहा कि मेरा हर बार एक लक्ष्य ही रहा है समाज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना समाज को मजबूत और एकजुट करना पिछड़ी समाज से शिक्षित और विकसित समाज बनाना इसके लिये हम जी जान से लगे हुए हैं हमारी समाज किसी प्रकार का दबाव और अन्याय अब नहीं सहेगी समाज को आपत्तिजनक शब्दों से अपमानित करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी 
इस अवसर पर जब्बरसिह पचपदरा, साँवलसिंह गोयल, मदनसिंह चौहान जयपुर, जयसिंह टोंक, जालमसिंह चांदेसरा  विजयसिंह सोढ़ा, राजेंद्रसिंह सोढ़ा, गणपतसिंह सोढ़ा, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, बलवंतसिंह सोढ़ा, नारायणसिंह चौहान, मनोहरसिंह गौड़, जितेंद्रसिंह सोढ़ा, महेंद्रसिंह सोढ़ा दिलीपसिंह सोढ़ा, कुलदीप सोढ़ा, भवानीसिंह सिसोदिया, मनोहरसिंह सिसोदिया महिपालसिंह, गोविंदसिंह सोढ़ा हितेंद्रसिंह प्रवीणसिंह, महावीर सिंह परिहार विनोदसिंह धर्मपालसिंह, अभिषेक गौड़, रघुवीरसिंह सहित समाज के लोग उपस्थित रहे 
जब्बरसिंह सोढ़ा 
जिलाध्यक्ष 
रावणा राजपूत समाज 
बालोतरा ।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.