रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष के बालोतरा आगमन पर समाज के लोगो द्वारा किया गया भव्य स्वागत बालोतरा.| रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में समाज लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के लगातार तीसरी बार समाज के प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात बालोतरा आगमन पर रणवीर चौक स्थित परिसर में भव्य रूप से स्वागत किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा द्वारा साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत बहुमान किया गया इस मौके पर सोडाला ने तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कहा कि मेरा हर बार एक लक्ष्य ही रहा है समाज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना समाज को मजबूत और एकजुट करना पिछड़ी समाज से शिक्षित और विकसित समाज बनाना इसके लिये हम जी जान से लगे हुए हैं हमारी समाज किसी प्रकार का दबाव और अन्याय अब नहीं सहेगी समाज को आपत्तिजनक शब्दों से अपमानित करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी इस अवसर पर जब्बरसिह पचपदरा, साँवलसिंह गोयल, मदनसिंह चौहान जयपुर, जयसिंह टोंक, जालमसिंह चांदेसरा विजयसिंह सोढ़ा, राजेंद्रसिंह सोढ़ा, गणपतसिंह सोढ़ा, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, बलवंतसिंह सोढ़ा, नारायणसिंह चौहान, मनोहरसिंह गौड़, जितेंद्रसिंह सोढ़ा, महेंद्रसिंह सोढ़ा दिलीपसिंह सोढ़ा, कुलदीप सोढ़ा, भवानीसिंह सिसोदिया, मनोहरसिंह सिसोदिया महिपालसिंह, गोविंदसिंह सोढ़ा हितेंद्रसिंह प्रवीणसिंह, महावीर सिंह परिहार विनोदसिंह धर्मपालसिंह, अभिषेक गौड़, रघुवीरसिंह सहित समाज के लोग उपस्थित रहे जब्बरसिंह सोढ़ा जिलाध्यक्ष रावणा राजपूत समाज बालोतरा ।
रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष के बालोतरा आगमन पर समाज के लोगो द्वारा किया गया भव्य स्वागत बालोतरा.| रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में समाज लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के लगातार तीसरी बार समाज के प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात बालोतरा आगमन पर रणवीर चौक स्थित परिसर में भव्य रूप
से स्वागत किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह सोढ़ा द्वारा साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत बहुमान किया गया इस मौके पर सोडाला ने तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कहा कि मेरा हर बार एक लक्ष्य ही रहा है समाज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना समाज को मजबूत और एकजुट करना पिछड़ी समाज से
शिक्षित और विकसित समाज बनाना इसके लिये हम जी जान से लगे हुए हैं हमारी समाज किसी प्रकार का दबाव और अन्याय अब नहीं सहेगी समाज को आपत्तिजनक शब्दों से अपमानित करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी इस अवसर पर जब्बरसिह पचपदरा, साँवलसिंह गोयल, मदनसिंह चौहान जयपुर, जयसिंह टोंक, जालमसिंह चांदेसरा विजयसिंह
सोढ़ा, राजेंद्रसिंह सोढ़ा, गणपतसिंह सोढ़ा, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, बलवंतसिंह सोढ़ा, नारायणसिंह चौहान, मनोहरसिंह गौड़, जितेंद्रसिंह सोढ़ा, महेंद्रसिंह सोढ़ा दिलीपसिंह सोढ़ा, कुलदीप सोढ़ा, भवानीसिंह सिसोदिया, मनोहरसिंह सिसोदिया महिपालसिंह, गोविंदसिंह सोढ़ा हितेंद्रसिंह प्रवीणसिंह, महावीर सिंह परिहार विनोदसिंह धर्मपालसिंह, अभिषेक गौड़, रघुवीरसिंह सहित समाज के लोग उपस्थित रहे जब्बरसिंह सोढ़ा जिलाध्यक्ष रावणा राजपूत समाज बालोतरा ।
- जोधपुर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधित बिल के पारित नहीं होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बैठकों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मंशा महिला आरक्षण को लागू करने की नहीं रही। पटेल ने अशोक गहलोत के बयान को निंदनीय और भ्रामक बताते हुए कहा कि संसद में हुई बहस के दौरान ऐसा कोई आरोप सामने नहीं आया कि विपक्ष से राय नहीं ली गई। उन्होंने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस तरह का आरोप नहीं लगाया, जिससे कांग्रेस का रुख साफ होता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में कई बार महिला आरक्षण बिल को पारित नहीं होने दिया और अब भी वही रवैया दोहराया जा रहा है। पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं का अनादर किया है और इसका खामियाजा उसे आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी कांग्रेस को इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिली है, जबकि कांगहोगा। केवल दिखावटी राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस का जनाधार और कमजोर होगा।2
- 🎥-जम्भ संदेश प्रेस मिडिया,जोधपुर -18/04/2026.Siwana 🎥-आप देख रहे हैं सिवाना कस्बा जिला बालोतरा से ग्राउंड रिपोर्ट... 🇮🇳💧-(पेयजल आपूर्ति योजना)-💧🇮🇳 💧-सिवाना कस्बे जिला बालोतरा को पोकरण फलसूंड पेयजलापूर्ति परियोजना राजस्थान नहर हिमालय के पानी से जोड़ा गया था। सन् 2021 में परियोजना लगभग पुर्ण रूप से एक बार अंतिम रूप से ट्रायल हो सार्वजनिक पानी कि टंकी निर्माण कार्य पुर्ण हो चालू हो चुकी थी। परन्तु बाद में कस्बे कि नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया जा सका है।सिवाना संघर्ष समिति बेनर तले कस्बेवासियों द्वारा सन् 2021 से तहसीलदार कार्यालय के सामने सामयाना लगाके स्थाई रूप से आज़ दिन सन् 2026 तक लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सम्बंधित विभाग सिवाना कस्बे वासियों कि पेयजल आपूर्ति शुरू करने कि मांग पर शिघ्रता से सहानुभूति पुर्वक विचार कर उचित राहत प्रदान करावें। 👉 ऐसी खबरें देखें हमारे साथ यहां जुड़े रहे 🎥 जम्भ संदेश प्रेस मिडिया,जोधपुर1
- *अमावस्या के पावन पर्व पर 'परिंडे लगाओ अभियान', पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था* *वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कवर एवं समाजसेवी निर्मल गहलोत ने की पहल* *जोधपुर, 17 अप्रैल 2026:* आज अमावस्या के पावन पर्व पर 'परिंडे लगाओ अभियान' के तहत महात्मा गांधी चिकित्सालय के किचन विभाग के गार्डन में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाए गए। यह पहल अस्पताल अधीक्षक डॉ. फ़तेह सिंह जी भाटी के मार्गदर्शन में किचन विभाग प्रभारी तेज कवर एवं उत्कर्ष फाउंडेशन के फाउंडर समाजसेवी निर्मल जी गहलोत के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर समाजसेवी महिलाएं और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें पूजा गहलोत, आशा चांडक, प्रेमलता, लक्ष्मी, सीमा सांखला, आशा बाहेती सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी ने मिलकर गार्डन के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए और उनमें नियमित रूप से दाना-पानी भरने का संकल्प लिया। पशु-पक्षियों की सेवा केवल परोपकार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य है। बढ़ती गर्मी में प्यास से तड़पते पक्षियों के लिए एक छोटा सा परिंडा भी जीवनदायिनी बन सकता है। यह सेवा हमें सिखाती है कि इस धरती पर केवल मानव का ही अधिकार नहीं है, बल्कि प्रत्येक जीव का समान हक है। जब हम पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते हैं तो वास्तव में हम पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को बचाने में अपना योगदान देते हैं। मानव जाति का यह दायित्व है कि वह मूक जीवों की पीड़ा को समझे। घर की छत, बालकनी, आंगन या किसी सार्वजनिक स्थान पर एक परिंडा लगाना, प्रतिदिन उसमें स्वच्छ पानी भरना और कुछ दाने डालना - इतना सा कार्य भी पुण्य का बड़ा कारण बनता है। बच्चों में भी इस संस्कार को डालना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी संवेदनशील और प्रकृति-प्रेमी बने। स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और हर मोहल्ले में यदि 'परिंडे लगाओ अभियान' को जन-आंदोलन बना दिया जाए तो हजारों पक्षियों को नया जीवन मिल सकता है। इस अवसर पर तेज कवर ने कहा कि "सेवा का कोई मौसम नहीं होता, लेकिन गर्मी में यह सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। हम सभी को अपने घर से ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए।" तेज कवर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी किचन विभाग प्रभारी महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर3
- पाली,मनीष राठौड़ । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरपुर के सीबीओ रविन्द्र त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लिबर्टी स्कूल के प्राचार्य भरत जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने अतिथियों का शिरोपाव पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यालयों के 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, उदयपुर, कोटा एवं बूंदी सहित विभिन्न जिलों के विद्यालय शामिल रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि रविन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि भरत जोशी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में जोजावर पुलिस चौकी प्रभारी मादुराम देवासी, राजस्थान पत्रिका से महेश चंद एवं भास्कर पत्र से जयेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के उपप्राचार्य राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा एवं शारीरिक शिक्षिका इन्दु चाहर द्वारा योगा एवं टेबल टेनिस में चयनित छात्र-छात्राओं की सूची घोषित की गई तथा प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की गई।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जय श्री राम जय श्री राम जय भीम साथियों आज भारत आजाद हुए 70 साल हो गए फिर भी हम गुलामी की आड़ में जी रहे हैं शिव विधानसभा क्षेत्र गांव बलाई स्वास्थ्य की बस्ती मेघवालों की ढाणी लिख्मौनी लोंगोनी परिहार परिवार जो कि मेरे दादाजी का यह घर है परिवार तो मेरे दादाजी के परिवार में आधे गांव में रहते हैं और यह ग्राम दादा का परिवार यहां रहते हैं तो मेरे दादाजी के परिवार में साथ करें और दूसरी मेघवाल जो हमारे साथ में रहती है बलवा परिवार तो यह लोग इनकी घर की बस्ती कम से कम 55 60 घर है और हमारे भाइयों की ढाणी जो हमारे पुत्रनानी है जो हमारे उप सरपंच सुखदेव परिहार साहब की धनी थोड़ी दूर रहती है तो हमारा परिवार इन बलवा परिवार के साथ में मेरे दादाजी पहले जमाने से ही राजा महाराजाओं के टाइम में जागीर में जमीन दी थी तो यहीं बैठे तो यहां हमारे एक ऐसी पोजीशन बनी हुई है कि हमारे काम से कम जो साथ में बैठे हुए हमारे भाई है हम उनके भाई है मेघवाल समाज एक ही है तो हमारे यहां मेवाड़ की ढाणी में सबसे बड़ी समस्या स्कूल लाइट पानी और स्कूल है तो पांचवी की है उससे ज्यादा है या नहीं और सबसे में समस्या पांचवी की स्कूल है तो रास्ता नहीं है हमारे आने जाने के लिए जब हम इलेक्शन आते हैं तो हम सब गांव की एक होकर एक राय में चलते हैं और इलेक्शन निकालने के बाद में ग्राम पंचायत से लेकर सांस 2 तक जब सत्ता हाथ में आती है तो गांव के दबंग लोग हैं अब हमारे मेघवाल समाज को तो बलाई गांव में क्या नंबर दे भले ऐसी की सीट भी आएगी तो वह राजपूत समाज के लोग अपना आदमी चुनकर रिमोट पर रखेंगे और सरपंच बना देंगे और डेट भी है चाहे ओबीसी की आती है तो भी सरपंच अपना मनचाहा बनाते हैं और गांव का कोई विकास नहीं होता है बलाई गांव का और ना हुआ है ना हो रहा है वर्तमान में भी तो हमारे सबसे ज्यादा मेघवालों की ढाणी में रास्ते की समस्या है जो कि मेरे साथ में अभी रास्ते के बारे में आपस में भाइयों भाइयों को जोडानियों की ढाणी के राजपूत समाज के लोगों ने रास्ता निकाला जेसीबी चलाई और साथ में जीवन सिंह ऑफ सरपंच देरावर सिंह के पुत्र है और उनके बड़े भाई जालम सिंह जी वह भी दलाल सिंह जी पुत्र है और इंदु सिंह जी वह जेतमाल सिंह जी के पुत्र है तो मतलब जो रानी परिवार राठौर परिवार के लोगों ने रास्ते के लिए खुद के लिए यह हमारे ऊपर भी जो भी मन जैसे भी चला कर वह भी हमारे खेत के अंदर उसके उपरांत में मेरे साथ में मारपीट की गई हमारे में हुआ समाज के ही लोग थे मेरे को बहरा में से मारा चलो कोई बात नहीं जब तक जिंदा है तब तक मारपीट लड़ाई झगड़ा होता रहता है लेकिन मेरा एक ही अनुरोध है कि हमारे ग्राम पंचायत बलाई में मेघवाल समाज की ढाणी में स्वर सिंह की बस्ती में हर सरकारी योजना से हम वंचित है चाहे रविंद्र सिंह जी है तो इनका है राजपूतों का भाई स्वरूप सिंह है तो इनका ही है भाई तो इन राजपूत समाज का काम चलता रहता है और यदि किसी मेघवाल समाज बेबी कोई सरकारी योजना देते हैं तो वह अलग से आदमी या घर कोई डालकर उनका योजना देते हैं खास आदमी को और हमारे मेघवाल समाज की प्याऊ आई हुई है अभी वर्तमान में तो वह स्कूल के आगे बढ़ने चाहिए तो वह मकरम सन ऑफ आत्माराम बलुआ के घर के पास में बनी हुई है और कई लोगों को पता नहीं है लेकिन ज्यादातर 10% पता है लोगों को तो हम लोग बोलते नहीं है कि भाई राजपूत समाज है उन्होंने अपने ही आदमी को दिए तो मैंने कई बार मुद्दे उठाए तो मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है और अभी पर वही की वहीं सार्वजनिक बनी हुई है जब इलेक्शन आते हैं उसे टाइम हाथ पांव पढ़ते हैं तो मेरा एक ही हाथ जोड़कर निवेदन है कि वह हमारे ग्राम पंचायत वाले के युवा दबंग नेता राजपूत समाज सब एक है होकर हमारे से वोट ले लेते हैं फिर बाद मेंआईना तक1
- बालोतरा के एक कर्मचारी द्वारा पचपदरा में PM द्वारा 21.04.2026 को रिफाइनरी के उद्घाटन रैली में आने के लिए एक ग्रामीण को कॉल किया तो ग्रामीण ने कर्मचारी की क्लास लगा दी।1
- पाली, मनीष राठौड़। समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से दूसरों के लिए मिसाल पेश करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने एक सराहनीय एवं अनूठी पहल ‘कॉफी विद कलेक्टर’ की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर उन व्यक्तियों और संस्थाओं से सीधे रूबरू होंगे, जो अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। *सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के नेतृत्व में चिकित्सा टीम का सम्मान** इस पहल का शुभारंभ शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ. गोस्वामी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल एवं उनकी टीम के साथ किया। डॉ. मारवाल के कुशल मार्गदर्शन में घाणेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑपरेशन थिएटर शुरू कर सफलतापूर्वक पहला सिजेरियन प्रसव कराया गया है। कलेक्टर ने डॉ. मारवाल और उनकी पूरी टीम के साथ संवाद किया और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। *पहली मुलाकात: चिकित्सा टीम का हौसला बढ़ाया* कलेक्टर ने बीसीएमओ देसूरी डॉ. अविनाश चारण, सीएचसी प्रभारी डॉ. उम्मेद कसाना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार, डीपीएम एनएचएम भवानी सिंह, ओटी असिस्टेंट सैफ अली खान और नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण सिंह से उनके अनुभवों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी कार्मिकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। *ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी उपलब्धि* जिला कलेक्टर ने इसे जिले की चिकित्सा सेवाओं में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। घाणेराव में ओटी शुरू होने से अब स्थानीय महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।" *सुविधाओं का विस्तार और पहला सिजेरियन* सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि आशा महेश हिंगड़ ट्रस्ट द्वारा निर्मित मोहिनी देवी जुगराजजी हिंगड़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ की नियुक्ति के साथ ही ऑपरेशन थिएटर क्रियाशील हो गया है। पहले सफल सिजेरियन (एलएससीएस) प्रसव के साथ ही क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब रेफर होने की परेशानी से मुक्ति मिल गई है। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ‘कॉफी विद कलेक्टर’ का सिलसिला जारी रहेगा ताकि अच्छा काम करने वालों को एक मंच मिले और समाज में सकारात्मकता का संचार हो।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1