logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न पाली,मनीष राठौड़ । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरपुर के सीबीओ रविन्द्र त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लिबर्टी स्कूल के प्राचार्य भरत जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने अतिथियों का शिरोपाव पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यालयों के 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, उदयपुर, कोटा एवं बूंदी सहित विभिन्न जिलों के विद्यालय शामिल रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि रविन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि भरत जोशी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में जोजावर पुलिस चौकी प्रभारी मादुराम देवासी, राजस्थान पत्रिका से महेश चंद एवं भास्कर पत्र से जयेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के उपप्राचार्य राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा एवं शारीरिक शिक्षिका इन्दु चाहर द्वारा योगा एवं टेबल टेनिस में चयनित छात्र-छात्राओं की सूची घोषित की गई तथा प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की गई।

2 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
bfce955c-be72-420e-b13f-1f6d37223029

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न पाली,मनीष राठौड़ । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरपुर के सीबीओ रविन्द्र त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लिबर्टी स्कूल के प्राचार्य भरत जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने अतिथियों का शिरोपाव पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे

मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यालयों के 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, उदयपुर, कोटा एवं बूंदी सहित विभिन्न जिलों के विद्यालय शामिल रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि रविन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि भरत जोशी ने प्रतिभागियों को

संबोधित करते हुए कहा कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में जोजावर पुलिस चौकी प्रभारी मादुराम देवासी, राजस्थान पत्रिका से महेश चंद एवं भास्कर पत्र से जयेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के उपप्राचार्य राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा एवं शारीरिक शिक्षिका इन्दु चाहर द्वारा योगा एवं टेबल टेनिस में चयनित छात्र-छात्राओं की सूची घोषित की गई तथा प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग ब्यावर।शहर के मसूदा रोड स्थित लसाडिया टोल टैक्स पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो और एक पिकअप कैंपर मसूदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप कैंपर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने सभी वाहनों को सदर थाने में खड़ा करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
ब्यावर।शहर के मसूदा रोड स्थित लसाडिया टोल टैक्स पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो और एक पिकअप कैंपर मसूदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप कैंपर सड़क पर पलट गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
पुलिस ने सभी वाहनों को सदर थाने में खड़ा करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नाला पानी सफाई करने के लिए kago ki was karmawas samdari
    2
    नाला पानी सफाई करने के लिए kago ki was karmawas samdari
    user_Jagdish Patel
    Jagdish Patel
    समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार का इतिहास देश कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने का महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत। चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार,राजा भोज,राजा भर्तहरी,जगदेव परमार,महाराणा प्रताप,झांसी कि राणी लक्ष्मीबाई ,राणी पद्मिनी,हाडी रानी,मीराबाई आदी तमाम महापुरूषो का इतिहास देश के स्कूलो कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने का महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत गांव आकोली से कि इस महत्वपूर्ण महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत करने वाले राजपूत समाज के पूरणसिंह काबावत आकोली ने बताया कि इस महत्वपूर्ण महा अभियान को सफल बनाने के लिए एक मिशन के रूप मे लेकर इसके तहत हमारे जालोर क्षेत्र मे या आस पास दौरो पर आने वाले या पत्रो के माध्यम से जनप्रतिनिधि विधायक,सांसद,मंत्री,केन्द्रीय मंत्री,मुख्यमन्त्री प्रधानमंत्री आदी को चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार सहित तमाम वीर महापुरूषो का इतिहास देश के स्कूलो कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने के लिए समाज कि ओर से ज्ञापन दिऐ जाऐगे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के भविष्य बांल बच्चो को संस्कारी बनाने एवंम सत्य,न्याय,धर्म पर चलने के लिए प्रेरित प्रेरित करना है।पुराने समय मे माता जब अपने पुत्र को पालने मे सुलाती थी तब अपने पुत को वीर बनाने के लिए लोरिया गाती थी जिसमे किसी वीर महापुरूष कि वीरगाथा सुनाती थी लेकिन आज कि माता को तो पता भी नही है कि वीर महापुरूष कौन है कैसे होते है क्योंकि सरकारो ने वीर महापुरूषो कि गाथा वाले पाठ पाठ्य पुस्तको से हटा दिए जिसके चलते बच्चे संस्कार ,बडो के प्रति का मान सम्मान ,व्यापारिक ज्ञान आदी सब भूले है पता नही सरकार बच्चो को कौनसा ज्ञान देना चाहती है एवंम अभियान का दुसरा मकसद लोगो को सत्य,न्याय का ज्ञान करवाकर सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना,न्याय का साथ देना हमेशा लोगो का न्याय करने,कथनी और करनी मे भेद नही करने आदी संस्कार जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि लोग वीर विक्रमादित्य परमार सहित अन्य महापुरूषो के इतिहास व न्याय प्रिय बाते तो बडी बडी करते है लेकिन उनके पदचिन्हो पर चलने मे नाकाम साबित हो रहे है जो हाल ही में जग जाहिर हुआ है जो समाज के लिए बहुत ही सिन्ताजन है काबावत ने जोर देकर कहां कि जब तक विक्रमादित्य मिशन मे कामयाबी नही मिलती तब तक राज नेताओ को माला श साफा नही पहनायेगे और न खुद माला पहनेंगे चाहे कई साल लगे वीर विक्रमादित्य महा अभियान मे जुडने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वीर विक्रमादित्य के नाम से अपने मन मे शपत लेनी होगी कि "मैं अपने जीवन मे वीर विक्रमादित्य के दिखाऐ मार्ग पर चलते हुए सत्य,न्याय,धर्म का हमेशा साथ दुंगा, "इस महत्वपूर्ण अभियान कि शुरूआत मे आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन समाज के द्वारा दिया जाऐगा चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार के इतिहास को देश के स्कूलो के पाठ्य पुस्तको सामिल करने के अभियान के बारे मे जब काबावत से पूछा गया कि ऐसे मिशन चलाने का आइडिया किसने दिया तब पूरणसिंह काबावत बताते है एक दिन रात को भरी निंद मे सोऐ हुए थे तब अचानक "वीर विक्रमादित्य परमार प्रकट हुए ओर कहने लगे कि सिर्फ मेरी मुर्ति स्थापित करने से जनता का भला नही होगा अतः मै खुश नही हुॅ खुश तब होगा जब लोग मेरे द्वारा दिखाऐ रास्ते पर चलकर कथनी व करनी मे भेद न रखते हुए अपने जीवन मे अपनाऐगे " मैने कहा सदवचन इतना कहकर वीर विक्रमादित्य अन्तर्ध्यान हो गए इसलिए लोगो को जागरूक करने के लिए वीर विक्रमादित्य मिशन कि शुरूआत कि गई है लोग साथ दे या न दे लेकिन मै इस मिशन कि कामयाबी तब चैन से नही बैंठुगा
    1
    सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार का इतिहास देश कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने का महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत। 
चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार,राजा भोज,राजा भर्तहरी,जगदेव परमार,महाराणा प्रताप,झांसी कि राणी लक्ष्मीबाई ,राणी पद्मिनी,हाडी रानी,मीराबाई आदी तमाम महापुरूषो का इतिहास देश के स्कूलो कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने का महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत गांव आकोली से कि इस महत्वपूर्ण महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत करने वाले राजपूत समाज के पूरणसिंह काबावत आकोली ने बताया कि इस महत्वपूर्ण महा अभियान को सफल बनाने के लिए एक मिशन के रूप मे लेकर इसके तहत हमारे जालोर क्षेत्र मे या आस पास दौरो पर आने वाले या पत्रो के माध्यम से जनप्रतिनिधि विधायक,सांसद,मंत्री,केन्द्रीय मंत्री,मुख्यमन्त्री प्रधानमंत्री आदी को चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार सहित तमाम वीर महापुरूषो का इतिहास देश के स्कूलो कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने के लिए समाज कि ओर से ज्ञापन दिऐ जाऐगे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के भविष्य बांल बच्चो को संस्कारी बनाने एवंम सत्य,न्याय,धर्म पर चलने के लिए प्रेरित प्रेरित करना है।पुराने समय मे माता जब अपने पुत्र को पालने मे सुलाती थी तब अपने पुत को वीर बनाने के लिए लोरिया गाती थी जिसमे किसी वीर महापुरूष कि वीरगाथा सुनाती थी लेकिन आज कि माता को तो पता भी नही है कि वीर महापुरूष कौन है कैसे होते है क्योंकि सरकारो ने वीर महापुरूषो कि गाथा वाले पाठ पाठ्य पुस्तको से हटा दिए जिसके चलते बच्चे संस्कार ,बडो के प्रति का मान सम्मान ,व्यापारिक ज्ञान आदी सब भूले है पता नही सरकार बच्चो को कौनसा ज्ञान देना चाहती है एवंम अभियान का दुसरा मकसद लोगो को सत्य,न्याय का ज्ञान करवाकर सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना,न्याय का साथ देना हमेशा लोगो का न्याय करने,कथनी और करनी मे भेद नही करने आदी संस्कार जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि लोग वीर विक्रमादित्य परमार सहित अन्य महापुरूषो के इतिहास व न्याय प्रिय बाते तो बडी बडी करते है लेकिन उनके पदचिन्हो पर चलने मे नाकाम साबित हो रहे है जो हाल ही में जग जाहिर हुआ है जो समाज के लिए बहुत ही सिन्ताजन है काबावत ने जोर देकर कहां कि जब तक  विक्रमादित्य मिशन मे कामयाबी नही मिलती तब तक राज नेताओ को माला श साफा नही पहनायेगे और न खुद माला पहनेंगे चाहे  कई साल लगे वीर विक्रमादित्य महा अभियान मे जुडने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वीर विक्रमादित्य के नाम से अपने मन मे शपत लेनी होगी कि "मैं अपने जीवन मे वीर विक्रमादित्य के दिखाऐ मार्ग पर चलते हुए सत्य,न्याय,धर्म का हमेशा साथ दुंगा, "इस महत्वपूर्ण अभियान कि शुरूआत मे आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन समाज के द्वारा दिया जाऐगा चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार के इतिहास को देश के स्कूलो के पाठ्य पुस्तको सामिल करने के अभियान के बारे मे जब काबावत से पूछा गया कि ऐसे मिशन चलाने का आइडिया किसने दिया तब पूरणसिंह काबावत बताते है एक दिन रात को भरी निंद मे सोऐ हुए थे तब अचानक "वीर विक्रमादित्य परमार प्रकट हुए ओर कहने लगे कि सिर्फ मेरी मुर्ति स्थापित करने से जनता का भला नही होगा अतः मै खुश नही हुॅ खुश तब होगा जब लोग मेरे द्वारा दिखाऐ रास्ते पर चलकर कथनी व करनी मे भेद न रखते हुए अपने जीवन मे अपनाऐगे " मैने कहा सदवचन इतना कहकर वीर विक्रमादित्य अन्तर्ध्यान हो गए इसलिए लोगो को जागरूक करने के लिए वीर विक्रमादित्य मिशन कि शुरूआत कि गई है लोग साथ दे या न दे लेकिन मै इस मिशन कि कामयाबी तब चैन से नही बैंठुगा
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर साहू समाज ने बाबूलाल अजमेरा को 'साहू समाज केसरी' की उपाधि से नवाजा ​ब्यावर। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बाबूलाल अजमेरा को ब्यावर साहू समाज की ओर से आयोजित एक गरिमामय समारोह में 'साहू समाज केसरी' की उपाधि से सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण, निष्ठा और तीन वर्षों तक साहू वाटिका अध्यक्ष के रूप में किए गए ईमानदारी और निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए उन्हें यह गौरव प्रदान किया गया। ​इस अवसर पर श्री तेलियान साहू वैवाहिक समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार जादम ने बाबूलाल अजमेरा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भावुक स्वर में कहा, "धन्य है वह माँ जिसने ऐसे सपूत को जन्म दिया, और धन्य है हमारा साहू समाज, जिसमें बाबूलाल अजमेरा जैसे निष्ठावान व्यक्तित्व ने जन्म लिया। उन्होंने समाज को अपनी कर्मठता से जो ऊँचाइयाँ दी हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा का एक अखंड स्रोत हैं। उनका व्यक्तित्व ही समाज की सबसे बड़ी धरोहर है।" ​कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि अजमेरा के नेतृत्व में साहू वाटिका ने न केवल उन्नति की, बल्कि समाज को एक नई पहचान और गौरवशाली मुकाम पर पहुँचाया है। बाबूलाल अजमेरा ने तन, मन और धन से समाज की सेवा कर सेवाभावी कार्य का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ​कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें 'गोल्डन गदा' भेंट कर सम्मानित किया। अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल अजमेरा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वे भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्यावर साहू समाज ने बाबूलाल अजमेरा को 'साहू समाज केसरी' की उपाधि से नवाजा
​ब्यावर। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बाबूलाल अजमेरा को ब्यावर साहू समाज की ओर से आयोजित एक गरिमामय समारोह में 'साहू समाज केसरी' की उपाधि से सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण, निष्ठा और तीन वर्षों तक साहू वाटिका अध्यक्ष के रूप में किए गए ईमानदारी और निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए उन्हें यह गौरव प्रदान किया गया।
​इस अवसर पर श्री तेलियान साहू वैवाहिक समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार जादम ने बाबूलाल अजमेरा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भावुक स्वर में कहा, "धन्य है वह माँ जिसने ऐसे सपूत को जन्म दिया, और धन्य है हमारा साहू समाज, जिसमें बाबूलाल अजमेरा जैसे निष्ठावान व्यक्तित्व ने जन्म लिया। उन्होंने समाज को अपनी कर्मठता से जो ऊँचाइयाँ दी हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा का एक अखंड स्रोत हैं। उनका व्यक्तित्व ही समाज की सबसे बड़ी धरोहर है।"
​कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि अजमेरा के नेतृत्व में साहू वाटिका ने न केवल उन्नति की, बल्कि समाज को एक नई पहचान और गौरवशाली मुकाम पर पहुँचाया है। बाबूलाल अजमेरा ने तन, मन और धन से समाज की सेवा कर सेवाभावी कार्य का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
​कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें 'गोल्डन गदा' भेंट कर सम्मानित किया। अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल अजमेरा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वे भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बालोतरा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेता उद्यामियों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि बालोतरा लघु उद्योग मण्डल परिसर मे मदन राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान), भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सेनी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई जिला अध्यक्ष भरत मोदी,विधायक अरुण चौधरी ,उद्यमी महानुभावों से रूबरू होंगे। बांठिया ने बताया कि पचपदरा रिफाइनरी उदघाटन समारोह 21 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम से संबंधित पूर्व बालोतरा के उद्यमियों के साथ *सीधा संवाद (Direct Dialogue)* करेंगे तथा उद्योगों के विकास, भविष्य की संभावनाओं एवं *पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी परियोजना के महत्व* पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे।
    1
    बालोतरा
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेता उद्यामियों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि
बालोतरा लघु उद्योग मण्डल परिसर मे  मदन राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान), भाजपा प्रदेश महामंत्री   भूपेंद्र सेनी, कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत,  उद्योग मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई  जिला अध्यक्ष  भरत  मोदी,विधायक अरुण चौधरी ,उद्यमी महानुभावों से रूबरू  होंगे। बांठिया ने बताया कि 
पचपदरा रिफाइनरी उदघाटन समारोह 21 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा  किया जा रहा है। कार्यक्रम से संबंधित पूर्व  बालोतरा के उद्यमियों के साथ *सीधा संवाद (Direct Dialogue)* करेंगे तथा उद्योगों के विकास, भविष्य की संभावनाओं एवं *पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी परियोजना के महत्व* पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे।
    user_ओमप्रकाश सोनी
    ओमप्रकाश सोनी
    Social Media Manager पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बालोतरा। ग्रामीण क्षेत्रों को दौरा कर दिया सभा मे आने का निमंत्रण बालोतरा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने 21 अप्रेल को पचपदरा मे होने वाली प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। बांठिया सक्रिय होकर ग्रामीण इलाकों मे सघन जन सम्पर्क कर लोगो को मोदी की सभा मे आने का निमंत्रण दे रहे है। बांठीया ने आज पचपदरा रिफाइनरी के सभास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके पश्चात बांठिया ने बागुड़ी, दुधवा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया । इस दौरान विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम हेतु पीला चावल देकर ससम्मान आमंत्रण दिया। बांठिया ने बताया वे ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। विशेषकर युवा साथियों में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार नजर आया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान नेमीचंद बारूपाल (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष), यशेष माली (नगर मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोतरा), नितिन वैष्णव (जिला कार्यालय मंत्री, एबीवीपी, बालोतरा), सुरेंद्र सिंह (भाजपा नेता), कमल प्रजापत (मण्डल महामंत्री, भाजपा, बालोतरा ग्रामीण), अशोक जोशी (सोशल मीडिया संयोजक, बालोतरा ग्रामीण), नारायण सोनी (भाजपा नेता) उमरलाई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश मीणा (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा), मंशाराम (सह प्रभारी, बालोतरा जिला), नरेश ओझा (भाजपा नेता), हरिसिंह उमरलाई (पूर्व प्रधान), मालाराम बावरी (जिला महामंत्री, भाजपा), उमेश सोनी (जिला आईटी संयोजक, बालोतरा), राजेश पंजाबी (उद्योग प्रकोष्ठ, जिला संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया। मीणा ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और उत्साह का एक ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है।
    4
    बालोतरा।
ग्रामीण क्षेत्रों को दौरा कर दिया सभा मे आने का निमंत्रण
बालोतरा
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने 21 अप्रेल को पचपदरा मे होने वाली प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल  बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। बांठिया सक्रिय होकर ग्रामीण इलाकों मे सघन जन सम्पर्क कर लोगो को मोदी की सभा मे आने का निमंत्रण दे रहे है। बांठीया ने  आज पचपदरा रिफाइनरी के सभास्थल का निरीक्षण  कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके  पश्चात बांठिया ने  बागुड़ी, दुधवा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया । इस दौरान विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम हेतु पीला चावल देकर ससम्मान आमंत्रण दिया। बांठिया ने बताया वे  ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।  विशेषकर युवा साथियों में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार नजर आया। ग्रामीणों ने  बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान   नेमीचंद  बारूपाल (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष),  यशेष  माली (नगर मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोतरा),  नितिन  वैष्णव (जिला कार्यालय मंत्री, एबीवीपी, बालोतरा),  सुरेंद्र सिंह  (भाजपा नेता),  कमल  प्रजापत (मण्डल महामंत्री, भाजपा, बालोतरा ग्रामीण),
अशोक  जोशी (सोशल मीडिया संयोजक, बालोतरा ग्रामीण), नारायण  सोनी (भाजपा नेता) 
उमरलाई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महेश  मीणा (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा),
मंशाराम  (सह प्रभारी, बालोतरा जिला),  नरेश  ओझा (भाजपा नेता),  हरिसिंह  उमरलाई (पूर्व प्रधान),  मालाराम  बावरी (जिला महामंत्री, भाजपा),  उमेश  सोनी (जिला आईटी संयोजक, बालोतरा),  राजेश  पंजाबी (उद्योग प्रकोष्ठ, जिला संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया। मीणा ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और उत्साह का एक ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.