logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा में बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के अनुसार, रात में ग्राम कसौली के कुछ युवकों ने चौकड़ा पहुंचकर अरविंद और उनके परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग होने की सूचना भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

5 hrs ago
user_Shafeek Rajput Jila sangathan
Shafeek Rajput Jila sangathan
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा में बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के अनुसार, रात में ग्राम कसौली के कुछ युवकों ने चौकड़ा पहुंचकर अरविंद और उनके परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग होने की सूचना भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सेवा के धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन से जुड़े नितिन गौतम ने प्रशासन और NKG कंपनी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि NKG कंपनी द्वारा काम कराए जाने के बावजूद संबंधित मजदूरों और ठेकेदारों को उनके कार्य का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें अपने मेहनताना के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। नितिन गौतम ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन की उदासीनता की वजह से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि NKG कंपनी से जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाए और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सेवा के धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन से जुड़े नितिन गौतम ने प्रशासन और NKG कंपनी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि NKG कंपनी द्वारा काम कराए जाने के बावजूद संबंधित मजदूरों और ठेकेदारों को उनके कार्य का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें अपने मेहनताना के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

नितिन गौतम ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन की उदासीनता की वजह से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि NKG कंपनी से जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाए और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देर रात एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसकी देशभर में तेज़ी से चर्चा हो रही है। इस बयान से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देर रात एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसकी देशभर में तेज़ी से चर्चा हो रही है। इस बयान से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर अमनदीप नाम की महिला का पर्स रास्ते में गिर गया, जिसमें लगभग ₹1200 नकद और घर की चाबी रखी हुई थी। यह पर्स एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मिला, जिसने बिना देर किए इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही TSI सुबोध कुमार ने पूछताछ की और पर्स की वास्तविक मालिक अमनदीप की पहचान की। पूरा सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उनका पर्स पूरी तरह सुरक्षित वापस सौंप दिया। यातायात पुलिस की इस ईमानदार और सराहनीय कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की है और इस घटना को पुलिस व आम नागरिकों के बीच सकारात्मक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
    1
    मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर अमनदीप नाम की महिला का पर्स रास्ते में गिर गया, जिसमें लगभग ₹1200 नकद और घर की चाबी रखी हुई थी। यह पर्स एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मिला, जिसने बिना देर किए इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही TSI सुबोध कुमार ने पूछताछ की और पर्स की वास्तविक मालिक अमनदीप की पहचान की। पूरा सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उनका पर्स पूरी तरह सुरक्षित वापस सौंप दिया। यातायात पुलिस की इस ईमानदार और सराहनीय कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की है और इस घटना को पुलिस व आम नागरिकों के बीच सकारात्मक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर वीडियो में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कमलनगर निवासी पवन, पुत्र नत्थन सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर वीडियो में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कमलनगर निवासी पवन, पुत्र नत्थन सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों से ड्यूटी पर आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 23 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाईन व नई मंडी के अंतर्गत निर्धारित स्थलों—गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मन्दिर आदि कालेजों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह, थाना प्रभारी खालापार श्री बबलू कुमार, प्रभारी कांवड सेल श्री रवेन्द्र सिंह यादव और निरीक्षक श्री महावीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्नानागार, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। SP नगर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को असुविधा न हो। साथ ही चिन्हित स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी कमी या समस्या का तत्काल निराकरण कराने की ताकीद की गई। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों से ड्यूटी पर आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 23 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाईन व नई मंडी के अंतर्गत निर्धारित स्थलों—गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मन्दिर आदि कालेजों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह, थाना प्रभारी खालापार श्री बबलू कुमार, प्रभारी कांवड सेल श्री रवेन्द्र सिंह यादव और निरीक्षक श्री महावीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्नानागार, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। SP नगर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को असुविधा न हो। साथ ही चिन्हित स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी कमी या समस्या का तत्काल निराकरण कराने की ताकीद की गई। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही है।
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लोक एवं जनजाति संस्थान लखनऊ और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला के चौथे दिन विभिन्न विद्यालयों के 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस शिविर में पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, डी ए वी इण्टर कॉलेज और भागवंती सरस्वती शिशु मंदिर मुजफ्फरनगर सहित कई स्कूलों के विद्यार्थी चित्रकला की बारीकियां सीख रहे हैं। बच्चों ने स्थानीय चित्र शैली सांझी कला, मंडला आर्ट, मिथिला व मधुबनी पेंटिंग, वर्ली पेंटिंग और गोंड आर्ट जैसी विभिन्न लोक कलाओं का अभ्यास किया। संयोजक एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय प्रभारी श्रीमती ममता रानी ने बच्चों को इन लोक कलाओं का गहराई से अध्ययन कर लाभांवित होने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण दे रहे प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि बच्चे बड़े ही मनोयोग से कागज और कैनवास पर सुंदर चित्र उतार रहे हैं। यह कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होती है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 26 जुलाई दिन रविवार को कार्यशाला के समापन अवसर पर इन नन्हे चित्रकारों द्वारा बनाई गई आकृतियों की एक भव्य प्रदर्शनी संग्रहालय में लगाई जाएगी। शिविर के चतुर्थ दिवस पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता गौड़, श्री उदयराम ग्लोबल एकेडमी मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य और जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
    2
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लोक एवं जनजाति संस्थान लखनऊ और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला के चौथे दिन विभिन्न विद्यालयों के 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस शिविर में पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, डी ए वी इण्टर कॉलेज और भागवंती सरस्वती शिशु मंदिर मुजफ्फरनगर सहित कई स्कूलों के विद्यार्थी चित्रकला की बारीकियां सीख रहे हैं। बच्चों ने स्थानीय चित्र शैली सांझी कला, मंडला आर्ट, मिथिला व मधुबनी पेंटिंग, वर्ली पेंटिंग और गोंड आर्ट जैसी विभिन्न लोक कलाओं का अभ्यास किया।

संयोजक एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय प्रभारी श्रीमती ममता रानी ने बच्चों को इन लोक कलाओं का गहराई से अध्ययन कर लाभांवित होने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण दे रहे प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि बच्चे बड़े ही मनोयोग से कागज और कैनवास पर सुंदर चित्र उतार रहे हैं। यह कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होती है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 26 जुलाई दिन रविवार को कार्यशाला के समापन अवसर पर इन नन्हे चित्रकारों द्वारा बनाई गई आकृतियों की एक भव्य प्रदर्शनी संग्रहालय में लगाई जाएगी। शिविर के चतुर्थ दिवस पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता गौड़, श्री उदयराम ग्लोबल एकेडमी मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य और जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
    user_Mohit Kumar Gurjar
    Mohit Kumar Gurjar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने अनोखा विरोध जताते हुए धरना स्थल पर ही भट्टी चढ़ा दी। संगठन ने प्रशासन को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य और आवश्यक सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान गन्ने के मूल्य में वृद्धि, किसानों के घरेलू बिजली बिल आधा करने, किसान परिवारों के बिना शर्त आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रदेश के किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण एकमुश्त माफ करने, किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली ऋण सीमा बढ़ाने और मुजफ्फरनगर से गुजर रहे गोरखपुर-अंबाला हाईवे परियोजना से प्रभावित किसानों को आठ गुना मुआवजा देने की प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा।
    4
    मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने अनोखा विरोध जताते हुए धरना स्थल पर ही भट्टी चढ़ा दी। संगठन ने प्रशासन को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य और आवश्यक सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान गन्ने के मूल्य में वृद्धि, किसानों के घरेलू बिजली बिल आधा करने, किसान परिवारों के बिना शर्त आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रदेश के किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण एकमुश्त माफ करने, किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली ऋण सीमा बढ़ाने और मुजफ्फरनगर से गुजर रहे गोरखपुर-अंबाला हाईवे परियोजना से प्रभावित किसानों को आठ गुना मुआवजा देने की प्रमुख मांगें उठाई गईं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पिछले 4 दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण वलसाड़ डूब रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि पुल पर बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य वाहन फंसे हुए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए सावधानी के तौर पर हैवी मोटर व्हीकल चालकों से गुजरात के इन जिलों में एंट्री न करने की अपील की गई है।
    1
    पिछले 4 दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण वलसाड़ डूब रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि पुल पर बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य वाहन फंसे हुए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए सावधानी के तौर पर हैवी मोटर व्हीकल चालकों से गुजरात के इन जिलों में एंट्री न करने की अपील की गई है।
    user_शहजाद पत्रकार
    शहजाद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.