logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

**लखेश्वरी मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच** पहलवानों को एसडीओपी और तहसीलदार ने किया पुरस्कृत भितरवार। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन लखिया वन स्थित मां लखेश्वरी के दो दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत रविवार को भक्ति और उत्साह के साथ हुई। सुबह माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें नेगा और चुनरी अर्पित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मेला परिसर आस्था के रंग में रंगा नजर आया। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी पर लगने वाले दो दिवसीय लखेश्वरी माता के मेले में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों और विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं दूसरी ओर मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकानदार भी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे, जिससे मेले का माहौल पूरी तरह जीवंत हो गया। खिलौने, मिठाई, घरेलू सामान, झूले-चकरी जैसी आकर्षक व्यवस्थाओं ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित किया। मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता रही दो दिवसीय मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र पहलवानों का दंगल रहा जिसमें दूर-दराज के शहरों से आए मल्ल पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कुश्ती के मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के आसपास जमा रहे। हर मुकाबले पर दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से माहौल गूंजता रहा। वहीं विजेता पहलवानों को एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, नायब तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, बेलगडा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति ने कमेटी की तरफ से अतिथि के रूप में पुरस्कृत किया। प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। मेला के शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रशासन की सतर्कता के चलते मेले का पहला दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है मेला स्थानीय लोगों का कहना है कि मां लखेश्वरी का यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दूसरे दिन भी इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर मेले के पहले दिन भक्ति, उत्साह और पारंपरिक खेलों का सुंदर संगम देखने को मिला।

20 hrs ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago
b8fc29e6-8388-4873-8871-4d87e98f2d6e

**लखेश्वरी मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच** पहलवानों को एसडीओपी और तहसीलदार ने किया पुरस्कृत भितरवार। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन लखिया वन स्थित मां लखेश्वरी के दो दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत रविवार को भक्ति और उत्साह के साथ हुई। सुबह माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें नेगा और चुनरी अर्पित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मेला परिसर आस्था के रंग में रंगा नजर आया। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी पर लगने वाले दो दिवसीय लखेश्वरी माता के मेले में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों और विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं दूसरी ओर मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकानदार भी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे, जिससे मेले का माहौल पूरी तरह जीवंत हो गया। खिलौने, मिठाई, घरेलू सामान, झूले-चकरी जैसी आकर्षक व्यवस्थाओं ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित किया। मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता रही दो दिवसीय मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र पहलवानों का दंगल रहा जिसमें दूर-दराज के शहरों से आए मल्ल पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कुश्ती के मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के आसपास जमा रहे। हर मुकाबले पर दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से माहौल गूंजता रहा। वहीं विजेता पहलवानों को एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, नायब तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, बेलगडा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति ने कमेटी की तरफ से अतिथि के रूप में पुरस्कृत किया। प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। मेला के शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रशासन की सतर्कता के चलते मेले का पहला दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है मेला स्थानीय लोगों का कहना है कि मां लखेश्वरी का यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दूसरे दिन भी इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर मेले के पहले दिन भक्ति, उत्साह और पारंपरिक खेलों का सुंदर संगम देखने को मिला।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • घर में घुसकर की थी मारपीट पुलिस ने निकाला जुलूस....... जिस इलाके में फैलाया था आतंक वहीं निकाला बदमाशों का जुलूस ! कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर की थी मारपीट, पुलिस ने निकाला जुलूस #reels #वायरल #ट्रेंडिंग #पुलिस ग्वालियर पुलिस
    1
    घर में घुसकर की थी मारपीट पुलिस ने निकाला जुलूस.......
जिस इलाके में फैलाया था आतंक वहीं निकाला बदमाशों का जुलूस !
कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर की थी मारपीट, पुलिस ने निकाला जुलूस 
#reels
#वायरल
#ट्रेंडिंग
#पुलिस
ग्वालियर पुलिस
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Truck पर ही हो रहा अनाज गायब! | #viralnews #viralvideo #trendingshorts #shorts
    1
    Truck पर ही हो रहा अनाज गायब! | #viralnews #viralvideo #trendingshorts #shorts
    user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश ग्वालियर बरुआ प्रजापति मोहल्ला नाली को रोक दिया गया है जिस पर कोई सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है सरकारी जगह पर कब्जा कर लिया है गीता जाटव माखन जाटव रतन मौहर लालू जाटव नगर निगम वाले भी इसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं पुलिस वाले कोई रिपोर्ट नहीं ले रहे
    1
    मध्य प्रदेश ग्वालियर बरुआ प्रजापति मोहल्ला नाली को रोक दिया गया है जिस पर कोई सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है सरकारी जगह पर कब्जा कर लिया है गीता जाटव माखन जाटव रतन मौहर लालू जाटव नगर निगम वाले भी इसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं पुलिस वाले कोई रिपोर्ट नहीं ले रहे
    user_Ilu Prajapati
    Ilu Prajapati
    गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट नगर परिषद मगरौनी स्थित R.G.M.S. स्कूल में एक भव्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नियमित उपस्थिति रखने वाले छात्रों एवं सुंदर लेखन (हैंडराइटिंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी नरवर दीपक यादव जी एवं मगरौनी चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक
    3
    खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट
नगर परिषद मगरौनी स्थित R.G.M.S. स्कूल में एक भव्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नियमित उपस्थिति रखने वाले छात्रों एवं सुंदर लेखन (हैंडराइटिंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी नरवर दीपक यादव जी एवं मगरौनी चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश शहर के वार्ड क्रमांक 8 में गहराया पेयजल संकट ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा, जब वार्ड पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। डबरा के वार्ड 8 में पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। परेशान महिलाएं अब सीधे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। CMO निवास के घेराव ने साफ कर दिया है कि हालात अब बर्दाश्त के बाहर हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद" और "CMO मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वार्ड में पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। नल सूखे पड़े हैं और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर वार्ड पार्षद ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता मूलभूत जरूरत पानी के लिए तरस रही है, तब जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। CMO निवास के बाहर घंटों चले इस प्रदर्शन और हंगामे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है।
    1
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
शहर के वार्ड क्रमांक 8 में गहराया पेयजल संकट ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा, जब वार्ड पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।
डबरा के वार्ड 8 में पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। परेशान महिलाएं अब सीधे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। CMO निवास के घेराव ने साफ कर दिया है कि हालात अब बर्दाश्त के बाहर हो चुके हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद" और "CMO मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वार्ड में पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। नल सूखे पड़े हैं और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस मौके पर वार्ड पार्षद ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता मूलभूत जरूरत पानी के लिए तरस रही है, तब जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
CMO निवास के बाहर घंटों चले इस प्रदर्शन और हंगामे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • थाना करेश पुलिस द्वारा चोरी की 14 मोटर सायकिल कीमती 2 लाख 85 हजार बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 30/03/26 को आवेदक अजय कुमार गुप्ता निवासी कच्च्ची गली कस्वा कौरा ने रिपोर्ट की. कि दिनांक 29.03.26 को दोपहर 02.00 बजे उन्होंने अपनी मोटर साईकिल दुकान के बाहर गणेश चौक कच्ची गली पर रखकर वह अपने घर पर चला गया था। एक घंटे बाद दुकान के बाहर रखी अपनी मोटरसाईकिल को देखा तो उस स्थान पर नही मिली। मोटर साईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से अपराध क्र 218/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड जी के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले जी के निर्देशन एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गणेश मंदिर व्हीआईपी मार्ग के पास चोरी की हुई सीडी डीलक्स मोटर साईकल काले रंग की बेचने की फिराक में खडा है हमराह बल को लेकर मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मोटर साईकल लिये खडा हुआ दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे हमराह बल की मदद घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त मोटर साईकल के संबंध में पूछताछ की तो उसने दिनांक 29.03.26 को कच्ची गली गणेश चौक करैरा चोरी करना बताया जुर्म स्वीकार करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ चीनी माहीर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. ।। दीन दयाल नगर थाना करैरा का होना बताया उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी गई मसरूका मो.सा. सीडी डीलक्स काले रंग की चैचिस नम्वर MBLHAC021.J9M10225 को विधिवत जप्त की। पूछताछ करने पर आरोपी नीतेश ने मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि चितवनी ड्बरा के साथ मिलकर मोटर साईकल चोरी करना चताया एवं इबरा- ग्वालियर से चुराई गई मोटर साईकले दिहायला गांव में गउ शाला के बने कमरे में रखना बताया जिन्हे विधिवत अपराध सदर में जप्त किया गया। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मस्ते रावत पिता नवाब सिंह गवत निः। ग्राम चितावनी डबरा की तलाश जारी है। आपराधिक रिकोर्ड - नीतेश उर्फ चीनी माहीर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. ।। दीन दयाल नगर थाना करेरा
    1
    थाना करेश पुलिस द्वारा चोरी की 14 मोटर सायकिल कीमती 2 लाख 85 हजार बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
दिनांक 30/03/26 को आवेदक अजय कुमार गुप्ता निवासी कच्च्ची गली कस्वा कौरा ने रिपोर्ट की. कि दिनांक 29.03.26 को दोपहर 02.00 बजे उन्होंने अपनी मोटर साईकिल दुकान के बाहर गणेश चौक कच्ची गली पर रखकर वह अपने घर पर चला गया था। एक घंटे बाद दुकान के बाहर रखी अपनी मोटरसाईकिल को देखा तो उस स्थान पर नही मिली। मोटर साईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से अपराध क्र 218/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड जी के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले जी के निर्देशन एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गणेश मंदिर व्हीआईपी मार्ग के पास चोरी की हुई सीडी डीलक्स मोटर साईकल काले रंग की बेचने की फिराक में खडा है हमराह बल को लेकर मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मोटर साईकल लिये खडा हुआ दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे हमराह बल की मदद घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त मोटर साईकल के संबंध में पूछताछ की तो उसने दिनांक 29.03.26 को कच्ची गली गणेश चौक करैरा चोरी करना बताया जुर्म स्वीकार करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ चीनी माहीर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. ।। दीन दयाल नगर थाना करैरा का होना बताया उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी गई मसरूका मो.सा. सीडी डीलक्स काले रंग की चैचिस नम्वर MBLHAC021.J9M10225 को विधिवत जप्त की। पूछताछ करने पर आरोपी नीतेश ने मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि चितवनी ड्बरा के साथ मिलकर मोटर साईकल चोरी करना चताया एवं इबरा- ग्वालियर से चुराई गई मोटर साईकले दिहायला गांव में गउ शाला के बने कमरे में रखना बताया जिन्हे विधिवत अपराध सदर में जप्त किया गया। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मस्ते रावत पिता नवाब सिंह गवत निः। ग्राम चितावनी डबरा की तलाश जारी है।
आपराधिक रिकोर्ड - नीतेश उर्फ चीनी माहीर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. ।।
दीन दयाल नगर थाना करेरा
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • दतिया में दिनदहाड़े BJP पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या........ दतिया में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी पर भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जहां हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। #BreakingNews #Datia #MPNews #CrimeNews #BJPLeader Murder Case ShotDead IndiaNews ViralNews Trending Now PoliceInvestigation Alert BigBreaking less
    1
    दतिया में दिनदहाड़े BJP पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या........
दतिया में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी पर भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जहां हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
#BreakingNews #Datia
#MPNews
#CrimeNews #BJPLeader
Murder Case
ShotDead IndiaNews ViralNews
Trending Now PoliceInvestigation Alert BigBreaking less
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.