Shuru
Apke Nagar Ki App…
7 मई को कांग्रेस और किसान मिलकर नेशनल हाईवे जाम करेंगे। मोहन जी और शिवराज जी ! याद रखना, यह किसानों की हुंकार है! मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी
GWALIOR PRAVAH NEWS
7 मई को कांग्रेस और किसान मिलकर नेशनल हाईवे जाम करेंगे। मोहन जी और शिवराज जी ! याद रखना, यह किसानों की हुंकार है! मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश सोशल मीडिया के जागने के बाद जागा डबरा नगर पालिका का प्रशासन , सांकेतिक बोर्ड पर लगे बैनरों को हटाने में जुटे नगर पालिका के कर्मचारी , यात्रियों को अपने गंतव्य को जाने के लिए पूछ पूछ कर जाना पड़ता था अपनी मंजिल पर , बड़ी देर से जगा नगर पालिका का प्रशासन , इससे पहले हो चुकी है एक घटना इसके बावजूद भी कई महीना होने के बाद अब हटाए गई बैनर, अब देखना होगा कि इन पटना बैनर लगाने वाले पर क्या कार्रवाई होती है ।1
- जे एच के न्यूरोलॉजी विभाग के बाहर इस भीषण गर्मी में आधा लीटर बाली ठंडी फ्रूटी जब एडमिट मरीजों के अटेंडरों को वितरित की गई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था और उससे ज्यादा खुशी उसके चेहरे पर थी जिसने यहां न कोई दिखावा किया ओर न कोई कैमरा पर्सन साथ रखा, बस वितरित करते चले गए। ऐसे सेवाभाव से सेवा कार्य करने बालों के चेहरे पर ऐसी खुशी और उनके दिल में जो सुकून उन्हें मिला होगा वो जताकर करने बालों को कभी नहीं मिल सकता। इसे ही कहते हैं असल सेवाकार्य.. में जब वहां से निकला तो ये विचार मन में आया ओर चोरी छिपे ये वीडियो बना लिया और आप लोगों के सामने पेश किया, ऐसे कई लोग हैं जो दिल से सेवाकार्यों को करते हैं और कभी कोई दिखावा भी नहीं करते। #newsimpact #gwaliornews #gwalior1
- Post by Tarun Dixit1
- भितरवार ब्रेकिंग केरुआ तिराहा पर एक्सीडेंट.. घायल भीतरवार सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे1
- नरवर में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर प्रशासन मौन, श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल लोड़ी माता मंदिर परिसर के आसपास इन दिनों खुलेआम मिलावटी मिठाइयों की बिक्री हो रही है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अनजाने में इन मिठाइयों को खरीदकर सेवन कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानों पर घटिया सामग्री और मिलावट से तैयार मिठाइयाँ बेची जा रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। सूत्रों के अनुसार, मिठाइयों में कृत्रिम रंग, मिलावटी मावा और खराब गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करे और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।1
- खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से रिपोर्ट: जितेन्द्र शाक्य डिगवास गांव में देर रात संदिग्ध लोगों का हमला, ग्रामीणों ने खदेड़ा मगरौनी से लगे ग्राम डिगवास में बीती रात करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनजान गाड़ी में सवार कुछ लोग गांव में पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, गाड़ी में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अचानक हमला कर दिया। हमले के जवाब में गांव के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए ईंट-पत्थरों से जवाबी कार्रवाई की। ग्रामीणों के एकजुट प्रतिरोध को देखकर बाहरी लोग मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा सिटी पुलिस ने ई रिक्शा (टमटम) में महिलाओं के साथ गहने और रकम चुराने वाली गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।यह गैंग मध्य प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय है ।इसके तार राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं और इसे वारदातों के लिए कुख्यात बावरिया गैंग का हिस्सा माना जा रहा है।पुलिस इस दिशा में भी जांच में जुटी है।टीम में 8 महिला और तीन पुरुष शामिल है।जिन्हें मुरैना ज़िले के बामौर से गिरफ़्तार किया गया है। ग्वालियर में पिछले दो महीने में ई-रिक्शा में 29 चोरी की वारदात हुई हैं। सभी वारदातों में चोरी का संदेह ई-रिक्शा में फरियादी के साथ सवार एक या दो महिलाएं रहीं हैं। गैंग में एक पुरुष साथी भी होता है, जो वारदात के बाद इनको स्पॉट से निकाल ले जाने में एक्सपर्ट होता है। डबरा शहर थाना क्षेत्र में पिछले 24 अप्रैल को फरियादी राधा कोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह थाने वाले चौराहे से एक ई रिक्शा में बैठकर अपने मायके जा रही थी। तभी उस ऑटो में पहले से बैठी दो महिलाओं ने उसको बातों में उलझा कर उसके बेग से चांदी की करधोनी व 2 हजार रुपए चोरी कर लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई और आसपास के क्षेत्र में उक्त महिलाओं की तलाश शुरू की, तभी पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं पिछोर तिराहा के पास देखी गई है। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने तत्काल एक टीम को गठित कर उक्त महिलाओं को पकड़ने के लिए भेजा तो दो संदिग्ध महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आ गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पूनम आदिवासी व शांति आदिवासी निवासी मुरैना (बामौर) बताएं। जब पुलिस ने उनसे सख़्ती से पूछताछ की तो उन्होंने यह वारदात करना कबूल कर लिया और चोरी गया सामान भी पुलिस ने उनसे बरामद कर लिया, लेकिन मामले में अहम खुलासा तब हुआ जब पुलिस को कहीं से इनपुट मिला कि यह महिलाएं कोई साधारण चोर नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा गिरोह चला चल रही है और इनके तार कुख्यात बाबरिया गिरोह से जुड़े हैं तो इनपुट के आधार पर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने स्वयं उक्त दोनों महिलाओं से पूछताछ प्रारंभ की तो पहले तो महिलाओं ने पुलिस को इधर-उधर की बातों में लगाकर उलझाने का प्रयास किया, लेकिन जब सख़्ती अधिक हुई तो दोनों महिलाएं टूट गई और उन्होंने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को बता दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने पूरे मामले की सूचना पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह यादव को दी। जिसके बाद एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर और एसडीओपी सौरभ कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजय शर्मा अपने साथ प्रधान आरक्षक शिवशांत पांडे, दिनेश सिंह, आरक्षक विनोद रावत, दीपक रावत, शैलेंद्र दीक्षित, शुभम पाल की टीम को लेकर मुरैना जिले के लिए रवाना हो गए और पुलिस ने मुरैना जिले में दबिश देकर गिरोह के अन्य 9 लोगों को पकड़ा। जिनमें 3 पुरुष व 6 महिलाएं शामिल हैं। इस गैंग के तार मध्य प्रदेश के गुना ,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर ,मुरैना, भिंड और राजस्थान से जुड़े है। इस बात की पुष्टि उक्त महिलाओं की टॉवर लोकेशन बता रही है पुलिस ने महिलाओं के मोबाइलों की सीडीआर निकाली तो यह वारदात वाले दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी सदस्य की लोकेशन जरूर उसे एरिया में मिली है। इस पूरे मामले में सबसे मुख्य बात यह है कि मुरैना जिले के बामोर में उक्त गैंग अपना परमानेंट ठिकाना बनाकर निवास कर रही थी पर मुरैना पुलिस पूरी तरह से इस बड़ी गैंग से अनजान बनी रही और ग्वालियर पुलिस उन्हें पकड़ लाई। इस गैंग का लीडर वकील उर्फ सोनू आदिवासी निवासी बामोर और शांति देवी आदिवासी निवासी आगरा हाल निवास बामोर है। वकील ने पूरी गैंग के लिए यही घर बनाए हैं।जहां गैंग के सभी सदस्य परिवार के साथ निवास करते हैं।पकड़ी गई गैंग की सीनियर सदस्य महिला शांति देवी सारी महिलाओं को लीड करती है।यह गैंग टुकड़ों में बंटकर वारदातों को अंजाम देती है और महिलाओं को अपना निशाना बनाती है।जब भी वारदात के लिए आते हैं सारे लोग अलग-अलग जगह डिवाइड हो जाते हैं महिलाएं सदस्य वारदात को अंजाम देती है पुरुष उनके भागने में मदद करते हैं । इस गैंग के तार कुख्यात बावरिया गैंग से जुड़े माने जा रहे हैं जो उत्तर भारत का एक कुख्यात और हिंसक घुमंतू अपराधी गिरोह है। इसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल होती हैं जो रेकी करने और हथियार छुपाने का काम करती है।फिलहाल इन्होंने अपना पैटर्न बदला है। डबरा की सिटी पुलिस द्वारा पकड़े गए 11 सदस्यों में सभी आदिवासी हैं और घुमंतू जाति के हैं। इस बात की पुष्टि पकड़े गये गैंग के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में की है।पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं से करधोनी सहित कुछ सामान बरामद किया है।इसके साथ ही डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा बामोर सहित अन्य क्षेत्रों में रवाना है ताकि कुछ और बड़ा इनपुट हाथ लग सके। इस संबंध में एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि ई रिक्शा में वारदात करने वाली गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जो बावरिया गिरोह से जुड़े हैं। इस गैंग के गिरफ्त में आने से ई रिक्शा में होने वाली वारदातों में अंकुश लगेगा। गैंग पूरे चंबल रीजन में सक्रिय थी और वारदात को अंजाम दे रही थी।4
- सरिया चोरी करने आए चोर को इस मकान में चोरी करना पड़ा मंहगा, खिड़की से दरवाजे की कुंडी खोलते ही जाली में फंसा हाथ, रात भर दर्द के मारे तड़पा सुबह होते ही ले गई पुलिस..1
- आज नगर परिषद मगरोनी में मुख्य बाजार सभी नालियों की साफ सफाई और आने वाले समय में बीमारी ना फैले उसके लिए दवाई डालने का काम शुरू किया गया है संवाददाता विपिन कुमार मंगल की रिपोर्ट1