कांटी थाना क्षेत्र में हुए कई आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने किया उदभेदन, अलग - अलग कांडों में 10 आरोपियों हुए गिरफ्तार कांटी थाना क्षेत्र में हुए कई आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने किया उदभेदन, अलग - अलग कांडों में 10 आरोपियों हुए गिरफ्तार *कांटी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पश्चमी वन सुचित्रा कुमारी ने विस्तृत रूप से दी इसकी जानकारी* कांटी थाना क्षेत्र में हुए हत्या, चोरी, मारपीट सहित कई अलग - अलग आपराधिक मामलों का पुलिस ने उदभेदन किया है। कांटी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पश्चमी वन सुचित्रा कुमारी ने विस्तृत रूप से इसकी जानकारी दी है। एसडीपीओ पश्चमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अलग - अलग कांडों में शामिल कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई कांडों में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि हाल ही में एनटीपीसी कांटी गेट के समीप हुई हत्या की घटना का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश का परिणाम थी। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी, जो युवती का प्रेमी बताया जा रहा है अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि कांटी थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों से भी अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाई जा सके। प्रेस वार्ता के मौके पर पुलिस निरीक्षक सह कांटी थानेदार रविकांत पाठक समेत कई उपस्थित थे।

- दूसरे दिन भी जारी रही नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था ठप मुजफ्फरपुर। वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों को "समान काम, समान वेतन" देने की मांग को लेकर महासंघ के आह्वान पर गुरुवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल का व्यापक असर नगर निगम सहित जिले के सभी नगर निकायों में देखने को मिला। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही, जिससे विभिन्न इलाकों में कूड़े का अंबार लग गया। दूसरे दिन भी न तो सफाई वाहन सड़कों पर उतरे और न ही कहीं झाड़ू लगाई गई। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मियों ने जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नगर निगम परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे विधान परिषद सदस्य वंशीधर बृजवासी ने आंदोलनरत कर्मियों का समर्थन करते हुए कहा कि जो कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर नालों और गटरों की सफाई करते हैं, उन्हें उनका अधिकार अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की।1
- महिलाओं को धमकी देने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा बवाल, बीजेपी पर उठे बड़े सवाल?" #BiharPolitics #BJP #BreakingNews #MahilaSuraksha #ViralNews #PoliticalNews #BiharNews #Trending #NewsUpdate #IndiaNews महिलाओं को धमकी देने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा बवाल, बीजेपी पर उठे बड़े सवाल?" #BiharPolitics #BJP #BreakingNews #MahilaSuraksha #ViralNews #PoliticalNews #BiharNews #Trending #NewsUpdate #IndiaNews1
- बिहार कृषि ऐप में वैशाली का खाद/उर्वरक स्टॉक अपलोड नहीं होने से वितरण बाधित *प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) : बिहार कृषि विभाग के पोर्टल/ऐप पर उर्वरक और रासायनिक खाद का स्टॉक विवरण अद्यतन (अपडेट) नहीं होने के कारण वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंडों के किसान भारी संकट का सामना कर रहे हैं। तकनीकी खराबी के कारण किसानों का रासायनिक खादों (यूरिया, डीएपी आदि) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है। महुआ के सुनील कुमार सिंह, राजापाकर के नागेश्वर पंडित, जन्दाहा के राम नरेश राय, पातेपुर के रमेश ठाकुर, चेहराकलां के उमेश भक्त, गोरौल के रीता देवी सहित अन्य किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल की बुआई और देखभाल के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने बताया कि जब वे दुकानदारों के पास खाद लेने जाते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने को कहा जाता है। लेकिन जब वे बिहार कृषि ऐप खोलते हैं, तो वहां उर्वरक का स्टॉक 'शून्य' या अनुपलब्ध दिखाई देता है। वहीं, कटहरा चौक स्थित प्रसाद खाद बीज भंडार के राम प्रसाद सुमन सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने संबंधित पोर्टल पर अपनी बिक्री और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी अपलोड करने की कोशिश की, लेकिन सर्वर की समस्या और ऐप में आई खराबी के कारण विवरण अद्यतन नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी गतिरोध से नाराज किसानों ने वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पोर्टल की खामियों को दूर कराने और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑफलाइन या सीधे आधार सत्यापन से खाद वितरित करने की मांग की है। इस संबंध में पुछे जाने पर चेहराकलां प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने बताया कि बिहार कृषि ऐप की तकनीकी समस्या की तत्काल समाधान कराने की प्रक्रिया चल रही है।1
- lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do1
- बखड़ा पंचायत के मुखिया पर लगा जमीन कब्जा करने और मार पीट करने का आरोप बखड़ा पंचायत के मुखिया पर लगा जमीन कब्जा करने और मार पीट करने का आरोप1
- क्लासरूम की कमी, लेकिन लाखों का समरसेबल!1
- पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, स्प्रिट मामले में रामपुकार राय गिरफ्तार कल्याणपुर पुलिस ने स्प्रिट मामले में रामपुकार राय को गिरफ्तार किया। रिकॉर्ड में 2019 से 2021 के बीच शराब से जुड़े छह मामले दर्ज हैं। अब सवाल है—क्या सिर्फ गिरफ्तारी होगी या पूरे नेटवर्क तक पुलिस पहुंचेगी? #पूर्वी_चंपारण #कल्याणपुर_थाना #रामपुकार_राय #स्प्रिट #नकली_शराब #शराब_माफिया #बिहार_पुलिस #मोतिहारी #कल्याणपुर #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1