संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे। धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।
संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे। धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।
- दिसंबर तक शुरू होगा शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश शिवबखरी/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली विकासखंड स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और अस्पताल को दिसंबर 2026 तक संचालित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण करीब 12 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन लंबे समय से अधूरा पड़ा था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ही संकल्प’ की थीम पर जन चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। अस्वस्थ पुरुषों व महिलाओं को पोषण किट तथा स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास योजनाओं का किया उल्लेख जन चौपाल को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़क और विद्युत व्यवस्था में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया। उपमुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहयोग करेगी। विधायक ने जताया आभार धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने शिवबखरी सीएचसी का अधूरा निर्माण पूरा कराकर दिसंबर तक संचालन शुरू कराने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन से पौली क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रयंबक नाथ त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।4
- अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक की भी उठाई मांग, सीएमओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना सिद्धार्थनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली परिसर में बुधवार को संविदा पर कार्यरत एएनएम ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान लंबित होने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला भी लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल का गेट खुलवाया। धरने पर बैठीं एएनएम वेदमती ने बताया कि मानदेय और अतिरिक्त कार्य के भुगतान को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा एएनएम से अतिरिक्त कार्य लिए जाने के बावजूद उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है। एएनएम ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी संविदाकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उनकी मांग है कि सामान्य कार्य के लिए उचित पारिश्रमिक दिया जाए तथा संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कार्रवाई की जाए। एएनएम ने सवाल उठाया कि जब स्वास्थ्य विभाग के अन्य संवर्गों का भुगतान समय से किया जा रहा है तो संविदा कर्मियों के मानदेय में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रखा जाएगा। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे मौके पर पहुंचे और धरनारत एएनएम से वार्ता की। उन्होंने बकाया मानदेय के साथ अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के आश्वासन पर एएनएम ने उनके भरोसे पर धरना समाप्त कर दिया। धरने में अनुराधा कनौजिया, पूजा पंकज, अमिता शुक्ला, वेदमती चौधरी, किरण वर्मा, रितु, शशि प्रभा, सुमन कनौजिया, वंदना कुमारी, शशि कला, रिंकी पांडेय, लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, संगीता, सरोज पांडेय, मांडवी मिश्रा, प्रीति चौधरी, रजनी आर्य, जय चतुर्वेदी, जय श्री वर्मा, सुमन गौतम, बिट्टू गौतम सहित अन्य एएनएम मौजूद रहीं।1
- नाराज पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्र, रेस्टोरेंट मालिक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग रंगदारी मांगने व गलत तरीके से वीडियो प्रसारित करने का आरोप #mahararagnj #police #dm #NewsUpdate #vairalvideo #hotel1
- झोला काटकर चेन चोरी का खुलासा, मध्यप्रदेश की दो महिलाएं गिरफ्तार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य खलीलाबाद (संतकबीरनगर) संतकबीरनगर पुलिस ने बाजार में महिलाओं को निशाना बनाकर झोला काटकर जेवर चोरी करने वाले गिरोह का सफल खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश निवासी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पीली धातु की चेन, ₹500 नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, कटर, पर्स-बटुआ तथा कपड़ों से भरा बैग बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने थाना कोतवाली खलीलाबाद के मुकदमा संख्या 893/2026 का अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान अंजली पत्नी शालू सिसोदिया तथा नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया, निवासी कड़िया सासी, थाना बोड़ा, जनपद राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों को कबीर मठ जाने वाली सड़क पर हाईवे स्थित काले गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को पीड़िता गोला बाजार स्थित सर्राफा दुकान से चेन बनवाकर घर लौट रही थी। रेलवे अंडरपास के पास वह ई-रिक्शा में बैठी, तभी दोनों महिलाएं भी उसी रिक्शे में सवार हो गईं। रास्ते में उन्होंने कटर से प्लास्टिक का झोला काटकर उसमें रखी सोने की चेन और ₹500 निकाल लिए तथा मौके से फरार हो गईं। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने स्वीकार किया कि वे गोरखपुर, खलीलाबाद और बस्ती के सर्राफा बाजारों में खरीदारी करने वाली महिलाओं की रेकी करती थीं। महिला के रिक्शा या टेंपो में बैठते ही उसके पास बैठकर ब्लेड या कटर से झोला काटकर जेवर और नकदी चोरी कर लेती थीं। बरामद सामान 01 पीली धातु की चेन, ₹500 नकद 02 मोबाइल फोन 02 आधार कार्ड 01 कटर 02 पर्स/बटुआ 01 काला बैग कपड़े गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) एवं 3(5) की बढ़ोतरी की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सफल गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।2
- सेवा संकल्प अभियान के तहत वैदिक धर्म इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास, गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जनकल्याण में जनभागीदारी’ विषय को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश पांडे मौजूद रहे अभियान के तहत विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चित्रों और रंगोली के माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और सेवा भावना से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनकल्याण के कार्यों में आमजन की भागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पाली शशि प्रताप सिंह की मौजूदगी रहे उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्य तभी अधिक प्रभावी हो सकते हैं, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री कौसर नियाज, अमित कुमार, श्री उमेश विश्वकर्मा, राम भजन, देवेन्द्र गौड़, श्री सुरेंद्र भारती, आलोक पाठक, दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।4
- 🚨 मारपीट में घायल पहलवान ब्रह्मानंद यादव की मौ/त संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान उर्फ गोसाईपुर में मारपीट की घटना में घायल पहलवान ब्रह्मानंद यादव की उपचार के दौरान मौ/त हो गई। मामले में एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। 🚨 मारपीट में घायल पहलवान ब्रह्मानंद यादव की मौ/त संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान उर्फ गोसाईपुर में मारपीट की घटना में घायल पहलवान ब्रह्मानंद यादव की उपचार के दौरान मौ/त हो गई। मामले में एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। 🎥 पूरी बाइट देखें। LIVE UP ONE NEWS हर खबर, सटीक खबर!1
- संतकबीरनगर- धनघटा से 2027 के लिए श्याम सुंदर चौहान ने जताई दावेदारी, संगठन के प्रति समर्पण को बनाया आधार। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच धनघटा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की ओर से श्याम सुंदर चौहान ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी के प्रति लंबे समय से अपनी सक्रियता, संगठनात्मक जुड़ाव और संघर्ष को अपनी दावेदारी का आधार बताया है। श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि वह नेताजी अखिलेश यादवके विचारों से समर्पित हैं समाजवादी पार्टी के संगठन से मजबूती से जुड़े रहे हैं और लगातार पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद उनकी राजनीतिक यात्रा की प्रमुख विशेषता रही है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें 314-धनघटा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का अवसर देता है, तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। धनघटा विधानसभा सीट संख्या 314 है और वर्तमान में यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।1
- 25 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार,आठ साल से फरार चल रहे आरोपित को शोहरतगढ़ पुलिस ने पकड़ा सिद्धार्थनगर जिले में अपहरण के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गोबिन्द मिश्रा पुत्र धर्मदेव मिश्रा, निवासी जोबकुण्डा, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, सीओ शोहरतगढ़ राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपित की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को शोहरतगढ़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 224/2018, धारा 366 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर 28 जुलाई 2020 को एनबीडब्ल्यू, 21 अक्टूबर 2020 को धारा 82 सीआरपीसी तथा छह मार्च 2021 को धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी एंटीथेफ्ट टीम, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रामकरन निषाद तथा महिला आरक्षी जूही सिंह शामिल रहीं।1
- अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं चो-र, जांच में जुटी पुलिस सिद्धार्थनगर जिले का बताया जा रहा है चो*र सूचना पर पहुंची पुलिस, थाने पर उठा कर ले गई #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalvideo #case #vairalreels #purndrpur अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं चो-र, जांच में जुटी पुलिस सिद्धार्थनगर जिले का बताया जा रहा है चो*र सूचना पर पहुंची पुलिस, थाने पर उठा कर ले गई #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalvideo #case #vairalreels #purndrpur1