दिसंबर तक शुरू होगा शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश शिवबखरी/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली विकासखंड स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और अस्पताल को दिसंबर 2026 तक संचालित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण करीब 12 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन लंबे समय से अधूरा पड़ा था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ही संकल्प’ की थीम पर जन चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। अस्वस्थ पुरुषों व महिलाओं को पोषण किट तथा स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास योजनाओं का किया उल्लेख जन चौपाल को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़क और विद्युत व्यवस्था में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया। उपमुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहयोग करेगी। विधायक ने जताया आभार धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने शिवबखरी सीएचसी का अधूरा निर्माण पूरा कराकर दिसंबर तक संचालन शुरू कराने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन से पौली क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रयंबक नाथ त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।
दिसंबर तक शुरू होगा शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश शिवबखरी/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली विकासखंड स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और अस्पताल को दिसंबर 2026 तक संचालित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण
करीब 12 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन लंबे समय से अधूरा पड़ा था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ही संकल्प’ की थीम पर जन चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। अस्वस्थ पुरुषों व महिलाओं को पोषण किट तथा स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास योजनाओं का किया उल्लेख जन चौपाल को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली,
सड़क, पेयजल और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़क और विद्युत व्यवस्था में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया। उपमुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहयोग करेगी। विधायक ने जताया आभार धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने शिवबखरी सीएचसी का अधूरा निर्माण पूरा कराकर दिसंबर तक संचालन शुरू कराने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री
का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन से पौली क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रयंबक नाथ त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।
- 🚨 संतकबीरनगर: पहलवान ब्रह्मानंद की मौ/त गोसाईपुर में पहलवान ब्रह्मानंद की मौ/त के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है। 🚨 संतकबीरनगर: पहलवान ब्रह्मानंद की मौ/त गोसाईपुर में पहलवान ब्रह्मानंद की मौ/त के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है।1
- संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे। धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।1
- खलीलाबाद सदर में अंकुर राज तिवारी का भव्य स्वागत,जन्मदिन पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़,चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी हलचल,समर्थकों के जुटान से विपक्षी खेमे में हलचल! #अंकुर_राज_तिवारी #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #जन्मदिन_समारोह #भव्य_स्वागत #समर्थकों_की_भीड़ #सियासी_हलचल #खलीलाबाद #संतकबीरनगर_न्यूज #UPPolitics #UPNews #ABC_Hindustan2027 #UPChunav2027 #UPElection2027 #उत्तरप्रदेश_चुनाव2027 #खलीलाबाद_विधानसभा #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #अंकुर_तिवारी #विधानसभा_चुनाव2027 #सियासी_हलचल #चुनावी_माहौल #Khalilabad #SantKabirNagar #UPPolitics #ABC_Hindustan #UPBolega20271
- SIR विवाद पर सिंघवी का बड़ा हमला, बोले- 'BJP ने लोकतंत्र की हत्या का कार्यालय खोला है'1
- पुलिस को मिली सफलता, झोले काटकर चेन चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण - दो महिला आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला आरोपियों जिनमें पहली अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश व दूसरी नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश को आज बुधवार को कबीर मठ को जाने वाली सड़क हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से चोरी की 01 अदद पीली धातु की चेन एवं 500रु0 नगद तथा 02 अदद मोबाईल, 02 अदद आधार कार्ड, 01 अदद कटर, पर्स/बटुआ व 01 अदद काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 22.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 20.09.2026 को गोला बाजार में रजनीश सरार्फ की दुकान पर चेन बनवाकर घर जा रही थी । रेलवे क्रासिंग अंडर पास के पास ई-रिक्शा पर बैठी, जिसमें दो अज्ञात महिलाए भी बैठ गयी । उनके द्वारा ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर वादिनी के सोने की चेन को निकाल लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दोनो ने बताया कि हम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा के रहने वाले हैं । यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घुमफिर कर बाजारो में स्थित सोने की दुकान के आस पास जाकर के देखते हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है, उसके पीछे हम लोग लग जाते और जिस टेम्पो/ ई-रिक्सा में वह बैठती हैं, उन्ही गाडियो में हम लोग किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाते है और मौका पाकर गले की चैन या पर्स/झोले मे रखे जेवर को हम लोग ब्लेड से काट कर चोरी कर लेते हैं। हम दोनो लोग दिनाँक 20.09.2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आस पास घुम टहल के हम लोग देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में लिये प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खडी ई-रिक्शा गाडी में जाकर बैठ गयी, तब हम दोनो लोग जल्दी-जल्दी आगे जाकर के उस ई-रिक्शे को रूकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर हम लोग बैठ गयी और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर के पुल के पास ई-रिक्शा से उतर करके भाग गयी थी । उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको आप लोग द्वारा बरामद किया गया है। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, का0 आकाश यादव, का0 मोहित, म0का0 मीना यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 आदित्य कुमार यादव, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण कुमार एंटी थेफ्ट सेल संतकबीरनगर। का0 नीतीश कुमार सर्विलांस सेल संतकबीरनगर व का0 सौरभ यादव साइबर थाना संतकबीरनगर के विभाग शामिल रहे। नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।2
- गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पास कूड़े का अंबार, जिम्मेदार मौन गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे मुख्य मार्ग पर इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह गंदगी जमा होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां कूड़ा पड़ा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्थान के मुख्य मार्ग पर इस तरह गंदगी का जमा होना नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार कब तक इस समस्या का संज्ञान लेते हैं और मुख्य मार्ग को कूड़ा मुक्त कराया जाता है।1
- डिप्टी सीएम ने सपा साधा निशाना संतकबीरनगर- सुबखरी में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई फर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर के दिसंबर महीने में चालू करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान चौपाल में पहुंचे डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार-चार बार सरकार में रहने के बावजूद अयोध्या विकास के लिए तरस रही थी। 14 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया और सनातन संस्कृति पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या के विकास में अवरोध पैदा करने के रास्ते खोजती रही है।1
- “ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए” अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, वोट चोरी के आरोपों पर मचा सियासी घमासान1
- खलीलाबाद में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या,पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात.... #ब्रेकिंग_न्यूज़ #खलीलाबाद #संतकबीरनगर #ब्रह्मानंद_यादव #पहलवान #हत्या #क्राइम_न्यूज़ #यूपी_न्यूज़ #पुलिस #संतकबीरनगर_न्यूज़ #ABC_Hindustan #ABCहिंदुस्तान #UPNews #CrimeNews #BreakingNews1