logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिप्टी सीएम ने सपा साधा निशाना संतकबीरनगर- सुबखरी में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई फर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर के दिसंबर महीने में चालू करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान चौपाल में पहुंचे डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार-चार बार सरकार में रहने के बावजूद अयोध्या विकास के लिए तरस रही थी। 14 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया और सनातन संस्कृति पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या के विकास में अवरोध पैदा करने के रास्ते खोजती रही है।

6 hrs ago
user_बिकाश श्रीवास्तव
बिकाश श्रीवास्तव
Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

डिप्टी सीएम ने सपा साधा निशाना संतकबीरनगर- सुबखरी में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई फर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर के दिसंबर महीने में चालू करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान चौपाल में पहुंचे डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार-चार बार सरकार में रहने के बावजूद अयोध्या विकास के लिए तरस रही थी। 14 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया और सनातन संस्कृति पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या के विकास में अवरोध पैदा करने के रास्ते खोजती रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे। धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।
    1
    संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे।
धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा।
इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुलिस को मिली सफलता, झोले काटकर चेन चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण - दो महिला आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला आरोपियों जिनमें पहली अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश व दूसरी नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश को आज बुधवार को कबीर मठ को जाने वाली सड़क हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से चोरी की 01 अदद पीली धातु की चेन एवं 500रु0 नगद तथा 02 अदद मोबाईल, 02 अदद आधार कार्ड, 01 अदद कटर, पर्स/बटुआ व 01 अदद काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 22.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 20.09.2026 को गोला बाजार में रजनीश सरार्फ की दुकान पर चेन बनवाकर घर जा रही थी । रेलवे क्रासिंग अंडर पास के पास ई-रिक्शा पर बैठी, जिसमें दो अज्ञात महिलाए भी बैठ गयी । उनके द्वारा ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर वादिनी के सोने की चेन को निकाल लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दोनो ने बताया कि हम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा के रहने वाले हैं । यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घुमफिर कर बाजारो में स्थित सोने की दुकान के आस पास जाकर के देखते हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है, उसके पीछे हम लोग लग जाते और जिस टेम्पो/ ई-रिक्सा में वह बैठती हैं, उन्ही गाडियो में हम लोग किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाते है और मौका पाकर गले की चैन या पर्स/झोले मे रखे जेवर को हम लोग ब्लेड से काट कर चोरी कर लेते हैं। हम दोनो लोग दिनाँक 20.09.2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आस पास घुम टहल के हम लोग देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में लिये प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खडी ई-रिक्शा गाडी में जाकर बैठ गयी, तब हम दोनो लोग जल्दी-जल्दी आगे जाकर के उस ई-रिक्शे को रूकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर हम लोग बैठ गयी और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर के पुल के पास ई-रिक्शा से उतर करके भाग गयी थी । उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको आप लोग द्वारा बरामद किया गया है। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, का0 आकाश यादव, का0 मोहित, म0का0 मीना यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 आदित्य कुमार यादव, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण कुमार एंटी थेफ्ट सेल संतकबीरनगर। का0 नीतीश कुमार सर्विलांस सेल संतकबीरनगर व का0 सौरभ यादव साइबर थाना संतकबीरनगर के विभाग शामिल रहे। नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
    2
    पुलिस को मिली सफलता, झोले काटकर चेन चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण
- दो महिला आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला आरोपियों जिनमें पहली अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश व दूसरी नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश को आज बुधवार को कबीर मठ को जाने वाली सड़क हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से चोरी की 01 अदद पीली धातु की चेन एवं 500रु0 नगद तथा 02 अदद मोबाईल, 02 अदद आधार कार्ड, 01 अदद कटर, पर्स/बटुआ व 01 अदद काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 22.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 20.09.2026 को गोला बाजार में रजनीश सरार्फ की दुकान पर चेन बनवाकर घर जा रही थी । रेलवे क्रासिंग अंडर पास के पास ई-रिक्शा पर बैठी, जिसमें दो अज्ञात महिलाए भी बैठ गयी । उनके द्वारा ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर वादिनी के सोने की चेन को निकाल लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । 
गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दोनो ने बताया कि हम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा के रहने वाले हैं । यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घुमफिर कर बाजारो में स्थित सोने की दुकान के आस पास जाकर के देखते हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है, उसके पीछे हम लोग लग जाते और जिस टेम्पो/ ई-रिक्सा में वह बैठती हैं, उन्ही गाडियो में हम लोग किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाते है और मौका पाकर गले की चैन या पर्स/झोले मे रखे जेवर को हम लोग ब्लेड से काट कर चोरी कर लेते हैं। हम दोनो लोग दिनाँक 20.09.2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आस पास घुम टहल के हम लोग देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में लिये प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खडी ई-रिक्शा गाडी में जाकर बैठ गयी, तब हम दोनो लोग जल्दी-जल्दी आगे जाकर के उस ई-रिक्शे को रूकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर हम लोग बैठ गयी और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर के पुल के पास ई-रिक्शा से उतर करके भाग गयी थी । उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको आप लोग द्वारा बरामद किया गया है।
इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, का0 आकाश यादव, का0 मोहित, म0का0 मीना यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद,	उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 आदित्य कुमार यादव, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण कुमार एंटी थेफ्ट सेल संतकबीरनगर। का0 नीतीश कुमार सर्विलांस सेल संतकबीरनगर व का0 सौरभ यादव साइबर थाना संतकबीरनगर के विभाग शामिल रहे। 
नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 23-9-2026 ई0, सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का ताजा अपडेट- बखिरा पुलिस (संत कबीर नगर ) 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया! " पूरा मामला इस प्रकार है ' 👉🏾 एसपी सन्दीप मीना ने पुलिस टीम को ₹25000 का नगद इनाम दिया। ✅ पूरा मामला 18 सितंबर 2026 से प्रारंभ होता है:- गणेश विसर्जन के दौरान बखिरा के नजदीक " अमरडोभा चौराहे " पर डीजे ( D J) बंद करने के लिए गणेश विसर्जन गुट और सपा सांसद के गुट में तकरार हुआ मारपीट हुआ और दोनों पक्षों की तरफ से ( F I R) दर्ज किया गया। अपहरण कान्ड का ताजा अपडेट:- 21 - 22 सितंबर 2026 ई०- को विशाल कुमार (संतोषपुर ) का अपहरण हो गया। 👉🏾 विशाल कुमार ने सांसद पप्पू निषाद के उपर एससी-एसटी का केस दर्ज कराया था उसके अपहरण करने का मूल कारण यही था। 👉🏾 पुलिस ने 20 21 सितंबर 2026 को रात 2:30 बजे के करीब खलीलाबाद कांटे के पास ERTIGA कार को रोककर, विशाल कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। 👉🏾 4 आरोपी गिरफ्तार:- जिला पंचायत सदस्य विश्व केतु यादव (312 विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल )! अशोक यादव , संसद के निजी पीए धर्मेंद्र यादव, बस्ती के जितेंद्र यादव, 👉🏾 पुलिस को 42620 रुपए नगद, 5 मोबाइल, 15 दस्तावेज बरामद किए गए और दस्तावेजों के ऊपर फोटो सहित विशाल कुमार के जबरन हस्ताक्षर करवाए गए थे। 👉🏾पुलिस का दावा:- आरोपियों का इरादा बहुत खतरनाक था। आरोपियों का इरादा था कि विशाल कुमार के जबरन नोटरी पर हस्ताक्षर करवा कर अयोध्या के पास ले जाकर उसकी हत्या करके शव को गायब कर देना था। ‼️S P संदीप मीना ने पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया ‼️ ✅ पुलिस का कार्य अति प्रसंसनीय है । इस प्रकार से पुलिस के ऊपर जनता का भरोसा बढ़ रहा है।
    2
    आकाशवाणी🙏, 
23-9-2026  ई0, 
सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का ताजा अपडेट-
बखिरा पुलिस (संत कबीर नगर ) 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया! 
" पूरा मामला इस प्रकार है '
👉🏾 एसपी  सन्दीप मीना ने  पुलिस टीम को ₹25000 का नगद इनाम दिया। ✅
पूरा मामला 18 सितंबर 2026 से प्रारंभ होता है:-
गणेश विसर्जन के दौरान बखिरा के नजदीक  " अमरडोभा चौराहे " पर डीजे  ( D J) बंद करने के लिए गणेश विसर्जन  गुट  और सपा सांसद के गुट में तकरार हुआ मारपीट हुआ और दोनों पक्षों की तरफ से  (   F I R) दर्ज किया गया। 
अपहरण कान्ड का ताजा अपडेट:-
21  - 22 सितंबर  2026 ई०- को विशाल कुमार (संतोषपुर ) का अपहरण हो गया। 👉🏾 विशाल कुमार ने सांसद पप्पू निषाद के उपर एससी-एसटी का केस दर्ज कराया था उसके अपहरण करने का मूल कारण यही था। 
👉🏾 पुलिस ने 20 21 सितंबर 2026 को रात 2:30 बजे के करीब खलीलाबाद कांटे के पास  ERTIGA कार को रोककर, विशाल कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। 
👉🏾 4 आरोपी गिरफ्तार:-
जिला पंचायत सदस्य विश्व केतु यादव (312 विधानसभा क्षेत्र  मेंहदावल )! 
अशोक यादव ,
संसद के निजी पीए धर्मेंद्र यादव, 
बस्ती के जितेंद्र यादव, 
👉🏾 पुलिस को 42620 रुपए नगद, 5 मोबाइल,  15  दस्तावेज  बरामद किए गए और दस्तावेजों के ऊपर फोटो सहित विशाल कुमार के जबरन हस्ताक्षर  करवाए गए थे। 
👉🏾पुलिस का दावा:-
आरोपियों का इरादा बहुत खतरनाक था।  आरोपियों का इरादा था कि विशाल कुमार के जबरन नोटरी पर हस्ताक्षर करवा कर अयोध्या के पास ले जाकर उसकी हत्या करके  शव को गायब कर देना था। 
‼️S P संदीप मीना ने पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया ‼️
✅ पुलिस का कार्य अति प्रसंसनीय है । इस प्रकार से पुलिस के ऊपर जनता का भरोसा बढ़ रहा है।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया। जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा
कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया।
जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    user_दुर्गा शंकर
    दुर्गा शंकर
    Advertising agency कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए! विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #mobail #phone #case #DM #sp
    1
    खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान,

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए!


 विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं।

#mahararagnj 
#police 
#NewsUpdate 
#vairalreels 
#vairalvideo 
#mobail 
#phone 
#case 
#DM 
#sp
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिसंबर 2026 तक शुरू होगा शिवबखरी सीएचसी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिये निर्देश (ब्यूरो, संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पौली स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवबखरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ दिसंबर 2026 तक अस्पताल का संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिए। निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ही संकल्प थीम पर जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ जन चौपाल में पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उपमुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा अस्वस्थ पुरुषों एवं महिलाओं को पोषण किट प्रदान की। “गरीब तक बिना भेदभाव पहुंचे योजनाओं का लाभ” उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिवबखरी सीएचसी को मिलेगी नई पहचान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण कार्य वर्षों पहले शुरू होकर अधूरा रह गया था। वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए निर्माण पूरा कराने का निर्णय लिया है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया। भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    दिसंबर 2026 तक शुरू होगा शिवबखरी सीएचसी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिये निर्देश
(ब्यूरो, संतकबीरनगर)  ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पौली स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवबखरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ दिसंबर 2026 तक अस्पताल का संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिए।
निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ही संकल्प थीम पर जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
जन चौपाल में पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उपमुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा अस्वस्थ पुरुषों एवं महिलाओं को पोषण किट प्रदान की।
“गरीब तक बिना भेदभाव पहुंचे योजनाओं का लाभ”
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
शिवबखरी सीएचसी को मिलेगी नई पहचान
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण कार्य वर्षों पहले शुरू होकर अधूरा रह गया था। वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए निर्माण पूरा कराने का निर्णय लिया है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया। भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • डिप्टी सीएम ने सपा साधा निशाना संतकबीरनगर- सुबखरी में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई फर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर के दिसंबर महीने में चालू करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान चौपाल में पहुंचे डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार-चार बार सरकार में रहने के बावजूद अयोध्या विकास के लिए तरस रही थी। 14 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया और सनातन संस्कृति पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या के विकास में अवरोध पैदा करने के रास्ते खोजती रही है।
    1
    डिप्टी सीएम ने सपा साधा निशाना
संतकबीरनगर- सुबखरी में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई फर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर के दिसंबर महीने में चालू करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान चौपाल में पहुंचे डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार-चार बार सरकार में रहने के बावजूद अयोध्या विकास के लिए तरस रही थी। 14 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया और सनातन संस्कृति पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या के विकास में अवरोध पैदा करने के रास्ते खोजती रही है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.