खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया। जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया। जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
- खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया। जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए! विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #mobail #phone #case #DM #sp1
- सेवा संकल्प अभियान: 22 से 27 सितंबर तक लगेगा सेवा सेतु कैम्प मेला, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं। बृजमनगंज/महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बृजमनगंज में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत 22 से 27 सितंबर तक विशेष कैम्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। कैम्प मेले में विभिन्न विभागों की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास और महिला स्वयं सहायता समूहों से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र कैम्प मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व विधायक ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र से प्राप्त होने वाली वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण कराने पर जोर दिया। पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव-गांव में पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव या प्रक्रिया संबंधी परेशानी के कारण सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए तथा ग्रामीणों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराया जाए। ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी आयोजकों के अनुसार 22 से 27 सितंबर तक चलने वाले सेवा सेतु कैम्प के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को आवेदन कराने में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी बताया जाएगा। कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर कई विभागों से संबंधित जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले कैम्प में पहुंचकर अपने लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-98382377731
- संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे। धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।1
- पुलिस को मिली सफलता, झोले काटकर चेन चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण - दो महिला आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला आरोपियों जिनमें पहली अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश व दूसरी नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश को आज बुधवार को कबीर मठ को जाने वाली सड़क हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से चोरी की 01 अदद पीली धातु की चेन एवं 500रु0 नगद तथा 02 अदद मोबाईल, 02 अदद आधार कार्ड, 01 अदद कटर, पर्स/बटुआ व 01 अदद काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 22.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 20.09.2026 को गोला बाजार में रजनीश सरार्फ की दुकान पर चेन बनवाकर घर जा रही थी । रेलवे क्रासिंग अंडर पास के पास ई-रिक्शा पर बैठी, जिसमें दो अज्ञात महिलाए भी बैठ गयी । उनके द्वारा ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर वादिनी के सोने की चेन को निकाल लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दोनो ने बताया कि हम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा के रहने वाले हैं । यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घुमफिर कर बाजारो में स्थित सोने की दुकान के आस पास जाकर के देखते हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है, उसके पीछे हम लोग लग जाते और जिस टेम्पो/ ई-रिक्सा में वह बैठती हैं, उन्ही गाडियो में हम लोग किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाते है और मौका पाकर गले की चैन या पर्स/झोले मे रखे जेवर को हम लोग ब्लेड से काट कर चोरी कर लेते हैं। हम दोनो लोग दिनाँक 20.09.2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आस पास घुम टहल के हम लोग देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में लिये प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खडी ई-रिक्शा गाडी में जाकर बैठ गयी, तब हम दोनो लोग जल्दी-जल्दी आगे जाकर के उस ई-रिक्शे को रूकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर हम लोग बैठ गयी और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर के पुल के पास ई-रिक्शा से उतर करके भाग गयी थी । उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको आप लोग द्वारा बरामद किया गया है। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, का0 आकाश यादव, का0 मोहित, म0का0 मीना यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 आदित्य कुमार यादव, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण कुमार एंटी थेफ्ट सेल संतकबीरनगर। का0 नीतीश कुमार सर्विलांस सेल संतकबीरनगर व का0 सौरभ यादव साइबर थाना संतकबीरनगर के विभाग शामिल रहे। नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।2
- आकाशवाणी🙏, 23-9-2026 ई0, सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का ताजा अपडेट- बखिरा पुलिस (संत कबीर नगर ) 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया! " पूरा मामला इस प्रकार है ' 👉🏾 एसपी सन्दीप मीना ने पुलिस टीम को ₹25000 का नगद इनाम दिया। ✅ पूरा मामला 18 सितंबर 2026 से प्रारंभ होता है:- गणेश विसर्जन के दौरान बखिरा के नजदीक " अमरडोभा चौराहे " पर डीजे ( D J) बंद करने के लिए गणेश विसर्जन गुट और सपा सांसद के गुट में तकरार हुआ मारपीट हुआ और दोनों पक्षों की तरफ से ( F I R) दर्ज किया गया। अपहरण कान्ड का ताजा अपडेट:- 21 - 22 सितंबर 2026 ई०- को विशाल कुमार (संतोषपुर ) का अपहरण हो गया। 👉🏾 विशाल कुमार ने सांसद पप्पू निषाद के उपर एससी-एसटी का केस दर्ज कराया था उसके अपहरण करने का मूल कारण यही था। 👉🏾 पुलिस ने 20 21 सितंबर 2026 को रात 2:30 बजे के करीब खलीलाबाद कांटे के पास ERTIGA कार को रोककर, विशाल कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। 👉🏾 4 आरोपी गिरफ्तार:- जिला पंचायत सदस्य विश्व केतु यादव (312 विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल )! अशोक यादव , संसद के निजी पीए धर्मेंद्र यादव, बस्ती के जितेंद्र यादव, 👉🏾 पुलिस को 42620 रुपए नगद, 5 मोबाइल, 15 दस्तावेज बरामद किए गए और दस्तावेजों के ऊपर फोटो सहित विशाल कुमार के जबरन हस्ताक्षर करवाए गए थे। 👉🏾पुलिस का दावा:- आरोपियों का इरादा बहुत खतरनाक था। आरोपियों का इरादा था कि विशाल कुमार के जबरन नोटरी पर हस्ताक्षर करवा कर अयोध्या के पास ले जाकर उसकी हत्या करके शव को गायब कर देना था। ‼️S P संदीप मीना ने पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया ‼️ ✅ पुलिस का कार्य अति प्रसंसनीय है । इस प्रकार से पुलिस के ऊपर जनता का भरोसा बढ़ रहा है।2
- BJP State Incharge List 2026: स्मृति ईरानी से राम माधव तक, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? | BJP नई लिस्ट1
- नाराज पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्र, रेस्टोरेंट मालिक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग रंगदारी मांगने व गलत तरीके से वीडियो प्रसारित करने का आरोप #mahararagnj #police #dm #NewsUpdate #vairalvideo #hotel1