सतना डॉक्टर पिता-पुत्र की गुंडागर्दी, मेडिकल स्टोर में घुसकर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ की मारपीट, FIR दर्ज। सतना - शहर के जवाहर नगर स्टेडियम के सामने स्थित एक क्लीनिक के संचालक डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी पर पड़ोस के ही एक मेडिकल स्टोर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सीटी कोतवाली थाना पुलिस ने डॉक्टर विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जवाहर नगर स्टेडियम के सामने पिछले कई वर्षों से डॉ. विजय तिवारी अपनी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इस क्लीनिक के ठीक बगल में ब्रपकेतू त्रिपाठी का मेडिकल स्टोर संचालित है , उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से डॉ. विजय तिवारी के पुत्र वरुण तिवारी भी क्लीनिक में बैठने लगे हैं , इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर अपने किसी परिचित को एक अन्य मेडिकल स्टोर अपने क्लीनिक के बगल में खुलवा दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही डॉ. विजय तिवारी और उनका बेटा मरीजों को केवल उसी परिचित की दुकान से दवाइयां लेने के लिए मजबूर करने लगे थे। विगत दिनों एक मरीज ने डॉ. तिवारी के परिचित की दुकान के बजाय बगल में स्थित ब्रपकेतू त्रिपाठी के मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद लिया। इस बात से नाराज होकर डॉ. विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी आगबबूला हो गए। दिनांक 24 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 08.30 बजे दोनों पिता पुत्र मेडिकल की दुकान में घुस कर गाली गलौच एवं मारपीट की और मेडिकल बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी , तभी मेडिकल संचालक ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल है।
सतना डॉक्टर पिता-पुत्र की गुंडागर्दी, मेडिकल स्टोर में घुसकर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ की मारपीट, FIR दर्ज। सतना - शहर के जवाहर नगर स्टेडियम के सामने स्थित एक क्लीनिक के संचालक डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी पर पड़ोस के ही एक मेडिकल स्टोर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सीटी कोतवाली थाना पुलिस ने डॉक्टर विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जवाहर नगर स्टेडियम के सामने पिछले कई वर्षों से डॉ. विजय तिवारी अपनी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इस क्लीनिक के ठीक बगल में ब्रपकेतू त्रिपाठी का मेडिकल स्टोर संचालित है , उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से डॉ. विजय तिवारी के पुत्र वरुण तिवारी भी क्लीनिक में बैठने लगे हैं , इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर अपने किसी परिचित को एक अन्य मेडिकल स्टोर अपने क्लीनिक के बगल में खुलवा दिया। आरोप
है कि इसके बाद से ही डॉ. विजय तिवारी और उनका बेटा मरीजों को केवल उसी परिचित की दुकान से दवाइयां लेने के लिए मजबूर करने लगे थे। विगत दिनों एक मरीज ने डॉ. तिवारी के परिचित की दुकान के बजाय बगल में स्थित ब्रपकेतू त्रिपाठी के मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद लिया। इस बात से नाराज होकर डॉ. विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी आगबबूला हो गए। दिनांक 24 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 08.30 बजे दोनों पिता पुत्र मेडिकल की दुकान में घुस कर गाली गलौच एवं मारपीट की और मेडिकल बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी , तभी मेडिकल संचालक ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल है।
- KJS के खिलाफ कार्रवाई से क्यों बच रहा खनन विभाग? प्रदूषण विभाग की खामोशी पर भी उठे गंभीर सवाल KJS के खिलाफ कार्रवाई से क्यों बच रहा खनन विभाग? प्रदूषण विभाग की खामोशी पर भी उठे गंभीर सवाल1
- ragauli gaw ki ki mahila semriya mai bura haal यहां की व्यवस्था एकदम घटिया है वह याद है यदि यहां किसी को बुखार भी है तब भी जान चली जाएगी यहां ना तो सफाई है ना देख रहे थे ना ही कोई औपचारिक यहां व्यवस्था है ना ही कोई देखरेख करने वाला है सिर्फ यहां मरीज पड़े हुए हैं यहां ना डॉक्टर का पता है ना कोई टाइम टेबल है यहां कोई ऐसा सिस्टम नहीं है पर आप वीडियो में देख सकते हैं लाइव किया गया है1
- सतना- एक तरफ नशे के खिलाफ अभियान, दूसरी तरफ गांव-गली शराब! सिविल लाइन पुलिस बेखबर,रामपुर चौरासी में शराब की पैकारी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा सोहावल शराब दुकान से हाटी जा रही थी शराब पुलिस को खबर तक नही।1
- *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया* *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया* मैहर - राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने एक दिवसीय मैहर प्रवास के दौरान जिले के वृद्धाश्रम, उपजेल मैहर, आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री गोयल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई की स्थिति , खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों की नियमित डॉक्टरी जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । श्री गोयल ने वृद्धाश्रम में रखे जाने वाले दस्तावेजों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के साथ ही वृद्धजनों के आवागमन तथा दानदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री का नियमित एवं पारदर्शी लेखा-जोखा संधारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री गोयल ने उपजेल मैहर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मैहर जिले के अमरपाटन अनुभाग में भी श्री गोयल द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे,सीएसपी श्री महेंद्र सिंह, नगर पालिका सीएमओ, सामाजिक न्याय विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में तीखी बहस, ठेला हटाने को लेकर हंगामा! जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में तीखी बहस, ठेला हटाने को लेकर हंगामा! न्यूज़ कैप्शन / स्क्रिप्ट: जिला अस्पताल के बाहर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सुरक्षा गार्ड और स्थानीय ठेले-दुकानदारों के बीच तीखी बहस हो गई। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि गार्ड दुकानदारों से ठेले और दुकानें हटाने को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं, जबकि दुकानदार बाकी अन्य दुकानों का हवाला देते हुए पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर नशे में होने और विवाद फ़ैलाने के आरोप लगाते नज़र आए। मामले में पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों (TI) से शिकायत की बात कही जा रही है। ट्रेंडिंग #Tags: #BreakingNews #DistrictHospital #ViralVideo #SatnaNews #MadhyaPradesh #HospitalSecurity #LocalNews #TrendingNews #PublicDispute #CrimeNews #MPNews1
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 26/08/2026 दिन बुधवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार जय हो माई की2
- सतना डॉक्टर पिता-पुत्र की गुंडागर्दी, मेडिकल स्टोर में घुसकर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ की मारपीट, FIR दर्ज। सतना - शहर के जवाहर नगर स्टेडियम के सामने स्थित एक क्लीनिक के संचालक डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी पर पड़ोस के ही एक मेडिकल स्टोर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सीटी कोतवाली थाना पुलिस ने डॉक्टर विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जवाहर नगर स्टेडियम के सामने पिछले कई वर्षों से डॉ. विजय तिवारी अपनी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इस क्लीनिक के ठीक बगल में ब्रपकेतू त्रिपाठी का मेडिकल स्टोर संचालित है , उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से डॉ. विजय तिवारी के पुत्र वरुण तिवारी भी क्लीनिक में बैठने लगे हैं , इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर अपने किसी परिचित को एक अन्य मेडिकल स्टोर अपने क्लीनिक के बगल में खुलवा दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही डॉ. विजय तिवारी और उनका बेटा मरीजों को केवल उसी परिचित की दुकान से दवाइयां लेने के लिए मजबूर करने लगे थे। विगत दिनों एक मरीज ने डॉ. तिवारी के परिचित की दुकान के बजाय बगल में स्थित ब्रपकेतू त्रिपाठी के मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद लिया। इस बात से नाराज होकर डॉ. विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी आगबबूला हो गए। दिनांक 24 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 08.30 बजे दोनों पिता पुत्र मेडिकल की दुकान में घुस कर गाली गलौच एवं मारपीट की और मेडिकल बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी , तभी मेडिकल संचालक ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल है।2
- जबलपुर में महिला से बर्बरता: पनागर से नर्मदा दर्शन के लिए निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया दुष्कर्म और लूट, CCTV से पकड़ाया आरोपी जबलपुर (मध्य भारत न्यूज): संस्कारधानी जबलपुर के पनागर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नर्मदा दर्शन के लिए गौरीघाट जाने के लिए निकली 30 वर्षीय महिला के साथ एक ऑटो चालक ने दरिंदगी, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मुफ्त लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गया आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पनागर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। 24 अगस्त की सुबह वह अपने परिजनों को बिना बताए पैदल ही गौरीघाट जाने के लिए निकली थी। पनागर रेलवे स्टेशन से सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक आजाद ने महिला को अकेला पैदल जाते देखा और उससे पूछताछ की। महिला ने जब बताया कि उसके पास किराए के पैसे नहीं हैं, तो आरोपी ने उसे मुफ्त में गौरीघाट छोड़ने का झांसा देकर अपने नीले रंग के ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में जब आरोपी ऑटो को हाईवे की तरफ मोड़ने लगा, तो महिला ने विरोध किया। आरोपी ने शहर में भीड़भाड़ होने का बहाना बनाया और फिर उसे हाईवे की सर्विस रोड के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। मारपीट, दुष्कर्म के बाद मोबाइल लूटकर हुआ फरार सुनसान रास्ते पर ले जाकर आरोपी आजाद ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता किसी को फोन न कर सके, इसलिए आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीनकर उसे लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने डायल 112 पर दी सूचना, SP पहुंचे मौके पर सड़क किनारे महिला को रोते-बिलखते देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने लाकर उपचार व काउंसलिंग की व्यवस्था की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा महिला को न तो ऑटो का नंबर याद था और न ही वह आरोपी को पहचानती थी। सीएसपी राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पनागर और हाईवे क्षेत्र के 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में नीले रंग के ऑटो में लाल साड़ी पहनी महिला दिखाई दी। पुलिस ने ऑटो का नंबर ट्रेस कर उसके मालिक और चालक का ब्योरा जुटाया। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमानताल निवासी आरोपी आजाद को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए नीले रंग के ऑटो को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म और लूट का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1