न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे गोस्वामी परिवार के सदस्य । न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे गोस्वामी परिवार के सदस्य । पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग प्रयागराज शिवानी गोस्वामी, संजय गोस्वामी और विवेक गोस्वामी न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के सामने अपनी शिकायत रखते हुए मामले में गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को उनके घर में जबरन घुसने का प्रयास किया गया तथा उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत पुलिस द्वारा उनके खिलाफ ही शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने तथा संपत्ति से बेदखल करने का दबाव बनाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए शिवानी गोस्वामी, संजय गोस्वामी और विवेक गोस्वामी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना की सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। , लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के पक्ष से हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे गोस्वामी परिवार के सदस्य । न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे गोस्वामी परिवार के सदस्य । पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग प्रयागराज शिवानी गोस्वामी, संजय गोस्वामी और विवेक गोस्वामी न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के सामने अपनी शिकायत रखते हुए मामले में गंभीर आरोप लगाए और
निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को उनके घर में जबरन घुसने का प्रयास किया गया तथा उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत पुलिस द्वारा उनके खिलाफ ही
शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने तथा संपत्ति से बेदखल करने का दबाव
बनाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए शिवानी गोस्वामी, संजय गोस्वामी और विवेक गोस्वामी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना की सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। , लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के पक्ष से हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
- प्रयागराज - सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष की प्रेसवार्ता प्रयागराज - सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष की प्रेसवार्ता प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। जो लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है, वहीं शहर क्षेत्र में जो पात्र लोग अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, उनके घर-घर जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जुटे हैं। संजय गुप्ता - महानगर अध्यक्ष, भाजपा, प्रयागराज4
- कौशाम्बी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को पुलिस ने रोका, वाहनों की सघन चेकिंग... कौशाम्बी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को पुलिस ने रोका, वाहनों की सघन चेकिंग माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाए जाने के दौरान सोमवार को कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने उसके काफिले में शामिल वाहनों को रोककर जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने काफिले की गाड़ियों की चेकिंग की और सतर्कता बढ़ा दी।बताया जा रहा है कि काफिले से कुछ दूरी पर अली अहमद के भाई अहजम अहमद की गाड़ी भी जा रही थी। पुलिस ने उसे भी रोक लिया और अहजम अहमद से पूछताछ करने के साथ वाहन की तलाशी ली।1
- स्वाद में सेहत का सौदा? मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, कहीं जहर तो नहीं..... क्या आप भी मिठाई की दुकान पर जाकर बिना सोचे-समझे अपनी पसंदीदा मिठाई खरीद लेते हैं? थोड़ा ठहरिए! प्रयागराज से आई यह खबर आपको सतर्क करने के लिए काफी है। मेजा खास के 'शिवा स्वीट्स' से जब एक परिवार मिठाई घर लाया, तो पैकेट खोलते ही अजीब सी गंध आई। आरोप है कि पूछने पर दुकानदार ने माना कि लौंगलता दो दिन पुराना था। सिर्फ इतना ही नहीं, खुले में रखी जलेबियों पर जमती धूल-मिट्टी साफ बता रही थी कि स्वच्छता की कितनी अनदेखी हो रही है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई का भरोसा तो दिया है, लेकिन यह घटना हम सभी के लिए एक सबक है। अगली बार जब भी मिठाई खरीदें—उसकी ताजगी, गंध और दुकान की साफ़-सफ़ाई की जांच जरूर करें, क्योंकि सवाल आपकी सेहत का है।1
- अधिवक्ताओं को सीएम ने दी बड़ी सौगात,तीन बड़े योजना की घोषणा प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है,इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण,सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी,न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया और 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की।1
- प्रयागराज की बेटी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय मे एबीवीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराया प्रयागराज की बेटी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय मे एबीवीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराया *जारी प्रयागराज । बारा विधानसभा के रीवा रोड पर स्थित एक छोटे से गांव गौहानी, जारी, प्रयागराज* की की बेटी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड *अदिति महाविद्यालय* की छात्र संघ चुनाव में *सचिव (Secretary) पद* पर शानदार जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र और जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। अपने कुशल नेतृत्व, वाकपटुता और छात्र हितैषी सोच से लक्ष्वी ने न केवल अपने महाविद्यालय नही बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का दिल जीत लिया। बताते चले कि गौहानी गांव के सत्येंद्र सिंह गहरवार की बेटी लक्ष्वी सिंह ने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा *एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल गौहनिया प्रयागराज से प्राप्त की थी, जहाँ उन्होंने *89% अंक* प्राप्त कर *टॉप टेन की सूची में स्थान बनाया था। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें विद्यालय स्तर पर सम्मानित भी किया गया था। इंटरमीडिएट के बाद भी अपनी मेहनत और प्रतिभा को जारी रखते हुए उन्होंने आज दिल्ली जैसे बड़े मंच पर अपने कौशल का लोहा मनवाया है।2
- नैनी स्टेशन रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुआ गणेश पूजन प्रयागराज। नैनी में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार शाम को धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जयकारों और आरती से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक एवं अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया, मोनू केसरवानी, गोलू, राजेश जायसवाल चाचू, संजय राठौर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 🕉️✨ सिरसा क्षेत्र के ग्राम बरी, प्रयागराज में मिश्रा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। 📿🙏 बनारस से पधारे कथा वाचक श्री संतोष पाण्डेय जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गोवर्धन पूजा, महारास और धर्म के मर्म का वर्णन किया। 🦚💙 इस अवसर पर सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कथा स्थल पहुंचकर व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया और कथा का रसपान किया। 🌺🙏 कथा विश्राम के बाद आयोजित महाप्रसाद एवं भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 🍛🙏1
- युवक ने स्कूल में घुसकर गोली मारकर की महिला टीचर की हत्या,फिर खुद को भी गोली से उड़ाया लखीमपुर: शहर के बीचोंबीच सोमवार को छोटे बच्चों के स्कूल में गोलियों की तड़तड़ाहट ने सनसनी फैला दी। शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में करीब साढ़े 11 बजे 28 वर्षीय युवक ने 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा को गोली मार दी। इसके कुछ ही क्षण बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के समय स्कूल में करीब 350 बच्चे मौजूद थे। एक के बाद एक दो गोलियां चलने से बच्चों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नौरंगाबाद निवासी सऊद अंसारी सोमवार सुबह स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। बताया गया कि उसने पहले से स्कूल में मौजूद शिक्षिका निशात फातिमा से बातचीत की। इसके बाद दोनों स्कूल की दूसरी मंजिल पर नर्सरी और सीनियर नर्सरी कक्षाओं के सामने पहुंचे। कुछ देर दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी दौरान स्कूल का स्टाफ भी वहां पहुंचने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने अपने पास मौजूद तमंचे से शिक्षिका को गोली मार दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अफले ही पल उसने खुद को भी गोली मार ली। दो गोलियों की आवाज से स्कूल परिसर दहल गया। परीक्षाएं चलने के कारण बड़ी संख्या में छोटे बच्चे स्कूल में मौजूद थे। घटना के बाद बच्चे सहम गए और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिका और युवक को तत्काल देखने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डा. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।1