Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल से मिला संदेश पत्रकार इकबाल खान बीकानेर के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस को एक ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया था। बताया जा रहा है कि यह ई-मेल सुबह करीब 10 बजे के आसपास सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के लिहाज से पोस्ट ऑफिस परिसर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। वहीं धमकी भरा ई मेल किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम को जांच में लगाया गया है।
आईरा समाचार बीकानेर
बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल से मिला संदेश पत्रकार इकबाल खान बीकानेर के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस को एक ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया था। बताया जा रहा है कि यह ई-मेल सुबह करीब 10 बजे के आसपास सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के लिहाज से पोस्ट ऑफिस परिसर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। वहीं धमकी भरा ई मेल किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम को जांच में लगाया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bikaner local news1
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के कई प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान भी काट रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं।1
- नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा, रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।3
- “रास्ता दो या जवाब दो!” आजाद नगर की हुंकार से गूंजा कलेक्ट्रेट, नारी-युवा शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन 📍 श्रीगंगानगर से बड अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- इंदिरा गांधी नहर बनाने में काम में लिए गए थे1
- “न्याय की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं” – समाजसेवी रामेश्वर बाबल के तीखे तेवर, कातिल को सलाखों के पीछे भेजने की चेतावनी खानुवाली की बहन सुदेश कुमारी की मौत को लेकर इलाके में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में समाजसेवी रामेश्वर बाबल ने बेहद तीखे और आक्रामक तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि अब यह लड़ाई न्याय मिलने तक रुकने वाली नहीं है। बाबल ने कहा कि जिस व्यक्ति की लापरवाही और लालच के कारण एक मासूम परिवार उजड़ गया, वह आज खुलेआम घूम रहा है, लोगों को धमकियां दे रहा है और अपने रसूख के दम पर पूरे सिस्टम को दबाने की कोशिश कर रहा है। रामेश्वर बाबल ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज से पहले भी पता नहीं इस कातिल ने कितने ऐसे कृत्य किए होंगे, कितने घर उजाड़े होंगे और कितने बच्चों को अनाथ किया होगा। अगर समय रहते ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है, क्योंकि अगर आज आवाज नहीं उठी तो कल किसी और की बारी होगी। बाबल ने पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच होनी चाहिए और दोषी को तुरंत गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर इतने गंभीर आरोप हैं, वह खुलेआम घूम रहा है और लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है, यह कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि बहन सुदेश कुमारी का परिवार एक साधारण और गरीब परिवार है, जिनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब समाज उनके साथ खड़ा है। बाबल ने भावुक होकर कहा कि इस मासूम बच्ची का अब पूरा समाज ही परिवार है, और जब तक उसकी मां को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाई सुभाष सुथार और उसके बच्चों की पूरी दुनिया उजड़ चुकी है। एक मां के जाने के बाद उस परिवार की हालत क्या होती है, यह वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने यह दर्द झेला है। ऐसे में समाज का कर्तव्य है कि वह इस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे। रामेश्वर बाबल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी अस्पताल से रेफर कार्ड भी बनवा लिया, जिससे साफ लगता है कि पूरे सरकारी तंत्र को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सच को दबाने के लिए सत्ता, पैसा और सिस्टम का इस्तेमाल किया गया तो जनता इसका जवाब देना भी जानती है। बाबल ने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डॉक्टर राजेश गौड चाहे अपने कितने भी दलाल और समर्थक खड़े कर ले, लेकिन सच को ज्यादा समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई में खड़ा है और दोषी को सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध नहीं बल्कि न्याय की निर्णायक लड़ाई बन चुका है। जब तक बहन सुदेश कुमारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, चाहे कितनी भी ताकतें इसके सामने क्यों न खड़ी हो जाएं।1
- Post by Sachin vyas1
- आईरा समाचार बीकानेर में अचानक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई होटल संचालकों का कहना है कि गैस की नियमित सप्लाई नहीं होने से खाना बनाने का काम प्रभावित हो रहा है और कुछ स्थानों पर सीमित मेन्यू के साथ काम चलाना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन पर असर के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में होटल व्यवसाय और शादी समारोहों पर भी असर पड़ सकता है।1