Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के कटनी का ये वीडियो वायरल हो रहा है. यहां दलित समाज की बारात में पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप है. दावा है कि बारातियों और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. जबकि शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इसे "मामूली घटना" बताया. #MadhyaPradesh #ViralVideo #MPPolice #followers #shiv_singh_rajput_dahiya_news
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
मध्य प्रदेश के कटनी का ये वीडियो वायरल हो रहा है. यहां दलित समाज की बारात में पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप है. दावा है कि बारातियों और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. जबकि शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इसे "मामूली घटना" बताया. #MadhyaPradesh #ViralVideo #MPPolice #followers #shiv_singh_rajput_dahiya_news
More news from Satna and nearby areas
- *मैहर में महिला चोर गिरोह का आतंक, दो मैहर पुलिस की गिरफ्त में* मैहर के कटरा बाजार में महिला चोर गिरोह का भारी आतंक है। यह गिरोह संगठित होकर दुकानों में घुसता है और व्यापारियों का ध्यान भटकाकर सामान उड़ा लेता है। हाल ही में इनका पूरा कार्टून चुराने का वीडियो सामने आया है। व्यापारियों को सतर्क रहने और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।4
- Post by Sharda Shrivastava1
- #मैहर जिले के प्रदेश की प्रवीण्य सूची में शामिल सभी 6 मेधावी बच्चों को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित मैहर / माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में मैहर जिले के 6 छात्र छात्राओं ने प्रदेश के प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।इन प्रतिभाओं के सम्मान के लिए प्रतिभा अभिनंदन समारोह मैहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया । विधायक श्री कांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह, विभागीय अधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिका सहित छात्र छात्राओं के परिजन और शिक्षक उपस्थित रहे ।इस दौरान मेघावी सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं उपहार से सम्मानित किया गया। तदोपरांत सभी 6 बच्चों को ढोल नगाड़े के साथ उत्साह पूर्वक स्कूली बस में बैठाया गया विधायक एवं कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया।प्रतिभाओं को सम्मान पूर्वक कलेक्ट्रेट कार्यालय से घंटाघर होते हुए मां शारदा मंदिर एवं इंडियन कैफे हाउस ले जाया गया जहां छात्र छात्राओं एवं परिजनों को स्वल्पाहार कराया गया। कलेक्टर श्री मुखर्जी ने मेघावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुय कहा कि यह बड़े ही गर्व का विषय है कि जिले में इस वर्ष 6 बच्चों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान दर्ज किया है ।जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि इस वर्ष 6 बच्चों ने जिला का नाम रोशन किया है अगले वर्ष यह संख्या बढ़ कर 60 होनी चाहिए । विधायक श्रीकांत ने अपनी ओर से प्रोत्साहन के लिए सभी मेघावी छात्र छात्राओं के खाते में 10-10 हजार देने की घोषणा की। शिक्षा विभाग द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को साल एवं पौधा उपहार में दिया गया। पुरस्कृत होने वाले मैहर जिले के प्रदेश की मेरिट में आने वाले 6 मेधावी छात्र छात्राओं मे 1.कु० श्रुति कुशवाहा पिता श्री राजभान कुशवाहा शास. उ.मा.वि.सन्नेही प्रथम 492 आठवां स्थान 2.शिवा साहू पिता श्री रामनाथ साहू शास. उ.मा.वि.बदेरा प्रथम 491 नौवा स्थान 3. कु० दुर्गा पाण्डेय पिता श्री विजय शंकर पाण्डेय सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर प्रथम 491 नौवा स्थान 4. कु. आंचल देवी कोल पिता श्री समरजीत कोल शास. हाई स्कूल अमरपाटन प्रथम 491 नौवा स्थान कक्षा 12वीं के छात्र / छात्रा की सूची (जिला - मैहर ) 1.कु० शिवांशी गुप्ता पिता श्री अजय गुप्ता शास. उ.मा.वि.रामगढ़ प्रथम 485 सातवां स्थान 2.कु० सुजला पटेल पिता श्री रवेन्द्र कुमार पटेल बाल भारती पब्लिक उ.मा.वि. अमरपाटन प्रथम 484 आठवां स्थान बनाया है।3
- सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीराबाद इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पति को ढूंढते हुए करीब 700 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र से यहाँ पहुँच गई। बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच हुई इस तीखी झड़प और मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अमरीन खान महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है। अमरीन का आरोप है कि उसका पति आदिल खान उसे छोड़कर सतना आ गया था। अपने पति की तलाश में अमरीन 700 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर नजीराबाद पहुंची। जैसे ही उसने आदिल को देखा, दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बीच सड़क पर मारपीट और हंगामा देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर ही बहस और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद होता दिख रहा है। पुलिस की दखल हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला का कहना है कि वह इंसाफ के लिए इतनी दूर आई है और अपने हक की लड़ाई जारी रखेगी। ब्यूरो रिपोर्ट, मध्य भारत न्यूज़1
- सतना जिले के मझगवां ब्लॉक स्थित पथरा सुरांगी गांव में 4 माह के जुड़वा बच्चे गंभीर कुपोषण का शिकार मिले हैं। बुखार और डायरिया होने पर परिजनों ने अस्पताल जाने के बजाय 15 दिन तक एक झोलाछाप से उनका इलाज कराया। तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को 21 अप्रैल की शाम मझगवां सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वर्तमान में दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) में भर्ती कराया गया है, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग मामले की जांच में जुट गया है।1
- Post by Neeraj Ravi1
- सतना। के नागौद सिविल अस्पताल में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल। यहां जन्म प्रमाण पत्र देने के एवज में ₹50 की रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पैसे लेते नजर आ रहा है।1
- नागौद - मढ़ी बरेठिया गांव में खेतों में लगी आह,घरों की तरफ बढ़ी आग1