Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajendar singh
More news from Chatra and nearby areas
- गगिद्धौर प्रखंड के गांगपुर गांव में मंगलवार को जंगली भालू के हमले में एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान गांगपुर गांव निवासी तापेश्वर भुइयां की पुत्री कजरी कुमारी के रूप में की गई है। कजरी कुमारी महुआ चुनने जंगल गई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर भालू को खदेड़ा और किशोरी को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।1
- चतरा के सिमरिया में चौकीदार द्वारा अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अंचल अधिकारी गौरव कुमार ने आरोपी चौकीदार सत्येंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया पर वायरल 57 सेकंड के वीडियो में चौकीदार ट्रक चालकों से खुलेआम पैसे लेकर अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहा है। यह मामला एनएच-22 स्थित जबड़ा बाजार चेकपोस्ट का है, जहाँ 'नो-एंट्री' के दौरान वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध उगाही की जा रही थी। सीओ गौरव कुमार ने सख्त लहजे में कहा है कि ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों और चालकों के आक्रोश के बाद अब प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।1
- बुधौल के भास्कर कोचिंग सेंटर में सामान्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्रों को किया गया सम्मानित आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधौल में मंगलवार को भास्कर कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।संचालक सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे कोचिंग से लगभग सतर प्रतिशत छात्र छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें सूरज कुमार 449 अंक,अमित कुमार 423 अंक,बिट्टू कुमार 422 अंक,नवीन कुमार 416 अंक,मिन्हाज आलम 416 अंक,अमन कुमार 392 अंक,आर्यन कुमार 389 अंक प्राप्त कर संस्थान के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।सभी छात्र छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से की गई मेहनत व कोशिश करने पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।वहीं शिक्षक सुनील कुमार ने कहा परिस्थित चाहे जैसी भी हो,इंसान को फोकस हमेशा लक्ष्य की तरफ होनी चाहिए तो सफलता जरूर मिलती है।इस मौके पर सभी शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- Post by Hindustan Express News1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या निकेतन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने सभी अभिभावकों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वार्षिक परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सोनी,विद्यालय के शिक्षक रामचन्द्र सिंह,गौरव वर्मा,रंजीत सोनी,संजीत कुमार,विरेश शर्मा,संदीप कुमार,चन्दन,निरज,सचिन, रौशन,अंजली कुमारी,सुधा दुबे,निशा दुबे एवं सुमन कुमारी सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- Post by Ajay Juicer4
- Post by Hindustan Express News1