जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग-बिरंगी होली की खुशियां बांटी रंग, पिचकारी एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोहा पीटो समुदाय एवं अन्य जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान महंगाई के दौर में लोग प्रमुख त्योहारों को प्रायः अपने परिवार तक सीमित कर लेते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनेक परिवार ऐसे हैं, जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूर्ण जानकारी और उत्सव मनाने का अवसर भी नहीं मिल पाता। दैनिक मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले इन परिवारों के बच्चे प्रायः त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों एवं बच्चों के साथ खुशियां बांटकर आत्मिक संतोष एवं अपार आनंद की अनुभूति होती है। सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग तथा वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा का कार्य समिति द्वारा आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन सहित लगभग आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे उपस्थित रहे।
जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग-बिरंगी होली की खुशियां बांटी रंग, पिचकारी एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव उत्साहपूर्वक
मनाया गया। इस अवसर पर लोहा पीटो समुदाय एवं अन्य जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान महंगाई के दौर में लोग प्रमुख त्योहारों को प्रायः अपने परिवार तक सीमित कर लेते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनेक परिवार ऐसे हैं, जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूर्ण जानकारी और उत्सव मनाने का अवसर भी नहीं मिल पाता। दैनिक मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले
इन परिवारों के बच्चे प्रायः त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों एवं बच्चों के साथ खुशियां बांटकर आत्मिक संतोष एवं अपार आनंद की अनुभूति होती है। सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग तथा वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा का कार्य समिति द्वारा आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन सहित लगभग आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे उपस्थित रहे।
- गढ़वाना गांव में शादी समारोह के दौरान 11 हजार वोल्ट की झूलती बिजली लाइन की चपेट में आने से 32 वर्षीय रवि पुत्र रामसनेही निवासी जाहरपुरा, जनपद इटावा की मौत हो गई। वह विवाह समारोह में हलवाई का काम करने आया था। सुबह खेत किनारे नीचे लटके तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।2
- औरैया। नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण हादसा होने से टल गया। इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम नगर निवासी विजयदीप पुत्र जमुना प्रसाद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल को हाईवे किनारे खड़ी कर पास ही खेत देखने गए थे। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही ग्रैंड आई 10 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और सर्विस रोड का डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे खेत में जा धंसी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार चालक जवाहर लाल पुत्र विजय बहादुर निवासी कंचौसी, हाल निवासी लखनऊ को कार से बाहर निकाला। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण सो नहीं सके थे। गाड़ी चलाते समय अचानक नींद की झपकी आने की वजह से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *मगरमच्छ के मृत अवस्था में मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।* *स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।* *टीम ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।* *फिलहाल मगरमच्छ की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।* *अछल्दा क्षेत्र की इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।*1
- औरैया। रविवार को आगामी त्योहार होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्रमशः कोतवाली औरैया , थाना अजीतमल , थाना फफूंद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा खानपुर , दलेलनगर, कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी क्षेत्र व बाजारों, भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।3
- औरैया जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कोतवाली थाना अजीतमल तथा थाना फफूंद की पुलिस फोर्स द्वारा विशेष पैदल गस्त किया। इसके तहत कस्बा खानपुर,दलेलनगर कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं। साथ ही, ड्रोन की मदद से इन क्षेत्रों पर सतर्क और निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हों। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों का आनंद मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था का पूर्ण सम्मान करें और किसी भी उकसावे या अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी सतर्कता और समन्वय से जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि होली और रमजान का यह संयुक्त अवसर पूरे औरैया में शांतिपूर्ण माहौल में बीते।2
- औरैया के अछल्दा क्षेत्र के एल्पी गांव में को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना देख तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।1
- Post by कुमार सुनील1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया –* *पुलिस फोर्स के साथ खानपुर, दलेलनगर व फफूंद में किया सघन पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा।* *मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी, हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर।* *भीड़भाड़ वाले बाजारों और चौराहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी।* *अधिकारियों ने साफ कहा , शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील।* *जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में, प्रशासन अलर्ट मोड पर।*2
- औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय-धीरजपुर में छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया गया व लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उनको पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वो पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक सिमट कर रह जाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह दैनिक मजदूरी करते हुए अपनी दिनचर्या के साथ जीवन यापन करते रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं, जबकि समिति परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है, सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।2