logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगारमोहिनी–परमानपुर मार्ग पर अतिक्रमण बना मुसीबत, ग्रामीणों ने उठाई आवाज जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत गिरदा पंचायत के सिंगारमोहिनी घाट से लेकर परमानपुर गांव जाने वाली सड़क पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर बनमोत्तर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने लिखित आवेदन भूमि सुधार मंत्री बिहार, पुर्णिया कमिश्नर, जिला पदाधिकारी ,एसपी अररिया व सीओ जोकीहाट को दिया है। आवेदन में गिरदा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. सलीमुद्दीन, आफाक, वसीक, सादाब, सरताज, साजिद, नौशाद, मोहसीम सहित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन में लिखा है कि प्रधानमंत्री सड़क पर ग्रामीणों ने सिंगारमोहिनी, दर्शना, रामगंज, बनमोत्तर गांव से होते हुए परमानपुर गांव तक अतिक्रमण कर घर बना लिया जिस कारण सड़क काफी पतली हो गई है। वाहनों के आने जाने में दिक्कत होती है। सड़क दुर्घटना होती रहती है। व्यस्त सड़क पर यातायात में आम लोगों को कठिनाई होती है।इस सड़क पर रोज हजारों लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आते जाते हैं। लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क जितनी चौड़ी होनी चाहिए उतनी चौड़ी नहीं है। सड़क के किनारे बसे लोगों ने काफी दूर तक अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य कठिन है। गौरतलब है कि बिहार सरकार के ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत श्रृंगार मोहिनी घाट से परमानपुर गांव तक पथ निर्माण कार्य करीब 4.6 किलोमीटर लंबित है। पंचायत के लोगों ने लिखा है कि बिना अतिक्रमण हटाए सड़क निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। निर्माण कार्य होने पर भी सड़क लंबे समय तक नहीं टिकेगी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि आवागमन में कम से कम आधा दर्जन गांवों के लोगों की कठिनाई को देखते हुए सरकारी अमीन से नापी कराकर अतिक्रमण हटाया जाय जिससे बनमोत्तर, परमानपुर, रामगंज, सिंगारमोहिनी, ललिया, दर्शना, गिरदा आदि गांव के लोगों को घर से प्रखंड व जिला मुख्यालय आने जाने में सुविधा हो सके। पूर्व मुखिया ने बताया कि आवेदन की प्रतिलिपि एडीएम, डीसीएलआर सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सौंपा गया है।

2 hrs ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
2 hrs ago
0e5a1808-8fc6-4c86-ae17-41b633b23552

More news from बिहार and nearby areas
  • थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल
जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली
जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha
    1
    jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha
    user_Pintu Nishad Raj
    Pintu Nishad Raj
    अररिया, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।
    1
    अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    3 hrs ago
  • Post by विकास कुमार
    1
    Post by विकास कुमार
    user_विकास कुमार
    विकास कुमार
    Electrician अररिया, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Majid Bombay
    1
    Majid Bombay
    user_Hdmfbsm
    Hdmfbsm
    अररिया, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by M K
    1
    Post by M K
    user_M K
    M K
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar
    2
    Post by Rakesh Kumar
    user_Rakesh Kumar
    Rakesh Kumar
    अररिया, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by विकास कुमार
    1
    Post by विकास कुमार
    user_विकास कुमार
    विकास कुमार
    Electrician अररिया, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.