logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं। मुझे मेरी पार्टी TMC ने प्रवक्ता पद से हटा दिया है, जबकि पार्टी के कहने पर ही मैंने वीडियो बनाया था। : रिजु दत्ता, एक्स TMC नेता

1 hr ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं। मुझे मेरी पार्टी TMC ने प्रवक्ता पद से हटा दिया है, जबकि पार्टी के कहने पर ही मैंने वीडियो बनाया था। : रिजु दत्ता, एक्स TMC नेता

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं। मुझे मेरी पार्टी TMC ने प्रवक्ता पद से हटा दिया है, जबकि पार्टी के कहने पर ही मैंने वीडियो बनाया था। : रिजु दत्ता, एक्स TMC नेता
    1
    मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं।
मुझे मेरी पार्टी TMC ने प्रवक्ता पद से हटा दिया है, जबकि पार्टी के कहने पर ही मैंने वीडियो बनाया था।
: रिजु दत्ता, एक्स TMC नेता
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक के एक छात्र का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक के एक छात्र का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संभल के सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई संभल के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को हिजाब और टोपी पहनाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया। सोशल मीडिया पर स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। प्राथमिक जांच के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हेडिंग: सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा पर बवाल, वीडियो वायरल होते ही प्रिंसिपल समेत 3 पर कार्रवाई संभल के सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई संभल के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को हिजाब और टोपी पहनाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया। सोशल मीडिया पर स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। प्राथमिक जांच के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हेडिंग: सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा पर बवाल, वीडियो वायरल होते ही प्रिंसिपल समेत 3 पर कार्रवाई
    2
    संभल के सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
संभल के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को हिजाब और टोपी पहनाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया। सोशल मीडिया पर स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया।
प्राथमिक जांच के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेडिंग: सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा पर बवाल, वीडियो वायरल होते ही प्रिंसिपल समेत 3 पर कार्रवाई
संभल के सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
संभल के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को हिजाब और टोपी पहनाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया। सोशल मीडिया पर स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया।
प्राथमिक जांच के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेडिंग: सरकारी स्कूल में धार्मिक वेशभूषा पर बवाल, वीडियो वायरल होते ही प्रिंसिपल समेत 3 पर कार्रवाई
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अखंड नगर सड़क दुर्घटना में हुए दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर की बाइट* "आज दिनांक 11 मई, थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर में ऑटो के पास खड़े हुए दो सगे भाई अनिल व प्रदीप जो सरैया मुबारकपुर के रहने वाले हैं, उनको एक अज्ञात बोलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मृत्यु हो गई है। शव का पंचायतनामा भर के वास्ते पीएम भेजा गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो की तलाश जारी है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट-*
    1
    *अखंड नगर सड़क दुर्घटना में हुए दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर की बाइट*
"आज दिनांक 11 मई, थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर में ऑटो के पास खड़े हुए दो सगे भाई अनिल व प्रदीप जो सरैया मुबारकपुर के रहने वाले हैं, उनको एक अज्ञात बोलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मृत्यु हो गई है। शव का पंचायतनामा भर के वास्ते पीएम भेजा गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो की तलाश जारी है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट-*
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप” आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप” रायबरेली में पीजीआई पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल, कानून और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की उड़ाई गई धज्जियां रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र में लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिसकर्मियों की कथित दबिश अब गंभीर विवाद का विषय बन गई है। पीड़ित महिला रंजना सैनी पत्नी अमित सैनी निवासी ग्राम कुर्री सुदौली ने आरोप लगाया है कि 10 मई 2026 की रात लगभग 1:20 बजे थाना पीजीआई लखनऊ की पुलिस बिना किसी महिला पुलिसकर्मी, बिना तलाशी वारंट और बिना स्थानीय थाना बछरावां पुलिस को सूचना दिए उनके घर में घुस गई। महिला के अनुसार उस समय वह अपने छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं जबकि उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी कई दरोगाओं सहित सीधे कमरे में घुस आए, पूछताछ की और परिवार को डराया-धमकाया। महिला ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल कैमरा चालू कर वीडियो बनाना शुरू किया, पुलिसकर्मी वहां से निकलने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कमरे में रखे सोने के आभूषण गायब मिले। महिला ने एक एसआई अशोक सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान का दावा भी किया है। स्थानीय पुलिस को सूचना क्यों नहीं सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसी दूसरे जनपद की पुलिस दूसरे जिले में दबिश देती है, तो संबंधित स्थानीय थाना और चौकी को सूचना देना आवश्यक माना जाता है। लेकिन इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि थाना बछरावां पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। क्या कहते हैं नियम कानूनी जानकारों के अनुसार दूसरे जनपद में दबिश के दौरान स्थानीय थाना को सूचना देना आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। महिलाओं से जुड़े मामलों में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी महत्वपूर्ण होती है। रात में कार्रवाई के दौरान पुलिस को अपनी पहचान और कार्रवाई का आधार स्पष्ट करना होता है। बिना वारंट घर में प्रवेश और तलाशी पर गंभीर कानूनी सवाल खड़े हो सकते हैं। परिवार में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत बताया जा रहा है। ग्रामीणों में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही नियमों को ताक पर रखेंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। उच्चस्तरीय जांच की मांग पीड़िता ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक, सहित आला अधिकारियों हो से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या कदम उठाता है।
    1
    आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप”
आधी रात महिला के घर में घुसी लखनऊ पीजीआई पुलिस! बिना स्थानीय थाना पुलिस सूचना दबिश, महिला ने लगाया धमकाने और जेवर गायब होने का आरोप”
रायबरेली में पीजीआई पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल, कानून और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की उड़ाई गई धज्जियां
रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र में लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिसकर्मियों की कथित दबिश अब गंभीर विवाद का विषय बन गई है। पीड़ित महिला रंजना सैनी पत्नी अमित सैनी निवासी ग्राम कुर्री सुदौली ने आरोप लगाया है कि 10 मई 2026 की रात लगभग 1:20 बजे थाना पीजीआई लखनऊ की पुलिस बिना किसी महिला पुलिसकर्मी, बिना तलाशी वारंट और बिना स्थानीय थाना बछरावां पुलिस को सूचना दिए उनके घर में घुस गई।
महिला के अनुसार उस समय वह अपने छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं जबकि उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी कई दरोगाओं सहित सीधे कमरे में घुस आए, पूछताछ की और परिवार को डराया-धमकाया। महिला ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल कैमरा चालू कर वीडियो बनाना शुरू किया, पुलिसकर्मी वहां से निकलने लगे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कमरे में रखे सोने के आभूषण गायब मिले। महिला ने एक एसआई अशोक सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान का दावा भी किया है।
स्थानीय पुलिस को सूचना क्यों नहीं
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसी दूसरे जनपद की पुलिस दूसरे जिले में दबिश देती है, तो संबंधित स्थानीय थाना और चौकी को सूचना देना आवश्यक माना जाता है। लेकिन इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि थाना बछरावां पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
क्या कहते हैं नियम
कानूनी जानकारों के अनुसार 
दूसरे जनपद में दबिश के दौरान स्थानीय थाना को सूचना देना आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है।
महिलाओं से जुड़े मामलों में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी महत्वपूर्ण होती है।
रात में कार्रवाई के दौरान पुलिस को अपनी पहचान और कार्रवाई का आधार स्पष्ट करना होता है।
बिना वारंट घर में प्रवेश और तलाशी पर गंभीर कानूनी सवाल खड़े हो सकते हैं।
परिवार में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत बताया जा रहा है। ग्रामीणों में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही नियमों को ताक पर रखेंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।
उच्चस्तरीय जांच की मांग
पीड़िता ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक,  सहित आला अधिकारियों हो से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या कदम उठाता है।
    user_विवेक कुमार मिश्र
    विवेक कुमार मिश्र
    Credit reporting agency पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • दवा लेने गई विवाहिता दो बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पड़ोसी जनपद जौनपुर के मंझनपुर थाना सुजानगंज निवासी खलील पुत्र नूर मोहम्मद ने पट्टी कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रियासत अली के साथ की थी। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर रुबीना अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे सैफ के साथ करैला बाजार दवा लेने गई थी। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका।विवाहिता के पिता खलील ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर बेटी व दोनों बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटाई गई है।
    1
    दवा लेने गई विवाहिता दो बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पड़ोसी जनपद जौनपुर के मंझनपुर थाना सुजानगंज निवासी खलील पुत्र नूर मोहम्मद ने पट्टी कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रियासत अली के साथ की थी।
बताया गया कि शुक्रवार दोपहर रुबीना अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे सैफ के साथ करैला बाजार दवा लेने गई थी। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका।विवाहिता के पिता खलील ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर बेटी व दोनों बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटाई गई है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर के माधवपुर गाँव में अकबरपुर-सुल्तानपुर स्टेट हाईवे किनारे मृत और जीवित गौवंश मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि इन्हें किसी वाहन से फेंका गया; अपराधियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। जीवित गौवंश का उपचार जारी है, जबकि मृत का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
    1
    सुल्तानपुर के माधवपुर गाँव में अकबरपुर-सुल्तानपुर स्टेट हाईवे किनारे मृत और जीवित गौवंश मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि इन्हें किसी वाहन से फेंका गया; अपराधियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। जीवित गौवंश का उपचार जारी है, जबकि मृत का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • *शो पीस बना नगर पंचायत लम्भुआ का वाटर कूलर* चिल चिलाती धूप में नगर पंचायत लम्भुआ के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित वॉटर कूलर जो नगर पंचायत द्वारा लगाया गया है। आए दिन खराब रहता है। आने जाने वाले राहगीरों एवं दुकानदारों को पानी की बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समझने का कष्ट करे। जिससे इस गर्मी में पानी की परेशानी दूर हो सके।
    1
    *शो पीस बना नगर पंचायत लम्भुआ का वाटर कूलर*
चिल चिलाती धूप में नगर पंचायत लम्भुआ के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित वॉटर कूलर जो नगर पंचायत द्वारा लगाया गया है। आए दिन खराब रहता है। आने जाने वाले राहगीरों एवं दुकानदारों को पानी की बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समझने का कष्ट करे। जिससे इस गर्मी में पानी की परेशानी दूर हो सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.