logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीको थाना क्षेत्र की छापरी चौकी में लापरवाही उजागर, गुजरात पुलिस की कार्रवाई से खुली पोल। छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की नाक के नीचे से निकल गई 5 लाख की शराब की खेप। आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र की छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुजरात की अंबाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वॉल्सवेगन कार से करीब 5 लाख रुपए की अवैध शराब की खेप पकड़ ली, हैरानी की बात यह रही कि यह कार आबूरोड के छापरी चौकी क्षेत्र से होकर निकली, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी, वही छापरी चौकी से महज कुछ दूरी पर अंबाजी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। इस कार्यवाही के बाद रीको थाना और छापरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, तो वही अंबाजी पुलिस ने अवैध शराब की खेप समेत अपराधियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की है।

19 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
19 hrs ago
3318838a-deeb-451b-acc1-4949d269b492

रीको थाना क्षेत्र की छापरी चौकी में लापरवाही उजागर, गुजरात पुलिस की कार्रवाई से खुली पोल। छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की नाक के नीचे से निकल गई 5 लाख की शराब की खेप। आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र की छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुजरात की अंबाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वॉल्सवेगन कार से करीब 5 लाख रुपए की अवैध शराब की खेप पकड़ ली, हैरानी की बात यह रही कि यह कार आबूरोड के छापरी चौकी क्षेत्र से होकर निकली, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी, वही छापरी चौकी से महज कुछ दूरी पर अंबाजी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। इस कार्यवाही के बाद रीको थाना और छापरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, तो वही अंबाजी पुलिस ने अवैध शराब की खेप समेत अपराधियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड। नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। जिला सचिव आई.एस. राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 व 19 अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ी केवल 1 गोल्ड और 1 सिल्वर ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए कुल 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। जिसमे मोइसा केला ने गोल्ड एवं सिल्वर, किशन यादव ने गोल्ड एवं सिल्वर, दृष्टि तिवारी सिल्वर एवं ब्राउंज, ईसाय केला सिल्वर, शानू सोनी ने ब्राउंज मैडल हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 800 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कराटे कोच जसवंत कुमार, कनक सिंह, महेश कुमार, मुकेश धनराज, कुंदन कुमार, चंदा मीणा एवं अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    4
    आबूरोड। नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
जिला सचिव आई.एस. राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 व 19 अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में खिलाड़ी केवल 1 गोल्ड और 1 सिल्वर ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए कुल 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।
जिसमे मोइसा केला ने गोल्ड एवं सिल्वर, किशन यादव ने गोल्ड एवं सिल्वर, दृष्टि तिवारी सिल्वर एवं ब्राउंज, ईसाय केला सिल्वर, शानू सोनी ने ब्राउंज मैडल हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 800 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कराटे कोच जसवंत कुमार, कनक सिंह, महेश कुमार, मुकेश धनराज, कुंदन कुमार, चंदा मीणा एवं अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Reporter Patrakar
    1
    Post by Reporter Patrakar
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी * बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी *
बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • “Mahoday, hame 12 din ho gaye hain dharne par baithe hue, lekin abhi tak koi prashasanik karvahi nahi hui hai. Kripya turant sthaniya prashasan ko nirdesh dekar rasta khulvane ki kripa karen.”
    3
    “Mahoday, hame 12 din ho gaye hain dharne par baithe hue, lekin abhi tak koi prashasanik karvahi nahi hui hai. Kripya turant sthaniya prashasan ko nirdesh dekar rasta khulvane ki kripa karen.”
    user_KIRAN SOLANKI
    KIRAN SOLANKI
    Student union रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना झाड़ोल के थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशनलाल (20) पुत्र मंगीलाल वेहरा निवासी दुणागतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। जांच में सामने आया कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही टोपीदार बंदूक जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में शामिल पुलिसकर्मी: थानाधिकारी फेलीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार, भूरा राम (विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना झाड़ोल के थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशनलाल (20) पुत्र मंगीलाल वेहरा निवासी दुणागतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। जांच में सामने आया कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही टोपीदार बंदूक जब्त कर ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थानाधिकारी फेलीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार, भूरा राम (विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।
इस कार्रवाई को अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    4
    राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत
भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है।
इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जालौर शहर में सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल लिंक रोड पर एक तेज गति से आ रही कर ने सड़क किनारे खड़े लोरी संचालक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार किया गया इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई साथी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान को लगा देते हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
    3
    जालौर शहर में सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल लिंक रोड पर एक तेज गति से आ रही कर ने सड़क किनारे खड़े लोरी संचालक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार किया गया इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई साथी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान को लगा देते हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।
    1
    राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.