Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rohit Sharma prem mandir supervisor Vrindavan
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर जिले के ग्राम पंचायत डिडवार में प्रस्तावित नए पोलिंग बूथ को लेकर ग्रामीणों में रोष एंकर व्यू हैं डिडवार पंचायत के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है धौलपुर पोलिंग बूथ को घनाकापुरा में ही यथावत रखा जाए ज्ञापन में कसियापुरा, काटरपुरा, डरुआपुरा-1, डरुआपुरा-2, लायकपुरा, कारेकी पोखरिया, तालपुरा और तेजसिंह का पुरा सहित डिडवार पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि डिडवार में वर्तमान में कोई उपयुक्त राजकीय भवन उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि यदि किसी निजी भवन में पोलिंग बूथ बनाया जाता है, तो निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संभव नहीं हो पाएगा। मतदान के दौरान विवाद और तनाव होने का डर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिडवार में कुछ उच्च जाति के लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने की संभावना है, जिससे मतदान के दौरान विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा है। इसी कारण ग्रामीणों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे स्वयं मौके पर जाकर प्रस्तावित पोलिंग बूथ का भौतिक निरीक्षण करें। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घनाकापुरा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध हैं। विद्यालय मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण मतदाताओं के आवागमन में भी कोई परेशानी नहीं होगी। ग्रामीणों के अनुसार, डिडवार से संबंधित कई गांवों की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक है और मार्ग भी सुगम नहीं है, जबकि घनाकापुरा पोलिंग बूथ से सभी गांवों की दूरी मात्र 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में है। ग्रामीणों ने राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ ही लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते पोलिंग बूथ को स्थानांतरित कराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अधिकांश ग्रामीण घनाकापुरा में ही पोलिंग बूथ बनाए रखने के पक्ष में हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन आयोग धौलपुर तथा पंचायती राज विभाग मंत्री, राजस्थान सरकार से भी निष्पक्ष निर्णय लेने की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में श्यामसुंदर, हरिसिंह, थानासह, सुशीलाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर ने धुलकोट रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान जरुरतमंदों के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा धौलपुर सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर ने धूलकोट रोड निहालगंज थाने के पास स्थित आश्रय स्थल रेन बसेरे का निरीक्षण किया सचिव रेखा यादव द्वारा रैन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु मूलभूत सुविधाएं जैसे- कम्बल, रजाई, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पुरूष एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था के साथ शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया निरीक्षण दौरान रेन बसेरे में आए व्यक्तियों के लिए उपस्थित एंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें आने वाले व्यक्तियों की एंट्रियां चैक की तथा निरीक्षण दौरान पिछले निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की बारिकी से जांच की एवं सचिव द्वारा पर्दे भी लगाए जाने के निर्देश दिए थे उक्त आदेश की पालना में पर्दे भी लगे मिले निरीक्षण दौरान सचिव ने गद्दे रजाई ,तकियों की नियमित साफ सफाई के निर्देश प्रदान किए एवं निरीक्षण दौरान रसोईघर में तीन व्यक्ति भोजन कर रहे थे उक्त व्यक्तियों से सचिव ने जानकारी ली तो इचार्ज ने बताया कि केवल एक व्यक्ति हैं जो मजदूरी करता है एवं रेन बसेरे में रहता एवं खाना खाता है एवं अन्य दो व्यक्ति है जो केवल इंदरा रसोई में खाना खाने आए है सचिव द्वारा उन व्यक्तियों से रहने, खाने या मेडिकल समस्या की भी जानकारी ली एवं इसी प्रकार एक महिला जो रेन बसेरे में रहती है एवं वहीं खाना बनाती है एवं एक बालिका उपस्थित मिली जो वहां पढ़ाई करती है। सचिव द्वारा महिला से पूछा कि कितने लोगों का खाना बनाती हो तो महिला ने बताया कि सुबह-शाम 50-50 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है निरीक्षण दौरान 15 लोगो ने खाना खा लिया था साथ ही सचिव द्वारा पीने के पानी की जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आरओ के पानी के कैंपर प्रतिदिन भिजवाए जाते हैं एवं सचिव ने रसोईघर एवं टायलेटों का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, केयर टेकर इंवार्ज विशाला उपाध्याय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडोतिया उपस्थित रहे।1
- **लहार ब्रेकिंग भारतीय उप डाक सेवा में पोस्ट मास्टर का दबंगई पैसे निकालने आए कस्टमर को जान से मारने की धमकी अंदाज* *भारतीय उप डाक सेवा लहार में पोस्टमास्टर द्वारा पैसे निकालने आय नगर के जनप्रतिनिधि संगीता चक्रेश समाधिया पर पोस्ट मास्टर द्वारा जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी पोस्ट मास्टर द्वारा कांच तोड़ कर मारने की धमकी** *भारतीय उप डाक सेवा लहार में पोस्टमास्टर द्वारा पैसे निकालने आय नगर के जनप्रतिनिधि संगीता चक्रेश समाधिया पर पोस्ट मास्टर द्वारा जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी पोस्ट मास्टर द्वारा कांच तोड़ कर मारने की धमकी*1
- अम्बाह। आज अम्बाह नगर में नगर पालिका परिषद अम्बाह द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए बताया कि चिन्हित स्थानों पर लगाए गए हाथठेले, ठेले, दुकान का सामान एवं अन्य सामग्री निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान नगर पालिका का अमला एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- फतेहाबाद। रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए इटावा जिले के चार युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ थाना फतेहाबाद के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र में चार युवकों द्वारा रेल पटरी पर घूमते हुए वीडियो बनाया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जानकारी आरपीएफ को मिली। जांच के दौरान वीडियो की पहचान सुनिश्चित होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद इटावा जनपद की सिविल पुलिस, थाना बढ़पुरा से समन्वय स्थापित कर ग्राम असवा पहुंचकर वीडियो में दिखाई दे रहे चारों युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल सिंह उर्फ रानू पुत्र हरेंद्र सिंह, गौरव कुमार पुत्र देवी शंकर, आकाश सिंह पुत्र किशोर सिंह तथा अजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत चारों को मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। आरपीएफ ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर इस प्रकार की लापरवाही न करें, यह जानलेवा साबित हो सकती है और कानूनन दंडनीय अपराध है।1
- धौलपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के धौलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। शहर के प्रमुख जगदीश तिराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।1
- धौलपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा धौलपुर पधारने पर जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में केथरी टोल पर हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहकर उनका जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ उनके स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पहुंचे वहां पर उन्होंने VB RAM G कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई शंकर गोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, बसेड़ी पूर्व विधायक सुखरामकोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरज शर्मा, विशम्बर दयाल शर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लागू की गई नरेगा योजना में बहुत खामियां थी और उसमें कोई विकास का सही मार्गदर्शन नहीं था अब इस योजना के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना पूरी होगी उन्होंने दोनों योजनाओं का तुलनात्मक विवरण दिया शंकर गोरा ने बताया कि इस योजना के प्रमुख विशेषताएं हैं काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन, केंद्र-राज्य अनुपात सामान्य राज्यों में 60:40, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में 90:10, फोकस जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्य, एआई द्वारा तकनीकी स्तर पर निगरानी जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम डैशबोर्ड, साप्ताहिक पारदर्शिता और वार्षिक सामाजिक ऑडिट रहेगी। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का धौलपुर में पहली बार आगमन हुआ है युवाओं में उनके प्रति बहुत उत्साह है उन्होंने कहा कि शंकर गौरा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा को नई दिशा देगा, कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम संयोजक बाचाराम बघेल ने कहा कि नरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन कर दिया है इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का गारंटीड रोजगार दिया जाएगा, जो पहले 100 दिन था कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री अनिल गोयल ने किया इस दौरान कार्यक्रम में सह संयोजक जयवीर पोसवाल, दीप सिंह कुशवाह, प्रदीप सिसोदिया जिला मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तोमर, विजय त्यागी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, पूर्व जिला मंत्री विनय परमार, मुकेश सक्सेना नंदकिशोर शुक्ला, डॉ मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, शिवम राजावत, राहुल राना, वेद प्रकाश शर्मा, डीके कुशवाह, नितिन कुशवाहा, कल्पना शर्मा जिला संयोजक महिला मोर्चा, शशि त्यागी, शिप्रा गर्ग, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।2
- बहुत बड़ी घटना हुई किया बीत रही होगी भाई 😭1
- Post by Uday Singh1