रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा महंगा, चार युवक गिरफ्तार फतेहाबाद। रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए इटावा जिले के चार युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ थाना फतेहाबाद के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र में चार युवकों द्वारा रेल पटरी पर घूमते हुए वीडियो बनाया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जानकारी आरपीएफ को मिली। जांच के दौरान वीडियो की पहचान सुनिश्चित होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद इटावा जनपद की सिविल पुलिस, थाना बढ़पुरा से समन्वय स्थापित कर ग्राम असवा पहुंचकर वीडियो में दिखाई दे रहे चारों युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल सिंह उर्फ रानू पुत्र हरेंद्र सिंह, गौरव कुमार पुत्र देवी शंकर, आकाश सिंह पुत्र किशोर सिंह तथा अजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत चारों को मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। आरपीएफ ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर इस प्रकार की लापरवाही न करें, यह जानलेवा साबित हो सकती है और कानूनन दंडनीय अपराध है।

- यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक विवाहिता की हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला शुक्रवार शाम सामने आया है। करीब 25 वर्षीय महिला का शव कंबल में लपेटकर पानी निकासी के नाले में फेंका गया था। आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को काले टेप से पैक किया। घटना का पता तब चला जब गांव सौरई के पास माइल स्टोन 148 के निकट बकरी चरा रहे ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े संदिग्ध शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार के नेतृत्व में एसओजी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने जांच शुरू की। मृतका ने मेहंदी रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और पैरों में बिछुए थे। पुलिस को एक हाथ पर गुदा हुआ नाम खुरचा हुआ मिला, जिससे पहचान मिटाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। गले और चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को वाहन से लाकर एक्सप्रेस-वे किनारे फेंक दिया गया। पुलिस दिल्ली दिशा से आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि महिला ने हत्या से पहले सामान्य श्रृंगार किया हुआ था — आंखों में काजल और हाथ में अंगूठी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे वारदात का पूर्वाभास नहीं था, जो मामले को और उलझा रहा है।1
- #comedy Maza Aane Wala Hai Social Media#1
- अंकित शर्मा नाम का युवक देहात की देशी आर्म्स फैक्ट्री से लंबा तमंचा बनवाकर लाया, और शराब के नशे में DJ की भीड़ के बीच धांय-धांय फायरिंग करने लगा। भाजपा होगा तभी तो उसे खुली छूट मिली है ! बाकी के लिए तो बाबा का बुलडोजर है !!1
- Post by दि ननी सिंह1
- अंबाह। इस वक्त नंदी और गौ माता की कितनी दुर्दशा हो रही है और लोग कितने अमानवीय हो गए हैं और इंसानियत को भूल गए हैं ताजा वाक्या अंबाह विकास खंड के अमरपुरा से सामने आया है जहां पर जानकारी के अनुसार कोई शर्मा जी के खेत में जंगली सुअरों के लिए बारूद लगाई गई थी तभी अचानक नंदी के द्वारा बारूद खाने से उसका मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तो वहीं स्थानीय गौ सेवक और समाजसेवी नवीन सिंह तोमर सारसी ने अपने साथियों की टीम के साथ नंदी को पकड़ कर प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सा अधिकारी अंबाह उन्होंने कहा कि नंदी को दोहरी गौशाला में लाइए हम तत्परता से और गंभीरता से उसके उपचार का प्रयास करेंगे। लेकिन सवाल यह क्या इंसान की इंसानियत मर चुकी है मानवता शून्य हो चुकी है।1
- 9:26 41.0 KB/S Vo LTE 35 शिकोहाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामलीला मैदान के पास बारातियों से भरी एक बस, एक कंटेनर और एक ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। यह हादसा तब हुआ जब फिरोजाबाद के मोहल्ला राजपूताना से सोयब पुत्र कफिल की बारात इटावा जा रही थी। बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। शिकोहाबाद में रामलीला मैदान के पास ओवरब्रिज के नजदीक बस के आगे अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान बस के पीछे आ रहे एक कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद कंटेनर के पीछे चल रहा एक ट्रक भी कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर डिवाइडर तोड़ता हुआ हाईवे के बीच में जाकर रुक गया। हादसे के बाद बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के आईजी नॉर्थ सेक्टर नवज्योति गोगोई ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल परिसर की सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने प्रवेश द्वारों, निगरानी व्यवस्था, ड्यूटी पॉइंट्स तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए, ताकि विश्व प्रसिद्ध स्मारक की सुरक्षा और अधिक मजबूत की जा सके। आईजी नवज्योति गोगोई ने CISF जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों की तत्परता और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ताजमहल जैसे संवेदनशील और ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ समन्वय, सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। CISF अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए भविष्य की रणनीतियों पर विचार साझा किया।1
- Post by Chotulohar2
- हमारे हिंदू धर्म को टारगेट कर रहा है वीडियो इतना सहमत हो ताकि जल्द से जल्द पकड़ा जाए1