logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ जिले के पिपलकोट क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल ग्रामीण बैंक प्रस्तावित नेशनल हाईवे 56 बाईपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पीपलखूँट बायपास के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूँट क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल हाईवे-56 बायपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रस्तावित बायपास से क्षेत्र के कई गरीब आदिवासी किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पीपलखूँट के अंतर्गत कड़बलियापाड़ा, उगमनापाड़ा, डूंगरीपाड़ा एवं बोरखेड़ा क्षेत्रों में जिन काश्तकारों की भूमि सर्वे में आ रही है, उनके पास जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन यही कृषि भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से ये परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित क्षेत्र अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में आता है, जहां पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। ऐसे में बिना स्वीकृति भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अवैध बताया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास मार्ग के स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, जिससे किसानों की भूमि सुरक्षित रह सके और किसी को अधिक नुकसान न हो। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से न्यायपूर्ण समाधान की मांग की। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा सरपंच प्रभु लाल निनामा पूर्व सरपंच बहादुर निनामा प्रभु लाल वार्ड पंच रमेश वार्ड पंच शंकर लाल लैंप्स उपाध्यक्ष रमाबाई वार्ड पंच शंकर लाल रावत कन्हैयालाल प्रकाश कचरू महाराज डूंगरी पाड़ा केसुरम अर्जुन लाल रावत सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि पहुंचे जिला

3 hrs ago
user_Aniljatiya 6878
Aniljatiya 6878
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

प्रतापगढ़ जिले के पिपलकोट क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल ग्रामीण बैंक प्रस्तावित नेशनल हाईवे 56 बाईपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पीपलखूँट बायपास के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूँट क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल हाईवे-56 बायपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रस्तावित बायपास से क्षेत्र के कई गरीब आदिवासी किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। ज्ञापन में बताया गया

कि ग्राम पंचायत पीपलखूँट के अंतर्गत कड़बलियापाड़ा, उगमनापाड़ा, डूंगरीपाड़ा एवं बोरखेड़ा क्षेत्रों में जिन काश्तकारों की भूमि सर्वे में आ रही है, उनके पास जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन यही कृषि भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से ये परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित क्षेत्र अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में आता है, जहां पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। ऐसे में बिना स्वीकृति भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को

अवैध बताया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास मार्ग के स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, जिससे किसानों की भूमि सुरक्षित रह सके और किसी को अधिक नुकसान न हो। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से न्यायपूर्ण समाधान की मांग की। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा सरपंच प्रभु लाल निनामा पूर्व सरपंच बहादुर निनामा प्रभु लाल वार्ड पंच रमेश वार्ड पंच शंकर लाल लैंप्स उपाध्यक्ष रमाबाई वार्ड पंच शंकर लाल रावत कन्हैयालाल प्रकाश कचरू महाराज डूंगरी पाड़ा केसुरम अर्जुन लाल रावत सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि पहुंचे जिला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उसको फाइनली गैस आप देख सकते हैं यह राजस्थान प्रतापगढ़ जिले का नेशनल हाईवे है जहां पर अभी भी सेक्टर आए हैं और आपकी गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई से बड़े-बड़े राज्यों में हुए हैं और हमारे यहां पर
    1
    उसको फाइनली गैस आप देख सकते हैं यह राजस्थान प्रतापगढ़ जिले का नेशनल हाईवे है जहां पर अभी भी सेक्टर आए हैं और आपकी गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई से बड़े-बड़े राज्यों में हुए हैं और हमारे यहां पर
    user_X_item_ptg
    X_item_ptg
    Farmer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पीपलखूँट बायपास के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूँट क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल हाईवे-56 बायपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रस्तावित बायपास से क्षेत्र के कई गरीब आदिवासी किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पीपलखूँट के अंतर्गत कड़बलियापाड़ा, उगमनापाड़ा, डूंगरीपाड़ा एवं बोरखेड़ा क्षेत्रों में जिन काश्तकारों की भूमि सर्वे में आ रही है, उनके पास जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन यही कृषि भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से ये परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित क्षेत्र अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में आता है, जहां पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। ऐसे में बिना स्वीकृति भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अवैध बताया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास मार्ग के स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, जिससे किसानों की भूमि सुरक्षित रह सके और किसी को अधिक नुकसान न हो। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से न्यायपूर्ण समाधान की मांग की। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा सरपंच प्रभु लाल निनामा पूर्व सरपंच बहादुर निनामा प्रभु लाल वार्ड पंच रमेश वार्ड पंच शंकर लाल लैंप्स उपाध्यक्ष रमाबाई वार्ड पंच शंकर लाल रावत कन्हैयालाल प्रकाश कचरू महाराज डूंगरी पाड़ा केसुरम अर्जुन लाल रावत सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि पहुंचे जिला
    3
    पीपलखूँट बायपास के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूँट क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल हाईवे-56 बायपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रस्तावित बायपास से क्षेत्र के कई गरीब आदिवासी किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पीपलखूँट के अंतर्गत कड़बलियापाड़ा, उगमनापाड़ा, डूंगरीपाड़ा एवं बोरखेड़ा क्षेत्रों में जिन काश्तकारों की भूमि सर्वे में आ रही है, उनके पास जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन यही कृषि भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से ये परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित होगा।
ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित क्षेत्र अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में आता है, जहां पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। ऐसे में बिना स्वीकृति भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अवैध बताया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास मार्ग के स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, जिससे किसानों की भूमि सुरक्षित रह सके और किसी को अधिक नुकसान न हो।
ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से न्यायपूर्ण समाधान की मांग की।
पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा सरपंच प्रभु लाल निनामा पूर्व सरपंच बहादुर निनामा प्रभु लाल वार्ड पंच रमेश वार्ड पंच शंकर लाल लैंप्स उपाध्यक्ष रमाबाई वार्ड पंच शंकर लाल रावत कन्हैयालाल प्रकाश कचरू महाराज डूंगरी पाड़ा केसुरम अर्जुन लाल रावत सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि पहुंचे जिला
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूँट क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल हाईवे-56 बायपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रस्तावित बायपास से क्षेत्र के कई गरीब आदिवासी किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।
    1
    प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूँट क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नेशनल हाईवे-56 बायपास के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल निनामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रस्तावित बायपास से क्षेत्र के कई गरीब आदिवासी किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़, संवाददाता। विश्व जल दिवस के अवसर पर दीपेश्वर तालाब में राजस्थान बाल कल्याण समिति (RBKS) एवं FES संस्था के आपसी समन्वय से स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कुल 22 सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों शामिल थे, ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सहभागियों ने मिलकर तालाब परिसर की साफ-सफाई की और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान तालाब से 1 क्विंटल से अधिक कचरा बाहर निकाला गया, जिसका उचित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    प्रतापगढ़, संवाददाता।
विश्व जल दिवस के अवसर पर दीपेश्वर तालाब में राजस्थान बाल कल्याण समिति (RBKS) एवं FES संस्था के आपसी समन्वय से स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान आयोजित किया गया।
अभियान में कुल 22 सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों शामिल थे, ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सहभागियों ने मिलकर तालाब परिसर की साफ-सफाई की और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान तालाब से 1 क्विंटल से अधिक कचरा बाहर निकाला गया, जिसका उचित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना धरियावद व डीएसटी की कार्यवाही,1 करोड 14 लाख 80 हजार का अवैध डोडाचूरा,पिकअप व जिंदा कारतूस जब्त जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में नानालाल सालवी पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में,हजारीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय पुलिस टीम एवं डीएसटी टीम द्वारा 22 मार्च 2026 को पिकअप में परिवहन किया जा रहे 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक जिंदा कारतूस को जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जप्त किया है। थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को थानाधिकारी धरियावद हजारीलाल को टेलीफोन डीएसटी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रहे हैं,जो बांसी से वापस मुड़कर धरियावद की तरफ आ रही है। सूचना पर थानाधिकारी मय टीम पांचागुड़ा होते हुए आरामपूरा जंगल में पहुंचे। जहां डीएसटी टीम की सरकारी जीप खड़ी थी। और 50 फीट जंगल में एक पिकअप RJ 21 GD 6056 खड़ी थी। जहां जीएसटी टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि दौरान नाकाबंदी डीएसटी टीम द्वारा पाँचागुड़ा के रिसोर्ट के पास नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी एक पिकअप में ड्राइवर के अलावा एक और आदमी कुल दो व्यक्ति पिकअप में बैठे हुए थे। जिनको गाड़ी रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर बोलेरो सरकारी जीप RJ 35 UA 2228 को टक्कर मारकर उदयपुर की तरफ पिकअप को लेकर भागे। जिसका डीएसटी टीम द्वारा पीछा किया और माइक से रुकने का अनाउंस करने पर पिकअप चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने डीएसटी टीम को जान से मारने की नीयत से 15 से 16 फायर किए। टीम द्वारा जवाबी फायर करने पर पिकअप चालक ने बांसी से पुनः पिकअप को धरियावद की तरफ मोड़कर जंगल में पिकअप खड़ी कर दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई परंतु वह जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर 38 कट्टो में कुल 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस मिला। जिसको जप्त कर थाना धरियावद में प्रकरण दर्ज किया गया प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
    2
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना धरियावद व डीएसटी की कार्यवाही,1 करोड 14 लाख 80 हजार का अवैध डोडाचूरा,पिकअप व जिंदा कारतूस जब्त
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में नानालाल सालवी पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में,हजारीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय पुलिस टीम एवं डीएसटी टीम द्वारा 22 मार्च 2026 को पिकअप में परिवहन किया जा रहे 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक जिंदा कारतूस को जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जप्त किया है। थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को थानाधिकारी धरियावद हजारीलाल को टेलीफोन डीएसटी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रहे हैं,जो बांसी से वापस मुड़कर धरियावद की तरफ आ रही है। सूचना पर थानाधिकारी मय टीम पांचागुड़ा होते हुए आरामपूरा जंगल में पहुंचे। जहां डीएसटी टीम की सरकारी जीप खड़ी थी। और 50 फीट जंगल में एक पिकअप RJ 21 GD 6056 खड़ी थी। जहां जीएसटी टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि दौरान नाकाबंदी डीएसटी टीम द्वारा पाँचागुड़ा के रिसोर्ट के पास नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी एक पिकअप में ड्राइवर के अलावा एक और आदमी कुल दो व्यक्ति पिकअप में बैठे हुए थे। जिनको गाड़ी रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर बोलेरो सरकारी जीप RJ 35 UA 2228 को टक्कर मारकर उदयपुर की तरफ पिकअप को लेकर भागे। जिसका डीएसटी टीम द्वारा पीछा किया और माइक से रुकने का अनाउंस करने पर पिकअप चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने डीएसटी टीम को जान से मारने की नीयत से 15 से 16 फायर किए। टीम द्वारा जवाबी फायर करने पर पिकअप चालक ने बांसी से पुनः पिकअप को धरियावद की तरफ मोड़कर जंगल में पिकअप खड़ी कर दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई परंतु वह जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर 38 कट्टो में कुल 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस मिला। जिसको जप्त कर थाना धरियावद में प्रकरण दर्ज किया गया प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
    user_Zuber Ahmed
    Zuber Ahmed
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रतलाम में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सद्भाव और सद्प्रवृतियां आवश्यक हैं, जिनसे युवा, महिलाएं और बुजुर्ग संगठित हो सकेंगे। उन्होंने कर्मों में पवित्रता पर जोर देते हुए 4 मई को उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव एकलिंगनाथजी के पूजन से हुई। अध्यक्षता मध्यप्रदेश परिषद के अध्यक्ष सुनील जोशी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश विरेन्द्र जोशी, अनिल पण्डया व रविन्द्र उपाध्याय रहे। अतिथियों का स्वागत हरिओम जोशी, महेश जोशी, एन एम शर्मा व नीलेश शर्मा ने किया। बैठक में पुष्पेन्द्र जोशी, डॉ चन्द्रप्रकाश जोशी व मानवी जोशी ने विचार व्यक्त किए। संचालन राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने किया तथा आभार राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ ओ पी जोशी ने जताया। इस अवसर पर गोमतीशंकर पण्डया, नवीन त्रिवेदी, गणेश लाल जोशी, कन्हैयालाल पण्डया, यशवंत व्यास, डॉ हेमन्त उपाध्याय, दिनेश पण्डया, सुधीर भट्ट, प्रवीण पण्डया सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
    1
    रतलाम में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सद्भाव और सद्प्रवृतियां आवश्यक हैं, जिनसे युवा, महिलाएं और बुजुर्ग संगठित हो सकेंगे। उन्होंने कर्मों में पवित्रता पर जोर देते हुए 4 मई को उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव एकलिंगनाथजी के पूजन से हुई। अध्यक्षता मध्यप्रदेश परिषद के अध्यक्ष सुनील जोशी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश विरेन्द्र जोशी, अनिल पण्डया व रविन्द्र उपाध्याय रहे। अतिथियों का स्वागत हरिओम जोशी, महेश जोशी, एन एम शर्मा व नीलेश शर्मा ने किया।
बैठक में पुष्पेन्द्र जोशी, डॉ चन्द्रप्रकाश जोशी व मानवी जोशी ने विचार व्यक्त किए। संचालन राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने किया तथा आभार राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ ओ पी जोशी ने जताया।
इस अवसर पर गोमतीशंकर पण्डया, नवीन त्रिवेदी, गणेश लाल जोशी, कन्हैयालाल पण्डया, यशवंत व्यास, डॉ हेमन्त उपाध्याय, दिनेश पण्डया, सुधीर भट्ट, प्रवीण पण्डया सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत। थाना धरियावद पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस दौरान मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है। पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
    4
    प्रतापगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत।                                        थाना धरियावद पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस दौरान मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है। पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।                   ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.