Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली में गणमान्य लोगों ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती, विचार संगोष्टी का आयोजन।
Shambhu sharan
सुगौली में गणमान्य लोगों ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती, विचार संगोष्टी का आयोजन।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली में गणमान्य लोगों ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती, विचार संगोष्टी का आयोजन।1
- शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन 60 श्रमिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच ।। बेतिया शुक्रवार को मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के सभागार में दो दिवसीय रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदघाटन यूनिट हेड उदयवीर सिंह, आस्था हॉस्पिटल बेतिया के डा. अंजनी कुमार और डॉ. कुमार शुभम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर यूनिट हेड समेत 40 कर्मियों ने रक्त दान किया ,साथ ही 50 कर्मियों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया।यूनिट हेड श्री सिंह ने इस रक्त दान महादान है।जितना खून हम देते है उतना ही खून तुरंत शरीर मे बन जाता है।इसलिए रक्त दान करने से घबड़ाना नही चाहिये।आपके द्वारा दिये गये खून से किसी की जान बच जाती है।यह बड़ी बात है।मौके पर उपस्थित एमबीबीएस डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि अवसर पर कहा कि खून देने वाला व्यक्ति किसी संक्रमित रोग से ग्रषित नही होना चाहिये।उन्होंने चीनी मिलकर्मियों और उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया।एजीएम एचआर हरीश सिंह ने कहा कि शनिवार के दिन भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा।उन्होंने मिलकर्मियों से इस अवसर का लाभ लेने को कहा।स्वास्थ्य जांच में मिलकर्मियों की भीड़ उमड़ी।रक्तदान करनेवालों में यूनिट हेड के अलावे मुनीन्द्र सिंह,नरेंद्र कुमार मिश्रा, मंजीत सिंह पाल,टाइमकीपर सुरज कुमार सिंह, सेफ्टी अफसर गोविंद चौधरी,राहुल सोनी आदि का नाम उल्लेखनीय है।3
- भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, चनपटिया में जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से पश्चिम चंपारण में चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन शनिवार के दोपहर चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और बाजारों में लोगों से संवाद कर पार्टी के संदेश और जनहित से जुड़ी मांगों को रखा। भाकपा का यह अभियान छह अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने तथा चार लेबर कोड वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। इसके अलावा दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, बुलडोजर राज की समाप्ति तथा छात्रों और युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को अधिकारों और जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है।1
- सीतामढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पुनौरा धाम में की पूजा-अर्चना, ब्रूड बैंक का किया उद्घाटन सीतामढ़ी जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक दिवसीय दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास के लिहाज से भी खास रहा। मुख्यमंत्री सबसे पहले जिले के प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता जानकी और भगवान राम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के बीच पुराने गर्भगृह से माता सीता और भगवान राम की प्रतिमाओं को नए अस्थायी गर्भगृह में विधिवत स्थापित किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुनौरा धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे परिसर में प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार की मंत्री श्वेता गुप्ता, मंत्री श्रेयसी सिंह, स्थानीय जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, बीजेपी विधायक सुनील कुमार पिंटू समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पुनौरा धाम में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी पहुंचे, जहां उन्होंने सुधा के नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसी दौरान मछली पालक किसानों के लिए तैयार किए गए ब्रूड बैंक का भी उद्घाटन किया गया। ब्रूड बैंक के शुरू होने से सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों के मछली पालक किसानों को गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। वहीं सुधा के नए प्रोजेक्ट से दुग्ध उत्पादन और उससे जुड़े क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के इस दौरे में जहां पुनौरा धाम में धार्मिक आस्था और पर्यटन को लेकर गतिविधियां देखने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर सुधा परियोजना और ब्रूड बैंक के उद्घाटन के जरिए दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने का संदेश भी सामने आया। ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी दौरा धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता तथा सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों और बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। यह लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। LIB से जुड़े सदस्यों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना और एक शिक्षित, जागरूक एवं विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- वरीय उप समाहर्ता-सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) माननीय श्रीमती रोचना माद्री ने बाल गृह एवं शक्ति सदन का औचक निरीक्षण किया। 8 August. माननीय श्रीमती रोचना माद्री ने ए एन एम द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण तथा संबंधित अभिलेखो एवं रजिस्टरों के बंधारण की भी जांच की। 08.08.2026.1
- प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन, शिक्षा को बताया अमूल्य धरोहर ।। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुदरा के प्रांगण में नवनिर्मित सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि शिक्षा मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है जिसे न तो किसी को जबरदस्ती दिया जा सकता है और न ही किसी से जबरदस्ती छीना जा सकता है। ज्ञान और शिक्षा व्यक्ति के साथ जीवनभर रहती है तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने, पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाने तथा निरंतर अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समरसता तथा देश की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी ली। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय परिवार ने पुस्तकालय के उद्घाटन को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल बताते हुए इसके सफल संचालन का संकल्प व्यक्त किया ।2
- गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में मां समिति कर बच्चा की मौत गांव में गम की माहौल गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के बभनौली पंचायत के वार्ड नंबर 6 में दर्दनाक हादसा मां समेत चार बच्चा के पोखर में डूबने से मौत2